UP Aaj Ka Mausam: जाते-जाते सावन एक बार फिर उत्तर प्रदेश को भिगोने की तैयारी में है. आसमान में छाए काले बादलों ने लोगों के चेहरे पर उम्मीद की चमक लौटा दी है. मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहां अब हर कोई राहत की बूंदों का इंतजार कर रहा है. कब और कहां बरसेंगे ये बादल, जानिए पूरी जानकारी.
वाराणसी: सावन के जाते-जाते उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बारिश की उम्मीदें जाग गई हैं. काले बादलों ने आसमान पर एक बार फिर डेरा डाल लिया है और इसी के साथ मौसम भी सुहावना हो गया है. गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों के चेहरों पर अब राहत के भाव साफ नज़र आने लगे हैं.
मानसून ने फिर रुख बदला है और जाते-जाते लोगों को भिगोने का मन बना लिया है. भारतीय मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार, 8 अगस्त को यूपी के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हो सकती है. इन जिलों में जमकर बरसेंगे बादल लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम केंद्र से जारी ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के 35 से ज्यादा जिलों में मूसलधार बारिश की संभावना है. इस दौरान तापमान में थोड़ी गिरावट भी देखी जा सकती है. पूर्वी और पश्चिमी यूपी दोनों ही हिस्सों में अच्छी बारिश होने का पूर्वानुमान है. IMD के मुताबिक, 8 अगस्त को आगरा, मथुरा, अलीगढ़, हाथरस, फिरोजाबाद, सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बदायूं, इटावा, मैनपुरी, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, जालौन, हमीरपुर, कानपुर, उन्नाव, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, गाज़ीपुर और बलिया जैसे जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान बिजली गिरने की संभावना नहीं है. लखनऊ, नोएडा और अन्य शहरों का हाल राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को हल्के बादलों की आवाजाही बनी रहेगी. धूप और छांव का खेल दिनभर चलता रहेगा. वहीं नोएडा में आसमान साफ रहेगा, लेकिन हल्के-फुल्के बादल दिख सकते हैं. हालांकि, मौसम शुष्क रहेगा और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. इसके अलावा, गोरखपुर और झांसी में सुबह से ही धूप खिली रहेगी और आसमान साफ रहेगा. गाज़ियाबाद और अयोध्या में भी मौसम साफ रहने की उम्मीद है, और कोई विशेष बदलाव नहीं दिखेगा. मानसून की सक्रियता से बढ़ी बारिश की उम्मीद बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार, शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम मॉनसून प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में सक्रिय रहेगा. इसकी वजह से अच्छी बारिश होने की संभावना बन रही है. वहीं कुछ जिलों में गुरुवार को तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखी गई है. लेकिन अगले दो दिनों में तापमान में फिर गिरावट आ सकती है, जिससे मौसम और अधिक सुहावना हो जाएगा.
Imd Forecast Heavy Rain In Up Up 8 August Mausam Update Up Aaj Ka Mausam Prayagraj Varanasi Ka Mausam यूपी में बारिश का अलर्ट यूपी मौसम पूर्वानुमान उत्तर प्रदेश का मौसम यूपी 8 अगस्त का मौसम प्रयागराज वाराणसी का मौसम
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: आज दिल्ली सहित इन प्रदेशों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update: आज इन प्रदेशों में होगी भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट Weather Update news IMD Predicts heavy Rain in Delhi UP bihar rajasthan
Read more »
Weather News: आज फिर भीगने वाली है दिल्ली, मौसम विभाग ने इन प्रदेशों के लिए जारी किया बारिश का अलर्टIMD Rain Alert in Delhi and other States weather News in hindi Weather News: आज फिर भीगने वाली है दिल्ली, मौसम विभाग ने इन प्रदेशों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
Read more »
UP Weather : यूपी वालों को डराएंगे आज कारे-कारे मेघ, इन 45 जिलों में बिजली का तांडव, डरा देगा IMD का ये अलर...UP Weather Alert 20 July : मौसम विभाग ने आज 7 जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. कई जिलों में बादलों के आवाजाही रहेगी. कई जगहों पर मौसम धड़कने बढ़ाएगा. छाता और रेनकेट तैयार रखें.
Read more »
Weather News: राजस्थान, बिहार में फिर से होगी बारिश, जानें आपके राज्य का कैसा रहेगा हालदेश Weather News: राजस्थान, बिहार में फिर से होगी बारिश, जानें आपके राज्य का कैसा रहेगा हाल Weather News today and IMD Alert know updates in hindi
Read more »
राजस्थान में फिर भारी बारिश का कहर, IMD का 5 जिलों में रेड अलर्टRajasthan Rain Alert: राजस्थान में फिर भारी बारिश का कहर, पांचना बांध का जलस्तर बढ़ा, IMD का 5 जिलों में रेड अलर्ट
Read more »
Weather Forecast: दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में IMD का भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसमWeather Forecast: IMD issues heavy rain alert in many states including Delhi-NCR दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में IMD का भारी बारिश का अलर्ट, जानें कहां कैसा रहेगा मौसम
Read more »
