उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे मौसम पूरी तरह बदल गया है. राजधानी लखनऊ सहित कई जिलों में रुक-रुककर बारिश जारी है. मौसम विभाग के अनुसार...
UP Weather Update: बारिश से तापमान में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है. आज पूर्वी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने प्रयागराज, प्रतापगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, संतरविदास नगर और जौनपुर जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.
इसके अलावा गोंडा, गाजीपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर और अयोध्या में भी अलर्ट जारी है. Advertisment कहां कितनी बारिश हुई? मौसम विभाग के अनुसार, लखनऊ में 6 अगस्त को 57.6 मिमी बारिश हुई, जबकि वाराणसी बीएचयू में 54 मिमी, कानपुर ग्रामीण में 45 मिमी, बाराबंकी में 16.8 मिमी, लखीमपुर खीरी में 10 मिमी और बहराइच में 15.8 मिमी बारिश दर्ज की गई. तापमान की बात करें तो लखनऊ में अधिकतम 32.3℃ और न्यूनतम 25.6℃ दर्ज किया गया. आगे के मौसम का हाल मौसम विभाग की मानें तो 8 अगस्त को भी यूपी में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा. हालांकि 9 अगस्त को रक्षाबंधन है और उस दिन प्रदेश में कहीं भी भारी बारिश की चेतावनी नहीं है, जो राहत की बात है. वहीं 10 और 11 अगस्त को भी बारिश की संभावना बनी हुई है, लेकिन 11 तारीख को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून की चाल अब थोड़ी धीमी हो रही है, जिससे बारिश की तीव्रता में थोड़ी कमी आएगी. हालांकि प्रदेश के कई जिले अभी भी बाढ़ की चपेट में हैं. कुछ जगहों पर घर तक पानी में डूबे हुए हैं. प्रशासन राहत कार्य में जुटा है. ऑरेंज अलर्ट वाले जिले:- बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, रामपुर और शाहजहांपुर येलो अलर्ट वाले जिले:- लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, अमेठी, रायबरेली समेत 20 जिले प्रदेश में अगले 5 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और बारिश का यह सिलसिला धीरे-धीरे कम होता जाएगा. यह भी पढ़ें- UP Rain Alert: यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
UP Weather Updates UP Weather UP Weather Forecast UP Weather Forecast Today Uttar Pradesh Weather
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Weather Update: आज दिल्ली सहित इन प्रदेशों में हो सकती है बारिश, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update: आज इन प्रदेशों में होगी भारी बारिश, आईएमडी ने जारी किया अलर्ट Weather Update news IMD Predicts heavy Rain in Delhi UP bihar rajasthan
Read more »
Weather Update: दिल्ली-NCR, यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्टWeather Update: IMD Rain Alert for Delhi NCR UP Bihar Haryana Punjab and Kashmir । दिल्ली-NCR, यूपी समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका, IMD ने जारी किया अलर्ट
Read more »
Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्टWeather Update: IMD heavy rain alert in Delhi NCR UP Haryana Himachal Pradesh and Rajasthan । दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में होगी जमकर बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Read more »
Weather News: आज फिर भीगने वाली है दिल्ली, मौसम विभाग ने इन प्रदेशों के लिए जारी किया बारिश का अलर्टIMD Rain Alert in Delhi and other States weather News in hindi Weather News: आज फिर भीगने वाली है दिल्ली, मौसम विभाग ने इन प्रदेशों के लिए जारी किया बारिश का अलर्ट
Read more »
Weather Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारीWeather Update: IMD rain alert for Delhi NCR UP Bihar and Rajasthan for today राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अलर्ट जारी
Read more »
दिल्ली -एनसीआर में झमाझम बारिश, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्टदिल्ली -एनसीआर में झमाझम बारिश, आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट
Read more »
