Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी; पारा चढ़ने के आसार

Dehraduncityweatherforecast News

Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप, पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी; पारा चढ़ने के आसार
Dehradun-City-Common-Man-IssuesUttarakhand Weather UpdateSnowfall In Uttarakhand
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 94 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 79%
  • Publisher: 53%

Uttarakhand Weather उत्तराखंड में मौसम ने अनोखा रंग दिखाया है। मैदानी इलाकों में चटक धूप और गर्मी है जबकि पहाड़ी इलाकों में कहीं-कहीं बौछारें और बर्फबारी हो रही है। देहरादून में दोपहर में तपिश ने लोगों को बेहाल कर दिया। वहीं शुक्रवार को हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम की चोटियों पर बर्फबारी हुई है जबकि निचले इलाकों में बारिश हुई...

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम अजब रंग दिखा रहा है। देहरादून से लेकर तमाम मैदानी क्षेत्रों में चटख धूप खिल रही है और तपिश पसीने छुड़ा रही है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच बौछारें भी पड़ रही हैं। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में ठंडक और मैदानी क्षेत्रों में गर्मी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। जिससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं आंशिक बादल छाये रह सकते हैं। दोपहर में तपिश ने किया बेहाल शुक्रवार को सुबह से ही दून में चटख धूप खिली रही। आसपास के क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा और दोपहर में तपिश ने बेहाल किया। प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में दिनभर चटख धूप खिलने से तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। उधर, पर्वतीय क्षेत्रों में दोपहर बाद कहीं-कहीं आंशिक बादल मंडराने लगे। चमोली में कुछ क्षेत्रों में दोपहर बाद बौछारें पड़ीं। जिससे आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रह सकता है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ ही हल्की वर्षा की आशंका है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि संभव है। चोटियों में बर्फबारी, निचले स्थानों में झमझम वर्षा गोपेश्वर : चमोली जनपद में सुबह से धूप खिलने के बाद दोपहर बाद श्री हेमकुंड साहिब, बदरीनाथ धाम की चोटियों में बर्फबारी के साथ निचले स्थानों में झमाझम वर्षा हुई है। शुक्रवार की सुबह मौसम साफ होने के साथ धूप खिली रही। वहीं दोपहर बाद श्री बदरीनाथ धाम, श्री हेमकुंड साहिब की चोटियों में बर्फबारी के साथ निचले स्थानों में वर्षा व औलावृष्टि हुई है। हालांकि सांय को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला है। प्रमुख शहरों का तापमान शहर, अधिकतम, न्यूनतम देहरादून, 30.

0, 13.8 ऊधमसिंह नगर, 31.9, 9.6 मुक्तेश्वर, 19.1, 7.6 नई टिहरी, 20.5, 9.1 हेमकुंड साहिब पैदल मार्ग पर रामढुंगी के पास पसरा विशालकाय हिमखंड। साभार सरदार सेवा सिंह हेमकुंड रेकी के लिए गई टीम रामढुंगी से वापस लौटी गोपेश्वर: हेमकुंड व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर की यात्रा तैयारियों को लेकर गुरुद्वारा श्री हेमकुंड मैनेजमेंट ट्रस्ट की निरीक्षण के लिए गई टीम रामढुंगी से वापस लौटी है। बताया गया कि रामढुंगी में भारी भरकम हिमखंड के साथ ख्वांण पुल के पास 40 मीटर पैदल रास्ता भूस्खलन से पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। हेमकुंड साहिब व लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट 25 मई को खुलने हैं। यात्रा तैयारियों में पैदल मार्ग मरम्मत के साथ बर्फ हटाने व बेस कैंप घांघरिया में व्यवस्थाएं जुटाने के लिए दो माह का समय लगता है। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मेनेजमेंट ट्रस्ट ने जसपाल व अनूप सिंह के नेतृत्व में गोविंदघाट से हेमकुंड तक यात्रा मार्ग की रेकी व स्थितियों का अवलकोन करने के लिए टीम भेजी थी। गोविंदघाट से 10 किमी दूरी पर ख्वाण पुल के पास हेमकुंड का पैदल रास्ता 40 मीटर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। पैदल मार्ग पर भूस्खलन से मलबा ,बोल्डर गिरे हुए हैं। यहां पर भ्यूंडार गांव के लिए आने वाली पेयजल लाइन भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। यह दल मलबे के ऊपर से घांघरिया के लिए गया। लेकिन एक किमी आगे रामढुंगी में विशालकाय हिमखंड से पैदल मार्ग का एक बड़ा हिस्सा लापता है। इस विशालकाय हिमखंड को पार करना फिलहाल खतरे से खाली नहीं है। लिहाजा रेकी टीम घांघरिया से तीन किमी पैदल ही रामढुंगी हिमखंड से वापस लौट आई है। ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने कहा कि घांघरिया व हेमकुंड में बर्फ की मोटी चादर बिछी हुई है। हेमकुंड में लगभग 10 फीट बर्फ व घांघरिया में तीन फीट से अधिक बर्फ है। इन दिनों बारिश व बर्फबारी के चलते भी टीम को रामढुंगी से आगे बढ़ना खतरनाक था। लिहाजा मौसम अनुकूल होने के बाद फिर से टीम रेकी के लिए जाएगी। हेमकुंड यात्रा मार्ग पर फिलहाल की परिस्थितियों को सेना की इंजीनियरिंग कौर के अधिकारियों को बता दिया गया है। सेना भी अप्रैल माह में रेकी के लिए हेमकुंड आने का कार्यक्रम बना रही है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Dehradun-City-Common-Man-Issues Uttarakhand Weather Update Snowfall In Uttarakhand Heavy Snowfall Alert Uttarakhand Weather Today Uttarakhand Weather Forecast Uttarakhand Weather News Uttarakhand News Dehradun News Weather News Uttarakhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गिरा पारा, इन इलाकों हो सकती है बारिशWeather Update: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गिरा पारा, इन इलाकों हो सकती है बारिशWeather Update: temperature dropped in North India including Delhi-NCR, It may rain in these areas । बारिश के बाद दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में गिरा पारा, पहाड़ों पर जारी बर्फबारी । देश
Read more »

Weather Update: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से गिरेगा तापमान, दिल्ली में बारिश के आसारWeather Update: उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बदलेगा मौसम, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से गिरेगा तापमान, दिल्ली में बारिश के आसारWeather Update: नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के आने से उत्तर भारत समेत कई राज्यों में बारिश के आसार, देश की राजधानी में माह के अंत में होगी हल्की बरसात,​ गिरेगा पारा
Read more »

मौसम का लें मजा, पहाड़ों पर बर्फबारी, तो दिल्ली में बारिश, जानें IMD का अपडेटमौसम का लें मजा, पहाड़ों पर बर्फबारी, तो दिल्ली में बारिश, जानें IMD का अपडेटWeather News: वीकेंड पर लें मौसम का मजा, पहाड़ों पर खूब बर्फबारी, तो पंजाब-हरियाणा और दिल्ली में बारिश, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Read more »

Weather Update: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी, इस राज्य में मौसम के कारण पांच लोगों की मौतWeather Update: जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी, इस राज्य में मौसम के कारण पांच लोगों की मौतWeather Update news today Rainfall and Snowfall in Jammu Kashmir, himachal pradesh and uttarakhand जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी देश
Read more »

Holi पर उत्‍तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल? इन पांच जिलों में करवट बदलने के आसारHoli पर उत्‍तराखंड में कैसा रहेगा मौसम का हाल? इन पांच जिलों में करवट बदलने के आसारUttarakhand Weather Update उत्तराखंड में होली पर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं। दून समेत कई क्षेत्रों में आंशिक बादल रहेंगे और बूंदाबांदी हो सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ों में कहीं-कहीं गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। मैदानी क्षेत्रों में आंशिक बादल छाये रहेंगे और कहीं-कहीं तेज धूप...
Read more »

Weather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण-पश्चिम भारत में लू और यूपी में बारिश के आसार, NCR में चढ़ता पाराWeather Update : पहाड़ों पर बर्फबारी, दक्षिण-पश्चिम भारत में लू और यूपी में बारिश के आसार, NCR में चढ़ता पाराहिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिस्सों में बुधवार से हल्की बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है। उत्तर प्रदेश, पूर्वी व पश्चिमी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में
Read more »



Render Time: 2026-04-02 13:25:45