भारतीय टीम में ईशान किशन की टी20 विश्व कप 2026 के लिए वापसी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राष्ट्रीय चयन का आधार सिर्फ आईपीएल नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में
भारतीय टीम में ईशान किशन की टी20 विश्व कप 2026 के लिए वापसी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राष्ट्रीय चयन का आधार सिर्फ आईपीएल नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन होना चाहिए। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इशान के चयन को घरेलू क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का इनाम बताया है। ईशान किशन की वापसी पर क्या बोले गावस्कर? गावस्कर ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद ईशान ने झारखंड को खिताब दिलाया और खुद बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। गावस्कर के मुताबिक, 'जब कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करता है, तो उसे चुना जाना चाहिए। ईशान की मौजूदा फॉर्म बताती है कि चयन का आधार घरेलू क्रिकेट होना चाहिए, न कि सिर्फ आईपीएल।' गिल के बाहर होने से हैरान हुए गावस्कर हालांकि, गावस्कर ने शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर किए जाने को हैरान करने वाला फैसला बताया, लेकिन यह भी माना कि टी20 क्रिकेट में लय और तेज शुरुआत बेहद अहम होती है। उनके अनुसार, गिल का स्वाभाविक खेल टेस्ट क्रिकेट के ज्यादा अनुकूल है और टी20 में फॉर्म की कमी उनके खिलाफ गई। भज्जी ने की चयन समिति की तारीफ पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी चयन समिति, खासकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम संयोजन को प्राथमिकता दी गई और गिल को बाहर करना भले ही मुश्किल फैसला रहा हो, लेकिन यह सही था। हरभजन ने इशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी को सकारात्मक कदम बताया और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाए जाने को भी शानदार फैसला करार दिया। 'घरेलू क्रिकेट को ईशान ने दिया सम्मान' वहीं रविचंद्रन अश्विन ने ईशान किशन की वापसी को फुल सर्कल मोमेंट बताया। अश्विन के मुताबिक, ईशान को टीम से बाहर किए जाने और अब दोबारा चुने जाने की वजह एक ही है, घरेलू क्रिकेट के प्रति सम्मान। उन्होंने कहा कि ईशान ने बुची बाबू टूर्नामेंट, रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेलकर यह दिखाया कि वह क्रिकेट को वह सम्मान दे रहे हैं, जिसका वह हकदार है। अश्विन ने कहा, 'ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट की पूरी प्रक्रिया से खुद को गुजारा। यही वजह है कि आज चयन उनके लिए इनाम बनकर आया है।' उनके अनुसार, ईशान अब एक अधिक परिपक्व और जिम्मेदार क्रिकेटर बनकर उभरे हैं।.
भारतीय टीम में ईशान किशन की टी20 विश्व कप 2026 के लिए वापसी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि राष्ट्रीय चयन का आधार सिर्फ आईपीएल नहीं, बल्कि घरेलू क्रिकेट में निरंतर प्रदर्शन होना चाहिए। महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर और पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इशान के चयन को घरेलू क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का इनाम बताया है। ईशान किशन की वापसी पर क्या बोले गावस्कर? गावस्कर ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में ईशान किशन का शानदार प्रदर्शन इस बात का प्रमाण है कि घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद ईशान ने झारखंड को खिताब दिलाया और खुद बेहतरीन फॉर्म में नजर आए। गावस्कर के मुताबिक, 'जब कोई खिलाड़ी प्रदर्शन करता है, तो उसे चुना जाना चाहिए। ईशान की मौजूदा फॉर्म बताती है कि चयन का आधार घरेलू क्रिकेट होना चाहिए, न कि सिर्फ आईपीएल।' गिल के बाहर होने से हैरान हुए गावस्कर हालांकि, गावस्कर ने शुभमन गिल को टी20 टीम से बाहर किए जाने को हैरान करने वाला फैसला बताया, लेकिन यह भी माना कि टी20 क्रिकेट में लय और तेज शुरुआत बेहद अहम होती है। उनके अनुसार, गिल का स्वाभाविक खेल टेस्ट क्रिकेट के ज्यादा अनुकूल है और टी20 में फॉर्म की कमी उनके खिलाफ गई। भज्जी ने की चयन समिति की तारीफ पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने भी चयन समिति, खासकर मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि टीम संयोजन को प्राथमिकता दी गई और गिल को बाहर करना भले ही मुश्किल फैसला रहा हो, लेकिन यह सही था। हरभजन ने इशान किशन और रिंकू सिंह की वापसी को सकारात्मक कदम बताया और अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाए जाने को भी शानदार फैसला करार दिया। 'घरेलू क्रिकेट को ईशान ने दिया सम्मान' वहीं रविचंद्रन अश्विन ने ईशान किशन की वापसी को फुल सर्कल मोमेंट बताया। अश्विन के मुताबिक, ईशान को टीम से बाहर किए जाने और अब दोबारा चुने जाने की वजह एक ही है, घरेलू क्रिकेट के प्रति सम्मान। उन्होंने कहा कि ईशान ने बुची बाबू टूर्नामेंट, रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में झारखंड के लिए खेलकर यह दिखाया कि वह क्रिकेट को वह सम्मान दे रहे हैं, जिसका वह हकदार है। अश्विन ने कहा, 'ईशान किशन ने घरेलू क्रिकेट की पूरी प्रक्रिया से खुद को गुजारा। यही वजह है कि आज चयन उनके लिए इनाम बनकर आया है।' उनके अनुसार, ईशान अब एक अधिक परिपक्व और जिम्मेदार क्रिकेटर बनकर उभरे हैं।
Ravichandran Ashwin Harbhajan Singh Ishan Kishan T20 World Cup 2026 Cricket News In Hindi Latest Cricket News Updates
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Ishan Kishan: আগুনের নাম ঈশান কিষান, ধোনির বিশ্বরেকর্ড ভেঙেই কামব্যাক! ইতিহাসের প্রথম ক্রিকেটার হিসেবে...Ishan Kishan Creates History In Syed Musthaq Ali Trophy 2025
Read more »
Indias Squad For T20 World 2026 Announced; Shubman Gill Dropped; Suryakumar Yadav To Lead; Ishan Kishan Makes Comeback; Check Full SquadThe Indian team has revealed their squad for the ICC T20 World Cup 2026 today. Ajit Agarkar and Suryakumar Yadav addressed the media after a selection meeting at the BCCI headquarters in Mumbai, during which they also picked the squad for next month�
Read more »
Ishan Kishan : बिहार के लाल की भगवद गीता बनी कोच, अब फिर बल्ले से देंगे जवाबSyed Mushtaq Ali Trophy में हरियाणा को शिकस्त देने का जादू चल गया है। बिहार के सपूत ईशान किशन को टीम इंडिया में जगह मिल गई है। अब वह टी20 वर्ल्ड कप सीरीज में अपना जौहर दिखाएंगे।
Read more »
Indias T20 World Cup Squad: ক্রিকেট মহলকে চমকে বিশ্বকাপ দল থেকে বাদ গিল, ব্রাত্য শামি-পন্থও...India Squad for T20 World Cup 2026 Shubman Gill Dropped Ishan Kishan Rinku Singh Return
Read more »
Ishan Kishan: ईशान किशन को क्यों मिली 2 साल बाद सीधे T20 वर्ल्ड कप 2026 में जगह? आंकड़ें देख समझ जाएंगेIshan Kishan Records: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह मिली है. खेल समाचार
Read more »
मेरे बेटे ने बहुत संघर्ष किया, T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में सिलेक्शन के बाद खुशी से फूले नहीं समाई Ishan Kishan की मां: VIDEO देखेंIshan Kishan Mother Video: T20वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन के टीम में सिलेक्ट होने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
