उत्तर प्रदेश में आज से मौसम बदलने की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग आईएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। किसानों को अपनी फसलों को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई...
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। यूपी में मौसम बदल रहा है। पश्चिमी हवा के आने के साथ ही मौसम में बदलाव का असर दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग का मानना है कि अभी बूंदाबांदी या वर्षा के आसार नहीं हैं जो रबी फसलों की बोआई के लिए सबसे बेहतर है। पश्चिमी हवा के आने से अब रात का तापमान भी धीरे-धीरे नीचे जाएगा। इससे सुबह और शाम के साथ अब रात में भी सर्दी बढ़ जाएगी। आज से बदलेगा मौसम मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ का मौसम पर असर चार नवंबर के बाद से दिखाई देगा लेकिन पश्चिम से आ रही हवा की गति बढ़ने से मौसम पूरी तरह से बदलने लगा है। सोमवार को दिन में आसमान साफ रहा लेकिन हवा चलने से मौसम में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। दिन में भी मौसम इस तरह का रहा जिसमें पंखा चलाना भी जरूरी नहीं रह गया। कानपुर का ऐसा रह सकता है मौसम मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब कानपुर और आस-पास के इलाकों में सुबह-शाम की धुंध बनी रहेगी। सुबह नौ बजे के बाद धुंध कम होगी। सोमवार को कानपुर में हवा की औसत गति 4.
6 किमी प्रति घंटा रही है जो अगले 24 घंटे में बढ़कर 12 किमी तक पहुंच सकती है। तेज हवा के आने से पहाड़ों की सर्दी भी पहुंचेगी जबकि अरब सागर से आ रही नमी के कारण कहीं-कहीं हल्के बादल रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 0.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है सोमवार को यह 17.8 डिग्री था जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक है। आगरा का मौसम आगरा शहर के मौसम में पांच नवंबर से बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान के साथ ही न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ रहने व धूप निकलने का पूर्वानुमान जताया है। उधर, सोमवार को सुबह से धूप निकली और दिनभर हवा चलती रही। अधिकतम तापमान में वृद्धि और न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिली। रविवार को अधिकतम तपमान 33.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस अधिक और न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस रहा था।
Uttar Pradesh Weather Forecast IMD Weather Forecast Weather Change In UP Uttar Pradesh Rainfall Western Disturbance Weather Forecast Today UP Weather News India Meteorological Department Weather Alert Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब में रात के तापमान में गिरावट, ठंड बढ़ेगी: 4 नवंबर से एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस, 2 दिन बारिश के ...Punjab Weather ; Temperature Update Rainfall Western Disturbanceपंजाब में रात के तापमान में 1.
Read more »
UP Weather Update: यूपी में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, IMD ने दिया बारिश और बादलों का पूर्वानुमानउत्तर प्रदेश में मौसम फिर बदलने वाला है, बारिश और बादल छाए रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने किसानों को फसलों की सुरक्षा के लिए सलाह दी है। तापमान में गिरावट की भी आशंका है, इसलिए लोगों को ठंड से बचने के लिए कहा गया है।
Read more »
तूफान मोन्था का असर खत्म, अब बारिश नहीं ठंड बढ़ेगी: राजस्थान-MP में बारिश होगी; हिमाचल के 2 शहरों में तापमान...IMD Weather Rainfall Snowfall Photos Update; MP Rajasthan Himachal Cold Wave Alert
Read more »
सलग सातव्या महिन्यातही पाऊसधाराच...; थंडी मात्र गायब! कधीही न पाहिल्यासारखा असेल यंदाचा नोव्हेंबरNovember Weather Update: निसर्गाचे चक्र फिरले असून ऑक्टोबर महिन्यात उष्णतेऐवजी पावसाने हजरी लावली. नोव्हेंबरमध्ये काय आहे पावसाचा अंदाज
Read more »
Bengal Weather Update: শীতকাল কি এসেই গেল, সুপর্ণা? ঝটতি কয়েক ডিগ্রি পতন পারদে! শুষ্ক হাওয়া আর হিমের পরশে কবে থেকে শীত?Bengal Weather Update Winter Updates cyclone Montha Update light to moderate rain all over bengal dry air Temperature Dropping Down
Read more »
தமிழகத்தில் நவ.5-ந்தேதி முதல் மீண்டும் மழை.. எங்கெல்லாம்? வெளியான அப்டேட்!TN Weather Update: தமிழகத்தில் நவம்பர் 05ஆம் தேதி முதல் வட + தென் தமிழகத்தில் ஓரிரு இடங்களில் இடி, மின்னலுடன் கூடிய லேசான முதல் மிதமான மழை பெய்யக்கூடும் என வானிலை மையம் தெரிவித்துள்ளது.
Read more »
