नेशनल हाईवे-91 पर नौ वर्ष पहले कार सवार परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट करने के पांच आरोपियों को बुलंदशहर की विशेष पॉक्सो न्यायाधीश ओपी वर्मा की अदालत ने
नेशनल हाईवे-91 पर नौ वर्ष पहले कार सवार परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट करने के पांच आरोपियों को बुलंदशहर की विशेष पॉक्सो न्यायाधीश ओपी वर्मा की अदालत ने दोषी करार दिया है। सभी को 22 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। प्रकरण में सीबीआई ने छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें से एक की जिला कारागार में बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा दो आरोपियों को अलग-अलग मामलों में एनकाउंटर में ढेर किया जा चुका है। जुबैर बोला- फेमस कर दो, अच्छे से लेना फोटो और वीडियो न्यायालय में सजा सुनाए जाने के बाद पांच में से चार दोषियों के चेहरे पर थोड़ी शिकन जरूर थी, लेकिन दोषी जुबैर के चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं दिखा। न्यायालय से बाहर निकलते वक्त वह मीडियाकर्मियों से बोला अच्छे से फोटो व वीडियो लेना, फेमस कर दो। न्यायालय परिसर में सुरक्षा रही चाक-चौबंद न्यायालय परिसर में शनिवार को हाईवे कांड के अभियुक्तों के खिलाफ फैसला सुनाए जाने की जानकारी होने पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। नगर कोतवाली पुलिस, पीएसी समेत कचहरी सुरक्षा के पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। दोष सिद्ध होते ही लटक गए दोषियों के परिजनों के चेहरे हाईवे कांड के अभियुक्तों को सजा सुनाए जाने के दौरान कुछ के परिजन भी न्यायालय पहुंचे थे। हरियाणा की जेल से आए एक अभियुक्त के परिवार की महिला न्यायालय के कक्ष के बाहर ही मौजूद थी। दोषी करार देते ही वह मायूस हो गई। बाद में पुलिस उन्हें वहां से अपने साथ लेकर चली गई। बेटी के साथ सलीम ने और मां के साथ नरेश व एक अन्य ने किया था दुष्कर्म सीबीआई ने गहनता से जांच की तो सामने आया कि किशोरी के साथ सलीम ने दुष्कर्म किया था। हालांकि, इस मामले में सजा सुनाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी है। किशोरी की मां के कपड़ों से मिले सीमेन का सैंपल हरियाणा से गिरफ्तार किए गए नरेश के सीमन से मैच हुआ था। नरेश के अलावा एक अन्य बदमाश ने भी पीड़िता की मां के साथ दुष्कर्म किया था। कार में छोड़ गए थे सभी के फोन बदमाशों ने सभी को बंधक बनाने के बाद उनके मोबाइल फोन छीन लिए थे, जिन्हें बाद में कार में ही छोड़ दिया। हालांकि, पीड़िता के ताऊ के बेटे ने अपना फोन छिपाया हुआ था। बंधनमुक्त होने के बाद उसी फोन से उन्होंने डायल 100 पर कॉल की और कॉल न मिलने पर नोएडा में अपने एक पुलिस मित्र को फोन कर जानकारी दी। उस दोस्त ने कंट्रोल रूम बुलंदशहर को सूचना दी और तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हाईवे कांड: पांच आरोपी दोषी करार, 22 को सुनाई जाएगी सजा एडीजीसी वरुण कौशिक, सुनील शर्मा व सीबीआई के अधिवक्ता अमित चौधरी ने बताया कि 28 जुलाई 2016 की रात उस वक्त गाजियाबाद में रहने वाले एक परिवार के छह सदस्य शाहजहांपुर स्थित पैतृक गांव तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। बुलंदशहर में दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट बदमाशों ने उनकी कार को लोहे की कोई वस्तु फेंककर रुकवा लिया था। इसके बाद आरोपियों ने कार सवार किशोरी, उसके पिता, मां, ताई, ताऊ व तहेरे भाई को बंधक बना लिया। सभी को कार समेत सड़क के दूसरी तरफ एक खेत में ले गए। वहां तीनों पुरुषों के हाथ-पैर बांध दिए और 14 वर्षीय किशोरी व उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लूटपाट कर भाग निकले। मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। इस पर एसएसपी समेत 17 पुलिसकर्मियोंं पर शासन स्तर से कार्रवाई की गई थी। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन वह निर्दाेष पाए गए। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई की जांच में बावरिया गिरोह के जुबैर उर्फ सुनील उर्फ परवेज, सलीम उर्फ बीना उर्फ दीवानजी व साजिद निवासीगण गांव इटखारी बिनौरा, तिरवा, कन्नौज और इनके साथी रहीसुद्दीन, जावेद उर्फ शावेज व जबर सिंह के नाम प्रकाश में आए। सीबीआई ने आरोपी जुबैर, सलीम व साजिद के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी, जबकि अन्य तीनों के नाम साक्ष्यों के अभाव में जांच से पृथक कर दिए थे। इन पर 11 अप्रैल 2017 को आरोप तय हुए थे। इसके कुछ समय बाद हरियाणा पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सदस्य भी हाईवे कांड में शामिल थे। इस पर सीबीआई ने पीड़िता के समक्ष आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई। इसमें आरोपी धर्मवीर उर्फ राका उर्फ जितेंद्र, नरेश उर्फ संदीप उर्फ राहुल निवासी गांव गेशनपुर, मोहम्मदाबाद, फर्रूखाबाद, सुनील उर्फ सागर निवासी गांव बानवोई, मोहम्मदाबाद, अजय उर्फ असलम उर्फ कालिया व बंटी उर्फ गंजा की शिनाख्त पीड़िता ने की थी। दो आरोपियों अजय उर्फ असलम को हरियाणा पुलिस और बंटी उर्फ गंजा को एसटीएफ नोएडा ने उसी दौरान अन्य मामलों में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी धर्मवीर, नरेश और सुनील के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की। तीनों के खिलाफ 27 जुलाई 2018 को आरोप तय किए गए थे। इस तरह न्यायालय में कुल छह आरोपियों जुबैर, सलीम, साजिद, धर्मवीर, नरेश और सुनील के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई। इनमें से सलीम की करीब चार वर्ष पूर्व जिला कारागार बुलंदशहर में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। न्यायालय ने अब दोनों पक्षों के गवाहों के बयान व साक्ष्यों का अवलोकन कर शेष आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी को जिला कारागार बुलंदशहर में रखा गया है।.
नेशनल हाईवे-91 पर नौ वर्ष पहले कार सवार परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और लूटपाट करने के पांच आरोपियों को बुलंदशहर की विशेष पॉक्सो न्यायाधीश ओपी वर्मा की अदालत ने दोषी करार दिया है। सभी को 22 दिसंबर को सजा सुनाई जाएगी। प्रकरण में सीबीआई ने छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इनमें से एक की जिला कारागार में बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। इसके अलावा दो आरोपियों को अलग-अलग मामलों में एनकाउंटर में ढेर किया जा चुका है। जुबैर बोला- फेमस कर दो, अच्छे से लेना फोटो और वीडियो न्यायालय में सजा सुनाए जाने के बाद पांच में से चार दोषियों के चेहरे पर थोड़ी शिकन जरूर थी, लेकिन दोषी जुबैर के चेहरे पर पछतावे का कोई भाव नहीं दिखा। न्यायालय से बाहर निकलते वक्त वह मीडियाकर्मियों से बोला अच्छे से फोटो व वीडियो लेना, फेमस कर दो। न्यायालय परिसर में सुरक्षा रही चाक-चौबंद न्यायालय परिसर में शनिवार को हाईवे कांड के अभियुक्तों के खिलाफ फैसला सुनाए जाने की जानकारी होने पर सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई थी। नगर कोतवाली पुलिस, पीएसी समेत कचहरी सुरक्षा के पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था। दोष सिद्ध होते ही लटक गए दोषियों के परिजनों के चेहरे हाईवे कांड के अभियुक्तों को सजा सुनाए जाने के दौरान कुछ के परिजन भी न्यायालय पहुंचे थे। हरियाणा की जेल से आए एक अभियुक्त के परिवार की महिला न्यायालय के कक्ष के बाहर ही मौजूद थी। दोषी करार देते ही वह मायूस हो गई। बाद में पुलिस उन्हें वहां से अपने साथ लेकर चली गई। बेटी के साथ सलीम ने और मां के साथ नरेश व एक अन्य ने किया था दुष्कर्म सीबीआई ने गहनता से जांच की तो सामने आया कि किशोरी के साथ सलीम ने दुष्कर्म किया था। हालांकि, इस मामले में सजा सुनाए जाने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी है। किशोरी की मां के कपड़ों से मिले सीमेन का सैंपल हरियाणा से गिरफ्तार किए गए नरेश के सीमन से मैच हुआ था। नरेश के अलावा एक अन्य बदमाश ने भी पीड़िता की मां के साथ दुष्कर्म किया था। कार में छोड़ गए थे सभी के फोन बदमाशों ने सभी को बंधक बनाने के बाद उनके मोबाइल फोन छीन लिए थे, जिन्हें बाद में कार में ही छोड़ दिया। हालांकि, पीड़िता के ताऊ के बेटे ने अपना फोन छिपाया हुआ था। बंधनमुक्त होने के बाद उसी फोन से उन्होंने डायल 100 पर कॉल की और कॉल न मिलने पर नोएडा में अपने एक पुलिस मित्र को फोन कर जानकारी दी। उस दोस्त ने कंट्रोल रूम बुलंदशहर को सूचना दी और तब जाकर पुलिस मौके पर पहुंची थी। हाईवे कांड: पांच आरोपी दोषी करार, 22 को सुनाई जाएगी सजा एडीजीसी वरुण कौशिक, सुनील शर्मा व सीबीआई के अधिवक्ता अमित चौधरी ने बताया कि 28 जुलाई 2016 की रात उस वक्त गाजियाबाद में रहने वाले एक परिवार के छह सदस्य शाहजहांपुर स्थित पैतृक गांव तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। बुलंदशहर में दोस्तपुर फ्लाईओवर के निकट बदमाशों ने उनकी कार को लोहे की कोई वस्तु फेंककर रुकवा लिया था। इसके बाद आरोपियों ने कार सवार किशोरी, उसके पिता, मां, ताई, ताऊ व तहेरे भाई को बंधक बना लिया। सभी को कार समेत सड़क के दूसरी तरफ एक खेत में ले गए। वहां तीनों पुरुषों के हाथ-पैर बांध दिए और 14 वर्षीय किशोरी व उसकी मां के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी लूटपाट कर भाग निकले। मामले में स्थानीय पुलिस की लापरवाही सामने आई थी। इस पर एसएसपी समेत 17 पुलिसकर्मियोंं पर शासन स्तर से कार्रवाई की गई थी। साथ ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था, लेकिन वह निर्दाेष पाए गए। इसके बाद हाई कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी। सीबीआई की जांच में बावरिया गिरोह के जुबैर उर्फ सुनील उर्फ परवेज, सलीम उर्फ बीना उर्फ दीवानजी व साजिद निवासीगण गांव इटखारी बिनौरा, तिरवा, कन्नौज और इनके साथी रहीसुद्दीन, जावेद उर्फ शावेज व जबर सिंह के नाम प्रकाश में आए। सीबीआई ने आरोपी जुबैर, सलीम व साजिद के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल की थी, जबकि अन्य तीनों के नाम साक्ष्यों के अभाव में जांच से पृथक कर दिए थे। इन पर 11 अप्रैल 2017 को आरोप तय हुए थे। इसके कुछ समय बाद हरियाणा पुलिस ने एक गिरोह को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सदस्य भी हाईवे कांड में शामिल थे। इस पर सीबीआई ने पीड़िता के समक्ष आरोपियों की शिनाख्त परेड कराई। इसमें आरोपी धर्मवीर उर्फ राका उर्फ जितेंद्र, नरेश उर्फ संदीप उर्फ राहुल निवासी गांव गेशनपुर, मोहम्मदाबाद, फर्रूखाबाद, सुनील उर्फ सागर निवासी गांव बानवोई, मोहम्मदाबाद, अजय उर्फ असलम उर्फ कालिया व बंटी उर्फ गंजा की शिनाख्त पीड़िता ने की थी। दो आरोपियों अजय उर्फ असलम को हरियाणा पुलिस और बंटी उर्फ गंजा को एसटीएफ नोएडा ने उसी दौरान अन्य मामलों में एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। इसके बाद सीबीआई ने आरोपी धर्मवीर, नरेश और सुनील के खिलाफ भी चार्जशीट दाखिल की। तीनों के खिलाफ 27 जुलाई 2018 को आरोप तय किए गए थे। इस तरह न्यायालय में कुल छह आरोपियों जुबैर, सलीम, साजिद, धर्मवीर, नरेश और सुनील के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हुई। इनमें से सलीम की करीब चार वर्ष पूर्व जिला कारागार बुलंदशहर में बीमारी के चलते मृत्यु हो गई। न्यायालय ने अब दोनों पक्षों के गवाहों के बयान व साक्ष्यों का अवलोकन कर शेष आरोपियों को दोषी करार दिया है। सभी को जिला कारागार बुलंदशहर में रखा गया है।
Bulandshahr Highway Accident Garh Bulandshahr Highway Latest News Up Police Crime In Up Bulandshahr Accused Arrested Bulandshahr Harassment Bulandshahr News Bulandshahr Police Up News Up Crime Harassment In Moving Car Bulandshahr Highway Case Zubair Statement Bulandshahr Crime News Up Crime News Highway Murder Case Court Verdict News बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म बुलंदशहर समाचार चलती कार में दुष्कर्म
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
चिंताजनक: देश में तेजी से बढ़ता जा रहा है जलवायु परिवर्तन का दायरा; 51 जिलों में भीषण बाढ़-91 में सूखे का खतराजलवायु परिवर्तन की वजह से देश के 51 जिलों में भीषण बाढ़ और 91 जिलों में भयंकर सूखे का खतरा मंडरा रहा है। इसके अलावा अन्य 118 जिले उच्च बाढ़ और 91 जिले उच्च
Read more »
अलीगढ़ में गौकशी की वजह से एनएच-91 पर जाम, थाना अध्यक्ष को निलंबितउत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में लगातार दूसरी गौकशी की घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने एनएच-91 पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया. पुलिस प्रशासन ने भीड़ को समझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया.
Read more »
नोएडा वालों को मिलने वाला है पहला डियर पार्क छोटा जू और सफारी का मजा, लाए जाएंगे यहां 132 हिरणनोएडा में जल्दी ही सेक्टर-91 के बायोडायवर्सिटी पार्क में पहला डियर पार्क और मिनी जू खुलने वाला है। यहां 10 प्रजातियों के 132 हिरण होंगे, जिनमें कुछ अफ्रीकी भी शामिल हैं। लगभग 40 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ये 30 एकड़ का पार्क खास डिजाइन, इको-फ्रेंडली फीचर्स और एक शानदार 'सनसेट सफारी' का अनुभव भी...
Read more »
30 एकड़ जमीन...40 करोड़ की लागत से नोएडा में बनेगा शानदार डियर पार्क, सनसेट सफारी का ले पाएंगे मजानोएडा के सेक्टर-91 बायोडायवर्सिटी पार्क में डियर पार्क सनसेट सफारी बनने जा रहा है। प्राधिकरण ने आर्किटेक्ट कंपनी का चयन कर लिया है। लगभग 40 करोड़ की लागत से 30 एकड़ में बनने वाले इस पार्क में 10 प्रजातियों के 132 हिरण लाए जाएंगे जिनमें कुछ अफ्रीका से आयात किए जाएंगे। यहां नाइट सफारी भी होगी और रेस्क्यू किए गए हिरणों को भी रखा...
Read more »
बुलंदशहर की डेयरी में हो रही थी दूध की हाईटेक चोरी, एक बार में लग रही थी साढ़े तीन लाख की चपत, 3 अरेस्टउत्तर प्रदेश के नेशनल हाईवे-91 स्थित क्रीमी फूड्स के मिल्क प्लांट्स से 2.25 करोड़ की हाईटेक दूध चोरी का मामला सामने आया है। दूध की चोरी मिल्क टैंकर्स में दूध के वजन में गड़बड़ी कर की जाती थी।
Read more »
बुलंदशहर सामूहिक दुष्कर्म केस: पांच आरोपी दोषी करार, परिवार को बंधक बनाकर की थी मां-बेटी से दरिंदगी; सजा कलयूपी के बुलंदशहर स्थित नेशनल हाईवे-91 पर 28 जुलाई 2016 की रात गाजियाबाद निवासी कार सवार परिवार को बंधक बनाकर मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म और सभी परिजनों से लूटपाट करने वाले पांच आरोपियों
Read more »
