UPSC CSE Interview Crack Tips: यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में पास हो चुके हैं तो बस इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर दें. कुछ ही दिनों में यूपीएससी इंटरव्यू भी आयोजित हो जाएगा. आइए जानते हैं कि किन टिप्स के जरिए पहली कोशिश में ही यूपीएससी इंटरव्यू क्रैक कर लेंगे.
UPSC Interview Crack Tips: संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. अधिसूचना के मुताबिक यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 में कुल 2,736 उम्मीदवारों सफल हुए हैं.
आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के परिणामों के साथ कट-ऑफ अंक, मेरिट सूची समेत अन्य महत्वपूर्ण डिटेल्स को भी अपलोड कर दिया है. इसे चेक करने के लिए उम्मीदवार को पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉगिन करना होगा. यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए. यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा के बाद क्या होगा? यूपीएससी सीएसई मुख्य परीक्षा के बाद उम्मीदवारों को अगले चरण की तैयारी करनी चाहिए जो कि इंटरव्यू आयोजित होता है. इस पर्सनालिटी इंटरव्यू में एक-एक कर आपके बारे में और कुछ सामान्य ज्ञान जैसे सवाल-जवाब किए जाते हैं. आइए जानते हैं कि कब तक यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू आयोजित होगा और कैसे पहली बार में इसमें सफलता हासिल हो सकती है? कब तक होगा यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू 2025? यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के कुछ दिन बाद इंटरव्यू को आयोजित किया जाता है. लगभग 3 से 4 हफ्ते में आयोग की ओर से यूपीएससी सीएसई इंटरव्यू को आयोजित किया जाएगा. यूपीएससी इंटरव्यू की संभावित तारीख 3 दिसंबर से 10 दिसंबर 2025 के बीच हो सकती है. पहली बार में अगर आप भी इंटरव्यू को क्रैक कर सफल होना चाहते हैं तो कुछ टिप्स आपके काम की हो सकती है. पहले प्रयास में यूपीएससी इंटरव्यू में सफलता पाने की रणनीतियां 1. इंटरव्यू के लिए सिर्फ अच्छा दिखना नहीं बोलना भी बहुत जरूरी है. अपने शौक, कार्य अनुभव, शिक्षा, रहने वाले स्थान समेत सभी जानकारी के बारे में अच्छे से जाने और समझें. इंटरव्यू के दौरान आपके बारे में पूछा जा सकता है. 2. आप सिविल सेवा में क्यों शामिल होना चाहते हैं, ये पहले ही समझ लें. अक्सर इंटरव्यू में ऐसे सवाल पूछ लिए जाते हैं जिसका जवाब जाकर वो ये जानना चाहते हैं कि आपका उद्देश्य क्या है. इसलिए जवाब स्पष्ट और साफ होना चाहिए. 3. वर्तमान मामलों और सामान्य ज्ञान में महारत हासिल करना जरूरी है. अपनी तैयारी को ऐसी रखें कि इंटरव्यू के दौरान कुछ भी पूछ लिया जाए तो आपके पास उसका जवाब हो. सामान्य ज्ञान और करंट अफेयर्स से संबंधित कुछ भी पूछा जा सकता है. 4. बोलने के साथ आप किस तरह से कुछ कह रहे हैं, इसका भी ध्यान रखें. इंटरव्यू के दौरान बॉडी लैंग्वेज की भूमिका खास होती है. इसलिए इस पर अभी से काम शुरू कर दें. 5. एक सिविल सेवक की भूमिका क्या होती है इसे समझना होगा. जब आप पहले से इस बारे में जानते होंगे तो जवाब देना आसान होगा और इंटरव्यू के दौरान आप अच्छे तरीके से जवाब दे पाएंगे. 6. पहले से ही अलग-अलग इंटरव्यू की वीडियो देख लें और सवाल जान लें जो अक्स इंटरव्यू में पूछे जाते हैं. अपनी तरफ से पूरी तैयारी रखें. संभावित प्रश्नों के लिए रणनीति बनाना भी जरूरी है. इंटरव्यू में सफल होने के लिए अपनी तैयारी पूरी रखें. ये भी पढ़ें- Success Story: पिता हवलदार, बेटी ने रचा इतिहास... डॉक्टरी की पढ़ाई के बाद UPSC में 30वीं रैंक, जानें IAS इंदुरानी जाखड़ की सफलता की कहानी
Upsc Interview Tips UPSC Interview Crack Tips UPSC Interview Tips How To Crack Upsc Interview Quora How To Crack Up How To Crack Upsc Interview Reddit How To Crack Upsc Interview Pdf 100 IAS Interview Questions And Answers UPSC Interview Questions UPSC Interview Questions And Answers PDF UPSC Interview UPSC
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UPSC Interview Questions: भारत में सबसे पहले सूरज की किरणें कहां पड़ती है, क्या आप जानते हैं?IAS Interview Questions: भारत में सबसे पहले सूरज की किरणें किस राज्य में पड़ती है? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज के सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में हर एक यूपीएससी एस्पिरेंट को जानकारी होनी चाहिए.
Read more »
ट्रेन हादसे में एक हाथ-दोनों पैर कटे, भाई को खोया... इन हालातों में UPSC एग्जाम क्रैक कर चमते थे सूरजUPSC Success Story: ट्रेन हादसे ने परिवार को झकझोर दिया था लेकिन सूरज का हौसला जरा भी नहीं डिगा। उनके हौसले और हिम्मत ने सभी को हैरान कर दिया। सूरज ने न सिर्फ दिल्ली आकर पढ़ाई की, बल्कि व्हील चेयर पर बैठकर सिर्फ तीन उंगलियों के साथ यूपीएससी की परीक्षा लिखी और सफलता प्राप्त...
Read more »
UPSC Mains Result 2025: कर लें यूपीएससी इंटरव्यू की तैयारी...आने वाला है मेंस का रिजल्ट, ये है लेटेस्ट अपडेटUPSC Civil Services Mains Result 2025: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का परिणाम देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। यहां रिजल्ट की संभावित तिथि और चेक करने का आसान तरीका समझें।
Read more »
जिस शाहीन के पास से मिली AK-47, वो तो निकली UPSC की चैंपियन, जिस डॉक्टर के घर पर पड़ा छापा, वह इसका निकला भ...जानकारी मिल रही है कि डॉ. शाहीन और डॉ परवेज़ भाई बहन हैं. मंगलवार को लखनऊ में उत्तर प्रदेश एटीएस और जम्मू कश्मीर पुलिस ने दो जगह पर रेड किया. पहली रेड लखनऊ की मड़ियांव में डॉक्टर परवेज अंसारी के घर पर. दूसरी रेड डॉक्टर शाहीन के घर पर. जम्मू कश्मीर पुलिस और उत्तर प्रदेश एटीएस ने डॉक्टर शाहीन के पिता से लंबी बातचीत यानी लंबी पूछताछ की है.
Read more »
UPSC CSE Mains Result 2025: किसी भी वक्त आ सकता है यूपीएससी सीएसई मेंस परीक्षा का परिणाम, upsc.gov.in पर ऐसे करें चेकUPSC CSE Mains Exam Result 2025: यूपीएससी सीएसई मेंस परीक्षा 2025 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जारी किया जाएगा, जिसका इंतजार लाखों उम्मीदवार कर रहे हैं.
Read more »
UPSC Interview Questions: क्या आप जानते हैं, भारत में सबसे पहले किस शहर को मिला स्मार्ट सिटी का दर्जा?IAS Interview Questions: भारत में सबसे पहले किस शहर को मिला स्मार्ट सिटी का दर्जा? आइए हम आपको इस सवाल के जवाब के साथ इसी प्रकार के कई और जनरल नॉलेज के सवाल और उसके जवाब के बारे में बताते हैं, जिसके बारे में हर एक यूपीएससी एस्पिरेंट को जानकारी होनी चाहिए.
Read more »
