UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में हुए 754 मिलियन ट्रांजैक्शन, 1.02 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन

UPI News

UPI ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में हुए 754 मिलियन ट्रांजैक्शन, 1.02 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन
GSTUPI RecordsUPI 754 Million Transaction
  • 📰 Zee News
  • ⏱ Reading Time:
  • 113 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 87%
  • Publisher: 63%

UPI का इस्तेमाल लगातार देशभर में बढ़ता जा रहा है. इसी बीच अब एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि इस बार UPI ने एक दिन की ट्रांजैक्शन के साथ सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए.

लोगों को आज कोई भी सामान खरीदने के लिए अपने पास ज्यादा कैश रखने की जरूरत नहीं होती, क्योंकि अब किसी भी चीज की पेमेंट ऑनलाइन ही आसानी से की जा सकती है. आज लोगों ने अपने रोजमर्रा के कामों के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी UPI का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.

ऐसे में अब UPI अपने नाम कई बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स भी दर्ज कराने लगा है. इसी बीच अब अब फिर से UPI ने एक और रिकॉर्ड बना लिया है. एक दिन में हुआ इतना लेन-देन इसी बीच हाल ही में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया है कि इस साल 18 अक्टूबर यानी धनतेरस के दिन ही 1.02 लाख करोड़ रुपये का लेन-देन किया गया है, जबकि 75.4 करोड़ UPI ट्रांजैक्शन रहा. यह आकंड़ा एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है. वित्त मंत्री ने बताया कि धनतेरस से लेकर दिवाली तक 3 दिनों में UPI से औसतन 73.69 करोड़ ट्रांजैक्शन किए गए, जबकि पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा 64.74 करोड़ था. GST की कटौती का दिखा असर उन्होंने कहा कि इस बार रिटेल दुकानदारों के लिए दिवाली बहुत फायदेमंद रही है. GST दरों में कटौती किए जाने की वजह से लोगों की खरीदारी बढ़ी है, जिससे मिडिल क्लास को अपने बजट में रहते हुए ज्यादा सामान खरीदने का मौका मिल पाया. वित्त मंत्री ने यह भी बताया कि लैब में बने हीरे, कैजुअल कपड़े और घर सजाने वाले सामान जैसे प्रोडक्ट्स की मांग काफी बढ़ी है और बाजार के आम से लेकर प्रीमियम सेगमेंट तक में अच्छी तेजी दिखाई दी. मोबाइल नंबर से पकड़े जाएंगे साइबर ठग! DoT हुआ सख्त, नया नियम खोलेगा सबकी पोल नवरात्रि से दिवाली तक हुई इतनी बिक्री कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के अनुसार, इस साल नवरात्रि से लेकर दिवाली तक के फेस्टिव सीजन में सामानों की बिक्री ने नया रिकॉर्ड कायम किया है. इन दिनों में देशभर में कुल 5.40 लाख करोड़ रुपये का सामान खरीदा गया है. सिर्फ सामान ही नहीं, बल्कि लगभग 65,000 करोड़ रुपये की सर्विसेज भी लोगों ने इस समय खरीदीं, जिसकी वजह से बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली. iPhone यूजर्स की तरह Android वाले भी कर पाएंगे इस फीचर का इस्तेमाल, जान लें स्टेप्स 25% ज्यादा रही बिक्री दूसरी ओर कैट की रिसर्च विंग ‘कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी’ के मुताबिक, इस बार नवरात्रि से दीपावली तक के फेस्टिव सीजन में हुई बिक्री पिछले साल के मुकाबले 25% ज्यादा रही है. बीते वर्ष इन दिनों में 4.25 लाख करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी, जबकि इस बार यह आंकड़ा उससे काफी ऊपर पहुंच चुका है. सर्वे में यह भी बताया गया कि कुल बिक्री में से 85% हिस्सा रिटेल सेक्टर का रहा है. वहीं, ऑफलाइन बाजारों में भी अच्छी मांग देखने को मिली, खासकर कन्फेक्शनरी, होम डेकोर, फुटवियर, रेडीमेड कपड़े, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और रोजमर्रा की जरूरतों वाले प्रोडक्ट्स में. इन कैटेगरी में GST दरों में कटौती के चलते प्राइस कॉम्पिटिशन बेहतर हुआ है, जिससे लोगों की खरीदारी में साफतौर पर बढ़ोतरी दिखी.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Zee News /  🏆 7. in İN

GST UPI Records UPI 754 Million Transaction UPI Dhanteras UPI Diwali UPI New Record UPI News In Hindi UPI Latest News UPI Records Details यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यूपीआई

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UPI तो फ्री, फ‍िर कैसे Google Pay और PhonePe ने कमाए 5000 करोड़, समझ‍िए पूरा ब‍िजनेस मॉडलUPI तो फ्री, फ‍िर कैसे Google Pay और PhonePe ने कमाए 5000 करोड़, समझ‍िए पूरा ब‍िजनेस मॉडलGoogle Pay: यूपीआई (UPI) से पेमेंट करना आसान और पूरी तरह फ्री है. फ‍िर भी गूगल-पे (Google Pay) और फोन-पे (PhonePe) जमकर मोटी कमाई कर रहे हैं. प‍िछले एक साल के दौरान ही दोनों कंपन‍ियों ने 5,065 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली.
Read more »

आज की ताज़ा ख़बरें: सेना का आधुनिकीकरण, UPI का रिकॉर्ड, ज्योतिषीय घटनाक्रम और मनोरंजन जगत की हलचलआज की ताज़ा ख़बरें: सेना का आधुनिकीकरण, UPI का रिकॉर्ड, ज्योतिषीय घटनाक्रम और मनोरंजन जगत की हलचलभारतीय सेना का आधुनिकीकरण, UPI लेनदेन में वृद्धि, ज्योतिषीय योग और मनोरंजन जगत की ताज़ा खबरें। विभिन्न क्षेत्रों में हुए प्रमुख घटनाक्रमों और अपडेट्स की जानकारी।
Read more »

UPI ने भरी उड़ान, धनतेरस पर बना दिया नया रिकॉर्ड, लेनदेन की रकम ₹1.02 लाख करोड़ के पारUPI ने भरी उड़ान, धनतेरस पर बना दिया नया रिकॉर्ड, लेनदेन की रकम ₹1.02 लाख करोड़ के पारUPI Transactions: यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस यानी यूपीआई के जरिए लेनदेन ने नया रिकॉर्ड बनाया है. धनतेरस पर यूपीआई लेनदेन की संख्या 75.4 अरब को पार कर गई और कुल लेनदेन रकम 1.02 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गई.
Read more »

Paytm, PhonePe और GPay में UPI ऑटोपे कैसे बंद करें, जानें आसान तरीकाPaytm, PhonePe और GPay में UPI ऑटोपे कैसे बंद करें, जानें आसान तरीकाUPI ने डिजिटल पेमेंट को आसान बनाया है। इसके ऑटोपे फीचर से बिल पेमेंट ऑटोमेट हो जाता है। Paytm में ऑटोपे बंद करने के लिए प्रोफाइल में Automatic Payments में जाएं। PhonePe में Manage Payments में Autopay ऑप्शन में जाकर बंद करें। GPay में Autopay में Live टैब में जाकर ऑटोपे कैंसिल...
Read more »

6-महीने में ₹1572 लाख करोड़ का लेनदेन, UPI से 9%: अक्टूबर में हर दिन 96 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शन6-महीने में ₹1572 लाख करोड़ का लेनदेन, UPI से 9%: अक्टूबर में हर दिन 96 हजार करोड़ से ज्यादा ट्रांजैक्शनDiscover how UPI processed ₹1,572 lakh crore in H1 2025, with 73.69 crore daily transactions during Dhanteras-Diwali, up 3x from 2022. GST 2.0 slab cuts (5% & 18%) fuel 16% festive surge.
Read more »

SBI वाले नहीं कर सकेंगे UPI, IMPS और NEFT, देश के सबसे बड़े बैंक ने इस द‍िन के ल‍िए बताया प्‍लानSBI वाले नहीं कर सकेंगे UPI, IMPS और NEFT, देश के सबसे बड़े बैंक ने इस द‍िन के ल‍िए बताया प्‍लानSBI Outage: एसबीआई (SBI) की तरफ से बताया गया क‍ि 24 अक्‍टूबर की रात को प्‍लान क‍िया गया आउटेज अब 25 अक्‍टूबर की रात को होगा. इस दौरान बैंक के ग्राहक यूपीआई, एनईएफटी और आरटीजीएस जैसी सर्व‍िस यूज नहीं कर सकेंगे.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 01:00:41