New Rules from 1st April: नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. बात काम की
"1 अप्रैल 2026 से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ेगा. इन बदलावों में इनकम टैक्स, सैलरी, रेलवे टिकट, फास्टैग, पैन कार्ड, क्रेडिट स्कोर और बैंकिंग नियम शामिल हैं.
Advertisment इनकम टैक्स से जुड़े नियम में बदलाव सबसे बड़ा बदलाव इनकम टैक्स से जुड़ा है. अब नया आयकर कानून लागू होगा, जो पुराने 1961 के कानून की जगह लेगा. इसके साथ ही टैक्स सिस्टम को आसान बनाने के लिए “वित्तीय वर्ष” और “आकलन वर्ष” की जगह सिर्फ “टैक्स वर्ष” लागू किया जाएगा. उदाहरण के तौर पर, 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक की अवधि को टैक्स वर्ष 2026-27 कहा जाएगा. इसके अलावा, जिन लोगों को ऑडिट की जरूरत नहीं होती, उनके लिए ITR-3 और ITR-4 भरने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है. सैलरी को लेकर क्या बदलेगा? सैलरी से जुड़ा बड़ा बदलाव नए लेबर कोड के तहत हो सकता है. कंपनियों को अब कर्मचारियों की सैलरी का कम से कम 50% हिस्सा बेसिक पे के रूप में देना होगा. इससे प्रोविडेंट फंड में योगदान बढ़ेगा, लेकिन हाथ में मिलने वाली सैलरी कम हो सकती है. हालांकि, इसका फायदा यह होगा कि रिटायरमेंट के समय मिलने वाली ग्रेच्युटी की रकम ज्यादा होगी. ग्रैच्युटी में भी इजाफा ग्रेच्युटी में भी बढ़ोतरी होगी क्योंकि बेसिक सैलरी और महंगाई भत्ता का हिस्सा बढ़ेगा. वहीं HRA क्लेम करने के लिए अब मकान मालिक का PAN और किराया देने का सबूत देना जरूरी होगा. फास्टैग वालों के लिए बढ़ने वाला है खर्च फास्टैग इस्तेमाल करने वालों के लिए भी खर्च बढ़ने वाला है. सालाना पास की कीमत 3000 रुपये से बढ़ाकर 3075 रुपये कर दी गई है. यह पास एक साल या 200 टोल पार करने तक मान्य रहेगा. रेलवे यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन के नियम बदल गए हैं. अब: 72 घंटे पहले टिकट रद्द करने पर ज्यादा रिफंड मिलेगा 24 से 72 घंटे के बीच रद्द करने पर 25% कटेगा 8 से 24 घंटे के बीच 50% कटेगा 8 घंटे से कम समय पहले कैंसिल करने पर कोई रिफंड नहीं मिलेगा साथ ही, यात्री अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं. Pan Card से जुड़े नियम भी सख्त पैन कार्ड से जुड़े नियम भी सख्त हो गए हैं. अब केवल आधार कार्ड को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा. इसके लिए जन्म प्रमाणपत्र, 10वीं की मार्कशीट या पासपोर्ट देना जरूरी होगा. साथ ही, पैन की जानकारी आधार के अनुसार ही होगी. क्रेडिट स्कोर से जुड़े नियमों में बदलाव क्रेडिट स्कोर में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब बैंक हर हफ्ते लोन की जानकारी अपडेट करेंगे. पहले यह काम 15 दिन में होता था. इससे आपका क्रेडिट स्कोर जल्दी अपडेट होगा. यह भी पढ़ें: FASTag Update: 1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, जानें किस रास्तों पर ज्यादा चुकाना होगा टोल ये Rules भी बदलने वाले हैं बैंकिंग नियमों में भी बदलाव होगा. कई बैंक अब ATM से मुफ्त ट्रांजैक्शन की सीमा तय कर रहे हैं. तय सीमा के बाद हर निकासी पर लगभग 23 रुपये शुल्क लगेगा. फेल ट्रांजैक्शन पर भी चार्ज देना पड़ सकता है. डिजिटल पेमेंट भी अब ज्यादा सुरक्षित होंगे. UPI, कार्ड या वॉलेट से पेमेंट करते समय अब टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन जरूरी होगा, यानी सिर्फ OTP से काम नहीं चलेगा. यह भी पढ़ें: PAN Card Update: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे पैन कार्ड के नियम! अभी नहीं किया ये काम तो बाद में बढ़ेगी मुश्किल यह भी पढ़ें: Indian Railway 1 अप्रैल से लागू करने वाला है नए नियम, कंफर्म टिकट कैंसिलेशन को लेकर होगा ये बड़ा बदलाव "
New Tax Rules India Salary Changes 2026 Railway Ticket Cancellation Rules Fastag Price PAN Card Rules Credit Score Update Banking Changes India
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
ATM से कैसे निकलेगा PF का पैसा? 1 अप्रैल से बदल जाएगा पूरा सिस्टम, बस जरूरी शर्तें जान लेंएम्प्लाइज प्रोविडेंट फंड ऑर्गेनाइजेशन EPFO 1 अप्रैल 2026 से अपने सिस्टम में बड़ा बदलाव कर रहा है। EPFO 3.0 के तहत, PF निकालना अब पूरी तरह डिजिटल और तेज हो जाएगा। सदस्य अब UPI के माध्यम से सीधे ATM से PF का पैसा निकाल सकेंगे।
Read more »
FASTag Update: 1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, जानें किस रास्तों पर ज्यादा चुकाना होगा टोलFASTag Update: अगर आप रोजाना या अक्सर नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो आपकी जेब पर अब थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ने वाला है. ये बदलाव अगले महीने यानी 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है.
Read more »
FASTag Toll: एक अप्रैल से किन राज्यों के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करना होगा सबसे महंगा? जानें डिटेल्स1 अप्रैल से देशभर में हाईवे पर सफर करना थोड़ा महंगा होने जा रहा है। सरकार ने टोल दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिसका असर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा। यह बढ़ोतरी
Read more »
1 अप्रैल से नोट या सिक्के देकर टोल प्लाजा से नहीं ले जा पाएंगे गाड़ी, FASTag का पास भी हुआ महंगा!राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आ रहा है। 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा, केवल FASTag और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही भुगतान संभव होगा।
Read more »
ATM Card घर में भूल गए? टेंशन नॉट, इन तरीको से भी निकाल सकते हैं पैसेयह लेख बताता है कि एटीएम कार्ड के बिना भी कैश कैसे निकाला जा सकता है। अब एटीएम मशीनें QR स्कैन और आधार नंबर जैसी उन्नत सुविधाएँ प्रदान करती हैं। आप UPI ऐप का उपयोग करके QR कोड स्कैन कर सकते हैं या माइक्रो एटीएम पर आधार के माध्यम से पैसे निकाल सकते...
Read more »
1 अप्रैल से बदले टोल नियम, अब टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, केवल Fastag और डिजिटल पेमेंट ही मान्यहाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर है। अब 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर कैश से पेमेंट करने का सिस्टम पूरी तरह बंद कर दिया गया है और नए नियम के तहक सिर्फ FASTag और UPI से ही भुगतान होगा। ऐसे में आप भी अगर एक अप्रैल से टोल प्लाजा से गुजरते हैं तो फिर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के नए नियम जान लें, नहीं तो आप फंस...
Read more »
