1 अप्रैल से नोट या सिक्के देकर टोल प्लाजा से नहीं ले जा पाएंगे गाड़ी, FASTag का पास भी हुआ महंगा!

National Highway Toll News

1 अप्रैल से नोट या सिक्के देकर टोल प्लाजा से नहीं ले जा पाएंगे गाड़ी, FASTag का पास भी हुआ महंगा!
Toll Plaza Cash BanFastag Annual Pass PriceDigital Toll Payment India
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 127 sec. here
  • 13 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 85%
  • Publisher: 53%

राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल भुगतान प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आ रहा है। 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह बंद हो जाएगा, केवल FASTag और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से ही भुगतान संभव होगा।

नई दिल्ली। अगर आप नेशनल हाईवे से समय-समय पर यात्रा करते रहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि राष्ट्रीय हाईवे पर टोल देना होता है। 1 अप्रैल से इसी टोल देने की प्रक्रिया थोड़ी बदल जाएगी। टोल का सिस्टम वैसा ही रहेगा, लेकिन अब आप सिक्के या फिर नोट देकर टोल नहीं कटा सकते। क्योंकि टोल प्लाजा पर कैश का सिस्टम बंद होने वाला है। इसके साथ FASTag का सालाना पास भी महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क यात्रा को तेज, आसान और ज्यादा कुशल बनाने के लिए एक बड़ा सुधार लागू कर रहा है। यह सुधार है 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है। 1 अप्रैल 2026 से बंद हो सकता है नगद भुगतान रिपोर्ट्स के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह से बंद किया जा सकता है। अब शायद आपको टोल प्लाजा पर सिर्फ डिजिटल पेमेंट करने का ही विकल्प मिले। इस नए प्रस्ताव के तहत, टोल बूथों पर नकद लेन-देन बीते जमाने की बात हो जाएगी। जिन यात्रियों के पास डिजिटल भुगतान के विकल्प उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें अपनी यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। FASTag और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से हो सकेगी पेमेंट 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर FASTag और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से आप पेमेंट कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सुधार टोल संग्रह प्रणाली को आधुनिक बनाने और पारदर्शिता में सुधार लाने के लिए किया जा रहा है। सरकार की ओर से फास्टैग को भले ही अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन अभी भी बहुत से लोग कैश का इस्तेमाल करते हैं। कैश के इस्तेमाल से कभी-कभी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक ज्यादा हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए NHAI टोल प्लाजा से कैश काउंटर को पूरी तरह खत्म कर सकती है। अगर कैश का सिस्टम खत्म हो जाता है तो टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से निजाद मिल सकेगी। इससे समय बचेगा। साथ ही ईंधन बचाने और प्रदूषण का स्तर घटाने में भी मदद मिलेगी। FASTag का इयरली पास हुआ महंगा हाईवे का अक्सर इस्तेमाल करने वालों को अप्रैल से बिना किसी रुकावट के टोल यात्रा के लिए थोड़ा ज्यादा भुगतान करना होगा, क्योंकि नए वित्त वर्ष के लिए FASTag सालाना पास की फीस बढ़ने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फासटैग वार्षिक पास की कीमत ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,075 कर दी है। यह बदलाव वित्त वर्ष 2027 के लिए 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा। पिछले साल 3,000 रुपये में लॉन्च किया गया यह सालाना पास एक प्रीपेड टोल प्लान है, जो 200 टोल क्रॉसिंग या पूरे एक साल की यात्रा, इनमें से जो भी पहले हो, की सुविधा देता है। कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा, फीस में यह बदलाव राष्ट्रीय राजमार्ग फीस नियम, 2008 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में तंबाकू सप्लाई करने वाली Elitecon पर गिजी गाज, SEBI ने 'पंप एंड डंप' के खेल का किया भंडाफोड़!.

नई दिल्ली। अगर आप नेशनल हाईवे से समय-समय पर यात्रा करते रहते हैं, तो यह खबर आपके काम की हो सकती है। क्योंकि राष्ट्रीय हाईवे पर टोल देना होता है। 1 अप्रैल से इसी टोल देने की प्रक्रिया थोड़ी बदल जाएगी। टोल का सिस्टम वैसा ही रहेगा, लेकिन अब आप सिक्के या फिर नोट देकर टोल नहीं कटा सकते। क्योंकि टोल प्लाजा पर कैश का सिस्टम बंद होने वाला है। इसके साथ FASTag का सालाना पास भी महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण सड़क यात्रा को तेज, आसान और ज्यादा कुशल बनाने के लिए एक बड़ा सुधार लागू कर रहा है। यह सुधार है 1 अप्रैल 2026 से लागू हो सकता है। 1 अप्रैल 2026 से बंद हो सकता है नगद भुगतान रिपोर्ट्स के अनुसार 1 अप्रैल 2026 से सभी नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर नकद भुगतान पूरी तरह से बंद किया जा सकता है। अब शायद आपको टोल प्लाजा पर सिर्फ डिजिटल पेमेंट करने का ही विकल्प मिले। इस नए प्रस्ताव के तहत, टोल बूथों पर नकद लेन-देन बीते जमाने की बात हो जाएगी। जिन यात्रियों के पास डिजिटल भुगतान के विकल्प उपलब्ध नहीं हैं, उन्हें अपनी यात्रा के दौरान असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। FASTag और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से हो सकेगी पेमेंट 1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर FASTag और UPI जैसे डिजिटल माध्यमों से आप पेमेंट कर सकेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार यह सुधार टोल संग्रह प्रणाली को आधुनिक बनाने और पारदर्शिता में सुधार लाने के लिए किया जा रहा है। सरकार की ओर से फास्टैग को भले ही अनिवार्य कर दिया गया है, लेकिन अभी भी बहुत से लोग कैश का इस्तेमाल करते हैं। कैश के इस्तेमाल से कभी-कभी टोल प्लाजा पर ट्रैफिक ज्यादा हो जाता है। इस समस्या को दूर करने के लिए NHAI टोल प्लाजा से कैश काउंटर को पूरी तरह खत्म कर सकती है। अगर कैश का सिस्टम खत्म हो जाता है तो टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम से निजाद मिल सकेगी। इससे समय बचेगा। साथ ही ईंधन बचाने और प्रदूषण का स्तर घटाने में भी मदद मिलेगी। FASTag का इयरली पास हुआ महंगा हाईवे का अक्सर इस्तेमाल करने वालों को अप्रैल से बिना किसी रुकावट के टोल यात्रा के लिए थोड़ा ज्यादा भुगतान करना होगा, क्योंकि नए वित्त वर्ष के लिए FASTag सालाना पास की फीस बढ़ने वाली है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने फासटैग वार्षिक पास की कीमत ₹3,000 से बढ़ाकर ₹3,075 कर दी है। यह बदलाव वित्त वर्ष 2027 के लिए 1 अप्रैल, 2026 से प्रभावी होगा। पिछले साल 3,000 रुपये में लॉन्च किया गया यह सालाना पास एक प्रीपेड टोल प्लान है, जो 200 टोल क्रॉसिंग या पूरे एक साल की यात्रा, इनमें से जो भी पहले हो, की सुविधा देता है। कीमत में बढ़ोतरी की घोषणा करते हुए, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक प्रेस रिलीज में कहा, फीस में यह बदलाव राष्ट्रीय राजमार्ग फीस नियम, 2008 के प्रावधानों के अनुसार किया गया है। यह भी पढ़ें- खाड़ी देशों में तंबाकू सप्लाई करने वाली Elitecon पर गिजी गाज, SEBI ने 'पंप एंड डंप' के खेल का किया भंडाफोड़!

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Toll Plaza Cash Ban Fastag Annual Pass Price Digital Toll Payment India UPI Toll Payment NHAI Policy Changes Toll Collection Modernization Road Transport India Traffic Congestion Solution Fastag Price Hike

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

हाईवे पर सफर करना अब होगा महंगा, FASTag एनुअल पास की कीमतों में दो दिन बाद होगी बढ़ोतरीहाईवे पर सफर करना अब होगा महंगा, FASTag एनुअल पास की कीमतों में दो दिन बाद होगी बढ़ोतरीभारत में बड़ी संख्‍या में लोग FASTag एनुअल पास का उपयोग कर रहे हैं। दो दिन बाद पास को महंगा किया जा रहा है। एनएचएआई की ओर से पास की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की जा रही है। आइए जानते हैं।
Read more »

FASTag Update: 1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, जानें किस रास्तों पर ज्यादा चुकाना होगा टोलFASTag Update: 1 अप्रैल से महंगा होगा हाईवे सफर, जानें किस रास्तों पर ज्यादा चुकाना होगा टोलFASTag Update: अगर आप रोजाना या अक्सर नेशनल हाईवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करते हैं, तो आपकी जेब पर अब थोड़ा ज्यादा बोझ पड़ने वाला है. ये बदलाव अगले महीने यानी 1 अप्रैल से शुरू हो रहा है.
Read more »

FASTag Toll: एक अप्रैल से किन राज्यों के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करना होगा सबसे महंगा? जानें डिटेल्सFASTag Toll: एक अप्रैल से किन राज्यों के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा करना होगा सबसे महंगा? जानें डिटेल्स1 अप्रैल से देशभर में हाईवे पर सफर करना थोड़ा महंगा होने जा रहा है। सरकार ने टोल दरों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है, जिसका असर रोजाना यात्रा करने वाले लोगों पर पड़ेगा। यह बढ़ोतरी
Read more »



Render Time: 2026-04-01 22:08:45