उत्तराखंड में 6 जनवरी को बारिश की संभावना, कोहरा छाएगा

मौसम News

उत्तराखंड में 6 जनवरी को बारिश की संभावना, कोहरा छाएगा
मौसमबारिशकोहरा
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 65 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 57%
  • Publisher: 51%

उत्तराखंड के मौसम में फिर से बदलाव आने वाला है। 6 जनवरी को देहरादून समेत कई जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। साथ ही मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छा सकता है।

उत्तराखंड में 6 जनवरी को मौसम एक बार फिर करवट लेगा। देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और टिहरी में हल्की बारिश की संभावना है, जबकि आज मौसम शुष्क रहेगा। आज मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाने की संभावना है। उत्तराखंड में कुछ दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। तेज धूप निकलने के कारण कई जगहों पर तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। देहरादून में पिछले दो दिनों से बादल छाए हुए हैं, लेकिन न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। शाम के समय सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन भरी ठंड हो रही है। गुरुवार को भी

देहरादून में कई इलाकों में कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण बढ़ी ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। बद्रीनाथ और मलारी हाईवे खुलाबर्फबारी के कारण बंद पड़े बद्रीनाथ और मलारी हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फ के ऊपर पाला जमने के कारण छोटे वाहनों के लिए दिक्कत हो रही है और वाहन जगह-जगह फंस रहे हैं। ऐसे क्षेत्रों में जगह-जगह जेसीबी और स्नो कटर मशीन तैनात की गई है। बर्फ पिघलाने का काम शुरूबीआरओ ने औली की सड़क पर जमे पाले को पिघलने के लिए यूरिया और नमक का छिड़काव किया, जबकि मजदूरों ने बर्फ हटाई। हाईवे खोलने के बाद बद्रीनाथ धाम में रुके 50 कर्मचारी और 10 मजदूर भी लौट आए हैं। धाम में चल रहे मास्टर प्लान का काम अब मार्च महीने में शुरू होगा। वहीं, नागटिब्बा में भी पर्यटकों के आने का सिलसिला जारी है। यहां पर्यटक बर्फबारी के जमकर लुत्फ उठा रहे हैं।पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वालामौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। जिसका असर 5 जनवरी से दिखने लगेगा। 6 जनवरी से हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं। कोहरा छाया रहेगामैदानी क्षेत्र से इस बीच कोहरा छाना शुरू हो जाएगा। शुक्रवार को सुबह बादलों की आवाजाही बनी रहेगी और शनिवार को भी मौसम कुछ ऐसा ही रहने वाला है। जिसके चलते तापमान में गिरावट आएगी और ठंड में भी बढ़ोतरी होगी

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

मौसम बारिश कोहरा उत्तराखंड देहरादून पर्वतीय क्षेत्र बद्रीनाथ मलारी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

सीकर में कोहरा छाया, 27 दिसंबर को बारिश-ओले का अलर्टसीकर में कोहरा छाया, 27 दिसंबर को बारिश-ओले का अलर्टसीकर में शीतलहर के बाद कोहरा छाया रहा है। 27 दिसंबर को बारिश और ओले गिरने की संभावना है।
Read more »

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड: दिल्ली में बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कड़ाके की ठंड जारी है, दिल्ली में कोहरा और हल्की बारिश की संभावना।
Read more »

UP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटUP में बारिश के बाद कोहरा और तापमान में गिरावटउत्तर भारत में जारी ठंड के बीच यूपी के 40 जिलों में बारिश अलर्ट जारी, पश्चिमी यूपी में बारिश हुई, रविवार से कोहरा और तापमान में गिरावट की संभावना।
Read more »

जनवरी में भारत में गर्म मौसम की संभावनाजनवरी में भारत में गर्म मौसम की संभावनामौसम विभाग के अनुसार, जनवरी में अधिकांश हिस्सों में गर्म मौसम की संभावना है। उत्तर भारत में बारिश कम होने की संभावना है, जबकि 2024 सबसे गर्म वर्ष रहा है।
Read more »

उत्तरकाशी में वर्षा व हिमपात की संभावनाउत्तरकाशी में वर्षा व हिमपात की संभावनापश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण उत्तराखंड में नव वर्ष के पहले सप्ताह में वर्षा व हिमपात की संभावना है। छह और सात जनवरी के बीच मौसम में बदलाव की उम्मीद है।
Read more »

उत्तर भारत में कम बारिश की संभावनाउत्तर भारत में कम बारिश की संभावनामौसम विभाग ने जनवरी से मार्च 2025 के दौरान उत्तर भारत में कम बारिश होने की आशंका जताई है, जबकि देश के अन्य हिस्सों में सामान्य बारिश की संभावना है।
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:39:54