UPSC की तैयारी कर रही डॉक्टर से थी शादी, दूल्हे की जगह बना मानव बम, जानिए होनहार डॉ. उमर कैसे बना खूंखार

Jammu Kashmir News News

UPSC की तैयारी कर रही डॉक्टर से थी शादी, दूल्हे की जगह बना मानव बम, जानिए होनहार डॉ. उमर कैसे बना खूंखार
Dr Umarजम्मू कश्मीर न्यूजपुलवामा न्यूज
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 190 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 107%
  • Publisher: 51%

​दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा का कोइल गांव निराशा में डूबा है। क्योंकि यहां के एक प्रमुख चिकित्सक डॉ. उमर नबी का नाम दिल्ली ब्लास्ट केस में आया है। डॉ.

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा के कोइल गांव में खुली दुकानों वाली एक शांत गली है। यह वह गली है, जो 29 वर्षीय डॉक्टर उमर उन नबी के दो मंज़िला घर की ओर जाती है। डॉ. उमर नबी, जिसके बारे में माना जा रहा है कि वे लाल किले के पास हुए विस्फोट से जुड़ी कार में सवार था। जब पुलिस उसकी मां को लेने पहुंची, तब महिलाएं रसोई में इकट्ठी थीं। अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट से मिले अवशेषों से मिलान के लिए उन्हें डीएनए सैंपलिंग के लिए ले जाया गया।बेदाग रहा ट्रैक रिकॉर्ड कश्मीर घाटी के सबसे संवेदनशील जिलों में से एक में रहने के बावजूद डॉ.

उमर का शैक्षणिक प्रदर्शन शानदार रहा। उसका ट्रैक रिकॉर्ड बेदाग रहा है। उसने कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की। प्रतिष्ठित सरकारी मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से एमबीबीएस और एमडी की पढ़ाई पूरी की। श्रीनगर के सरकारी एसएमएचएस अस्पताल और जीएमसी अनंतनाग में काम किया, उसके बाद फरीदाबाद के अल फलाह विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर के रूप में काम किया।तीन दिन बाद घर आने की कही थी बात रिश्तेदारों ने बताया कि पुलिस सोमवार शाम को आई, फ़ोन ज़ब्त किए और परिवार के दो सदस्यों को ले गई। उमर की भाभी मुज़म्मिला अख्तर ने कहा कि फिर वे मेरे देवर ज़हूर इलाही को ले गए। कुछ घंटों बाद, वे मेरे पति आशिक हुसैन भट को ले गए। मंगलवार सुबह से ही व्यापक तलाशी शुरू हो गई थी। मुजम्मिला अख्तर ने बताया कि उन्होंने डॉ. उमर से आखिरी बार शुक्रवार को बात की थी। उसने मुझे बताया था कि वह तीन दिन बाद घर आ जाएगा और हम सब बहुत खुश थे।टीचर पिता ने डॉक्टर बनाने के लिए की कड़ी मेहनत श्रीनगर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से पढ़ाई करने वाला डॉ. उमर एक बेहतरीन छात्र था। फरीदाबाद के अल-फ़लाह विश्वविद्यालय जाने से पहले, उसने जीएमसी अनंतनाग में काम किया। उसके नेचर की हर कोई तारीफ करता था। अचानक वह आतंकी कैसे बन गया, यह सबको हैरान कर रहा है। डॉ. उमर के पिता एक टीचर थे। उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। उन्होंने उसे डॉक्टर बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। वह चाहते थे कि वह एक नेक इंसान बने। उन्होंने उसे खूब पढ़ाया और डॉक्टर बनाया।डॉक्टर से हुई थी सगाई डॉ. उमर की भाभी मुज़म्मिल ने कहा कि वह हमारे घर का मुख्य कमाने वाला था। वह हमारी होप था और पूरे इलाके के लिए एक प्रेरणा था। लोग उनके जैसे बच्चे पैदा करने की प्रार्थना करते थे। हम उसीकी शादी की योजना बना रहे थे। उसकी सगाई श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके की एक अन्य डॉक्टर से हुई थी, जिनके घर पर भी पुलिस ने छापा मारा था। वह यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रही हैं।दिन भर दिल्ली ब्लास्ट की हलचल कोइल गांव में दिनभर कामकाज चलता रहा, जबकि दिल्ली-फरीदाबाद आतंकवादी जांच में डॉक्टरों की गिरफ़्तारी की ख़बरें टीवी और सोशल मीडिया पर छाई रहीं। दुकानें खुली रहीं। यातायात सामान्य रूप से चलता रहा। श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग सहित सड़कों पर पुलिस चौकियां लगी हुई थीं, जहां नागरिक वाहन सुरक्षा काफिलों के गुजरने के लिए रुकते हैं, जो पुलवामा हमले के बाद से लागू एक प्रोटोकॉल है। उमर के घर से एक किलोमीटर दूर, कोइल के एक और इलाके में, 32 वर्षीय डॉ. मुज़म्मिल अहमद गनई का परिवार रहता है। डॉ. मुजम्मिल अहमद, उसे फरीदाबाद में गिरफ़्तार किया गया था। मोहल्ले के प्रवेश द्वार पर, प्रवासी मज़दूर 600 रुपये प्रति गद्दे की दर से गद्दियां सिलते थे। एक बेकरी हमेशा की तरह चल रही थी। गनई के घर के अंदर, परिवार को कैमरों और सवालों का सामना करना पड़ा।जुलाई में घर आया था डॉ. मुजम्मिल डॉ. मुजम्मिल के पिता शकील अहमद ने बताया कि पुलिस ने उन्हें मंगलवार को सूचना दी गई। उसे फरीदाबाद से जांच के लिए लाया गया है। हम स्तब्ध रह गए।' गनई ने एक स्थानीय स्कूल में पढ़ाई की, NEET पास किया, जम्मू के बत्रा मेडिकल कॉलेज से MBBS किया, SKIMS से MD किया और DNB की ट्रेनिंग के लिए अल-फ़लाह विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। शकील ने कहा कि वह दो साल से फरीदाबाद में था। वह हमें नियमित रूप से फ़ोन करता था। जुलाई में जब मेरी किडनी की सर्जरी हुई थी, तब वह घर आया था।कश्मीर के चार डॉक्टर्स हिरासत में शकील ने बताया कि पुलिस ने सोमवार शाम उनके घर की तलाशी ली और उनके बड़े बेटे मोहम्मद अब्बास को ले गई। उनकी बेटी असमत ने बांग्लादेश से MBBS किया है। हम पूरी तरह टूट चुके हैं। मुझे यकीन नहीं हो रहा कि मेरा भाई ऐसी चीज़ों में शामिल हो सकता है। मामले की उचित जांच होनी चाहिए। हिरासत में लिया गया तीसरा डॉक्टर, कुलगाम के काजीगुंड निवासी 30 वर्षीय अदील मजीद राथर, 2024 के मध्य तक अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में सीनियर रेजिडेंट था। वह हाल ही में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर गया था, जहां उसे गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को पुलिस ने पुलवामा के एक अन्य डॉक्टर, सज्जाद मलिक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जिससे इस मामले से जुड़े कश्मीर में जन्मे डॉक्टरों की संख्या चार हो गई। यह स्पष्ट नहीं है कि मलिक की हिरासत का उद्देश्य उसके दोस्त उमर के बारे में जानकारी जुटाना था या उसे भी व्यापक आतंकवादी साजिश में एक संदिग्ध के रूप में हिरासत में लिया गया था।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

Dr Umar जम्मू कश्मीर न्यूज पुलवामा न्यूज Pulwama News Jammu Kashmir News In Hindi Delhi Blast Latest News Who Was Dr Umar Dr Umar Wife Dr. Umar Mohammad Kon Hai

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UPSC Mains Result 2025: कर लें यूपीएससी इंटरव्यू की तैयारी...आने वाला है मेंस का रिजल्ट, ये है लेटेस्ट अपडेटUPSC Mains Result 2025: कर लें यूपीएससी इंटरव्यू की तैयारी...आने वाला है मेंस का रिजल्ट, ये है लेटेस्ट अपडेटUPSC Civil Services Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। यहां रिजल्ट की संभावित तिथि और चेक करने का आसान तरीका समझें।
Read more »

जिस शाहीन के पास से मिली AK-47, वो तो निकली UPSC की चैंपियन, जिस डॉक्टर के घर पर पड़ा छापा, वह इसका निकला भ...जिस शाहीन के पास से मिली AK-47, वो तो निकली UPSC की चैंपियन, जिस डॉक्टर के घर पर पड़ा छापा, वह इसका निकला भ...जानकारी मिल रही है कि डॉ. शाहीन और डॉ परवेज़ भाई बहन हैं. मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश एटीएस और जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो जगह पर रेड किया. पहली रेड लखनऊ की मड़ियांव में डॉक्टर परवेज अंसारी के घर पर. दूसरी रेड डॉक्टर शाहीन के घर पर. जम्मू कश्मीर पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस ने डॉक्टर शाहीन के पिता से लंबी बातचीत यानी लंबी पूछताछ की है.
Read more »

UPSC CSE Mains Result 2025: किसी भी वक्त आ सकता है यूपीएससी सीएसई मेंस परीक्षा का परिणाम, upsc.gov.in पर ऐसे करें चेकUPSC CSE Mains Result 2025: किसी भी वक्त आ सकता है यूपीएससी सीएसई मेंस परीक्षा का परिणाम, upsc.gov.in पर ऐसे करें चेकUPSC CSE Mains Exam Result 2025: यूपीएससी सीएसई मेंस परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जारी किया जाएगा, जिसका इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं.
Read more »

UPSC Interview Questions: क्या आप जानते हैं, भारत में सबसे पहले किस शहर को मिला स्मार्ट सिटी का दर्जा?UPSC Interview Questions: क्या आप जानते हैं, भारत में सबसे पहले किस शहर को मिला स्मार्ट सिटी का दर्जा?IAS Interview Questions: भारत में सबसे पहले किस शहर को मिला स्मार्ट सिटी का दर्जा? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज के सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में हर एक यूपीएससी एस्पिरेंट को जानकारी होनी चाहिए.
Read more »

UPSC Interview: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में 2,736 उम्मीदवार सफल; इस दिन होगा इंटरव्यू, पहली बार में ऐसे करें क्रैकUPSC Interview: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में 2,736 उम्मीदवार सफल; इस दिन होगा इंटरव्यू, पहली बार में ऐसे करें क्रैकUPSC CSE Interview Crack Tips: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में पास हो चुके हैं तो बस इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दें. कुछ ही दिनों में यूपीएससी इंटरव्यू भी आयोजित हो जाएगा. आइए जानते हैं कि किन टिप्स के जरिए पहली कोशिश में ही यूपीएससी इंटरव्यू क्रैक कर लेंगे.
Read more »

UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, यहां करें चेकUPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, यहां करें चेकसंघ लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा परिणाम 2025 जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 06:25:14