अगरा के प्रांजल गुप्ता ने ट्रेन हादसे में दोनों पैर गंवाने के बाद छह साल तक कानूनी लड़ाई लड़ी और अंततः 51 लाख रुपये का बीमा क्लेम प्राप्त किया. नीवा बूपा इंश्योरेंस ने पहले उनका दावा खारिज कर दिया था, लेकिन जिला उपभोक्ता आयोग ने कंपनी को राशि चुकाने और 6% ब्याज देने का आदेश दिया.
उत्तर प्रदेश के आगरा में रहने वाले एक युवक को 51 लाख रुपए का बीमा क्लेम मिला है. छह साल पहले ट्रेन दुर्घटना में उसके दोनों पैर चले गए थे. जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने बीमा कंपनी द्वारा क्लेम खारिज किए जाने को गलत करार देते हुए यह फैसला सुनाया.
साथ ही बीमा राशि पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का निर्देश दिया है. जानकारी के मुताबिक, अगरा के रहने वाले प्रांजल गुप्ता 27 दिसंबर 2019 को कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन से हाथरस जंक्शन के पास गिर गए. इस हादसे में उनके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई. इलाज के दौरान सेप्सिस फैलने के कारण डॉक्टरों को घुटनों के नीचे से दोनों पैर काटने पड़े. हादसे के समय प्रांजल गुप्ता के पास 'नीवा बूपा हेल्थ इंश्योरेंस' की सक्रिय पॉलिसी थी.Advertisementयह भी पढ़ें: आगरा एक्सप्रेसवे पर बस से टकराकर टैंकर में हुआ लीकेज, सड़क पर बहने लगा रिफाइंड तेल, घायलों की मदद छोड़ बर्तन लेकर दौड़ी भीड़!बीमा कंपनी ने दावे को क्यों किया खारिज?यह पॉलिसी 29 मार्च 2019 को खरीदी गई थी और 28 मार्च 2020 तक वैध थी. दुर्घटना के बाद जब उन्होंने बीमा क्लेम के लिए आवेदन किया, तो बीमा कंपनी ने इसे विभिन्न आधारों पर खारिज कर दिया.उपभोक्ता आयोग का फैसलाप्रांजल गुप्ता के वकील कैम सिंह के अनुसार, जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग ने हाल ही में इस मामले पर सुनवाई की. आयोग के अध्यक्ष सर्वेश कुमार और सदस्य राजीव सिंह ने नीवा बूपा इंश्योरेंस को 51 लाख रुपये का भुगतान करने और इस राशि पर 6 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आदेश दिया. आखिरकार छह साल की कानूनी लड़ाई के बाद प्रांजल गुप्ता को न्याय मिला. ये भी देखें
ट्रेन हादसा बीमा क्लेम विवाद नीवा बूपा इंश्योरेंस जिला उपभोक्ता आयोग 51 लाख रुपये मुआवजा बीमा दावा अस्वीकृत कानूनी लड़ाई उपभोक्ता अधिकार न्याय की जीत Pranjal Gupta Train Accident Insurance Claim Dispute Niva Bupa Insurance District Consumer Commission Rs 51 Lakh Compensation Insurance Claim Rejected Legal Battle Consumer Rights Justice Wins
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
1650 KG का बैल, 42 संतानों का पिता! 80 लाख का ऑफर मिला फिर भी मालिक ने ठुकराया1650 किलो का बैल, 42 संतानों का पिता! 300 रुपये में बिकता सीमेन, 80 लाख का ऑफर मिला फिर भी मालिक ने ठुकराया
Read more »
अमेरिका में सड़क हादसे के बाद कोमा में गई नीलम शिंद के परिवार को मिला वीजाअमेरिका में सड़क हादसे के बाद कोमा में गई नीलम शिंद के परिवार को मिला वीजा
Read more »
आरबीआई का बैंकों में 1.9 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने का कदम सकारात्मकआरबीआई का बैंकों में 1.9 लाख करोड़ रुपये की नकदी डालने का कदम सकारात्मक
Read more »
प्रहलाद कक्कड़: भारतीय विज्ञापन की दुनिया के सबसे बड़े शोमैनप्रहलाद कक्कड़ के बनाए दिलचस्प और लोकप्रिय विज्ञापनों के ज़रिए ही पेप्सी और मैगी को भारत में पैर जमाने का मौका मिला.
Read more »
Kerala Lottery Result: केरल लॉटरी ने जारी की लकी नंबरों की लिस्ट, 70 लाख रुपये का पहला पुरस्कारKerala Lottery Result: केरल लॉटरी में दूसरा प्राइज मनी पांच लाख रुपये है, खेल में तीसरा इनाम एक लाख रुपये का है.
Read more »
Ballia Viral Video: बलिया बागी ही रहेगा ! गरमागरमी में युवक ने पुलिस वाले को जड़ा थप्पड़Ballia Manoj Chaturvedi: बलिया में एक युवक का पुलिस वाले को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशलम मीडिया पर Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
