उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव दिखाई देगा. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा और ठंड का असर है. मौसम का मिजाज धीरे-धीरे नर्म पड़ता जा रहा है. सुबह-शाम की ठंड को छोड़ दें तो दिन में धूप के असर से गर्मी का एहसास हो रहा है. लेकिन, आईएमडी ने अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं.
उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा. अगले तीन दिनों तक मौसम में बदलाव दिखाई देगा. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में घना कोहरा और ठंड का असर है. यहां मौसम का मिजाज धीरे-धीरे नर्म पड़ता जा रहा है. सुबह-शाम की ठंड को छोड़ दें तो दिन में धूप के असर से गर्मी का एहसास हो रहा है. लेकिन, आईएमडी ने अगले 3 दिन तक मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं. रविवार को प्रदेश में मौसम साफ रहने के साथ ही कई जगहों पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं.
3 से 5 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ का असर रहेगा, जिससे बादलों की आवाजाही के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान हवाएं भी चलेंगी, जिससे तापमान में कमी हो सकती है. प्रदेश में 2 फरवरी को मौसम साफ बना रहेगा. इस दौरान दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है. हालांकि, इस अवधि मेंबसंत पंचमी के दिन यानी 3 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है. देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं पर छिछला से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं. 4 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना है. इस अवधि में दोनों हिस्सों में छिछला से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है. बूंदाबांदी का ये सिलसिला 5 फरवरी तक जारी रहने के बाद प्रदेश में मौसम फिर से साफ हो जाएगा. फिर इसके साथ ही 7 फरवरी तक प्रदेश के दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय छिछला से मध्यम कोहरा छाने की संभावना है.से मिली जानकारी के अनुसार 3 फरवरी को मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद,बागपत, संभल, बदायूं, हापुड़, मथुरा, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, रामपुर, शाहजहांपुर, इटावा, मैनपुरी,पीलीभीत, फिरोजाबाद और आगरा में हल्की बारिश की संभावना है.कोहरा अभी राहत देने के मूड में नहीं है. राज्य कानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, वाराणसी, झांसी, इटावा, औरैया, मैनपुरी, कानपुर देहात, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, शामली, अलीगढ़, गोरखपुर, जौनपुर, देवरिया समेत कई जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है.यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को यूपी में सबसे कम तापमान बुलंदशहर में रिकॉर्ड किया गया. यहां न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं, प्रयागराज में सबसे ज्यादा तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रहा. जो पिछले 24 घंटे की अपेक्षा 2 डिग्री ज्यादा है. वाराणसी, लखनऊ और प्रयागराज में भी तापमान इसी के आस पास रिकॉर्ड किया गया.शाहजहांपुर में 8.2℃, मुजफ्फरनगर में 8.3℃, बहराइच में 8.2℃, मेरठ में 8.7℃, नजीबाबाद में 8.7℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया जा रहा है. लखनऊ में न्यूनतम तापमान 11℃ और अधिकतम तापमान 30℃ रिकॉर्ड किया गया है
उत्तर प्रदेश मौसम बारिश कोहरा पश्चिमी विक्षोभ बसंत पंचमी महाकुंभ
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में 6 जनवरी को बारिश की संभावना, कोहरा छाएगाउत्तराखंड के मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है। 6 जनवरी को देहरादून समेत कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है।
Read more »
बीकानेर में दो दिन बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने कोहरा छाने की संभावना जताईबीकानेर में शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने बीकानेर संभाग में बारिश के साथ ही घने कोहरे की संभावना जताई है।
Read more »
UP Rain Alert: बौछारें के साथ गरज-चमक से भारी बारिश की चेतावनीउत्तर प्रदेश में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है, इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में कई जगहों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है. कई जिलों में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ ही घना कोहरा छा सकता है.
Read more »
उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड का दौर जारीमौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश में बारिश और ठंड को लेकर अलर्ट जारी किया है। जनवरी के आने वाले सप्ताह में गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला फिर शुरू होगा।
Read more »
सरास्वती मंदिर : भारत के 5 अद्भुत और प्रसिद्ध मंदिरमाघ मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाए जाने वाले बसंत पंचमी पर, आइए जानते हैं भारत के कुछ प्रसिद्ध मां सरस्वती मंदिरों के बारे में.
Read more »
दिल्ली-NCR में फिर लुढ़का पारा, झमाझम बारिश का अलर्ट, UP-बिहार कैसा रहेगा मौसमToday Weather: दिल्ली-NCR में फिर लुढ़का पारा, कड़ाके की ठंड छुड़ाई कपकपी, IMD का झमाझम बारिश का अलर्ट, UP-बिहार कैसा रहेगा मौसम
Read more »
