यूपी पुलिस एसआई भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं जिसे उम्मीदवार ऑफिशियल या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 लिखित परीक्षा हेतु आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी तुरंत ही UPPBPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb .
gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन नंबर एवं डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा। 14 एवं 15 मार्च को होगी परीक्षा उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 14 एवं 15 मार्च 2026 को राज्यभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा दोनों ही दिन दो-दो शिफ्ट में संपन्न होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका यूपी पुलिस एसआई सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा। लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा। लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद हॉल टिकट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। जहां से आप इसे डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। UP Police SI Admit Card 2026 Download Link एग्जाम पैटर्न यूपी पुलिस एसआई लिखित परीक्षा में 160 बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जायेंगे जिसके लिए पूर्णांक 400 होगा। पेपर में सवाल सामान्य हिंदी/ कंप्यूटर ज्ञान, सामान्य जानकारी/ समसामयिक मुद्दों, संख्यात्मक और मानसिक योग्यता परीक्षण और मानसिक योग्यता परीक्षण/ आईक्यू परीक्षण/ तार्किक परीक्षण विषय से प्रश्न पूछे जायेंगे। एग्जाम गाइडलाइंस यूपी पुलिस विभाग की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम गाइडलाइंस जारी कर दी गई हैं जिनका पालन करना अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है। दिशा-निर्देश निम्नलिखित हैं- बोर्ड द्वारा जारी प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा दिवस पर परीक्षा प्रारंभ होने से 02 घंटा पूर्व प्रवेश पत्र, आधार कार्ड / पहचान पत्र , काला / नीला बाल प्वाइंट पेन के साथ उपस्थित हों। परीक्षा प्रारंभ होने से 30 मिनट पूर्व प्रवेश द्वार बंद कर दिया जाएगा तथा इसके बाद किसी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों द्वारा अपने आवेदन पत्र को आधार नंबर के द्वारा पंजीकृत नहीं किया गया है, अथवा आवेदन के चरण में आधार नम्बर मिसमैच पाये गये हैं उनसे अपेक्षा है कि वह अनिवार्यतः परीक्षा प्रारंभ होने से 02.30 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र पर रिपोर्ट करें, जिससे निर्धारित समयावधि में उनका सत्यापन किया जा सके। अभ्यर्थी अपना अपडेटेड एवं अनलॉक्ड आधार कार्ड के साथ लिखित परीक्षा हेतु उपस्थित होगें। अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि असुविधा से बचने के लिए परीक्षा केन्द्र पर समय से पहुंचें। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र पर अंकित सभी निर्देशों का अध्ययन कर लें तथा उसका अनुपालन सुनिश्चित करें। किसी अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने का प्रयास करने वाले व्यक्ति की पहचान हेतु तकनीकी प्रबंध किया गया है। ऐसे व्यक्तियों तथा अभ्यर्थियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी परीक्षा केन्द्रों पर पाठ्य सामग्री , कागज के टुकड़े, ज्यामितीय-पेंसिल बाक्स, प्लास्टिक पाउच, किसी भी प्रकार का कैल्कुलेटर, क्रेडिट / डेबिट कार्ड, स्केल,कॉपी, पेन ड्राइव, इरेजर, लॉग टेबुल / इलेक्ट्रानिक पेन /स्कैनर, डिजिटल पेन, इलेक्ट्रानिक गैजेट जैसे-मोबाइल फोन, चाभी, कैमरा, किसी प्रकार की घड़ी, ज्वैलरी, स्मार्ट वाच, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, माइक्रो फोन, पेजर, हेल्थ बैण्ड, बटुआ / पर्स, काला चश्मा, हैण्डबैग, टोपी, खुला या पैक किया हुआ खाने का सामान, सिगरेट,लाइटर, माचिस, गुटखा लाना पूर्ण रूप से वर्जित है। परीक्षा अवधि में में अभ्यर्थी के पास उपरोक्त वर्जित सामग्री पाए जाने पर उपयुक्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। यह भी पढ़ें- बिहार में कॉन्स्टेबल, सिविल जज, प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर पदों पर हो रही भर्ती, जल्द कर लें अप्लाई
UP Police SI Admit Card Up Si Admit Card Up Si Exam City Up Si Upsi Up Police Si Notification 2025 Up Police Si Vacancy Up Police Si Recruitment Uppbpb Upprpb Up Police Si Bharti Up Police Daroga Bharti यूपी पुलिस एसआई भर्ती यूपी पुलिस भर्ती यूपी पुलिस दारोगा भर्ती यूपी पुलिस एसआई नोटिफिकेशन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Police SI परीक्षा पर होगी बोर्ड की नजर, जारी किया ईमेल और व्हाट्सएप नंबरउत्तर प्रदेश में 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली UP Police SI परीक्षा से पहले बोर्ड ने नोटिस जारी कर बड़ी जानकारी दी है.
Read more »
मुझे सजा का कोई डर नहीं, सबको मुस्लिम बनाना है: आतंकी अयान जावेद ने कहा- गजवा-ए-हिन्द के लिए बारूद की जरूरत...Shaheen Bagh Terrorist Ayan Javeds Shocking Revelations on Making Everyone Muslim. Follow Delhi Police Latest Updates.
Read more »
UP Police Exam: 14-15 मार्च को UP Police SI Exam, धारा 163 लागू, ये न करें गलतीचित्रकूट में 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा होगी। सात केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।
Read more »
शंकराचार्य बोले-मुख्यमंत्री नहीं, योगी को अल्टीमेटम दिया: आशुतोष की बातों का डिप्टी सीएम खंडन करें, नहीं तो...Lucknow: Shankaracharya Avimukteshwaranand demands Deputy CM refute Acharya Ashutoshs claims or admit collusion. Latest Updates.
Read more »
UP SI Exam 2026: यूपी पुलिस परीक्षा के लिए आधार नंबर पर आया बड़ा अपडेट, 2:30 घंटे पहले पहुंचना होगा सेंटरUP Police SI Exam 2026 Admit Card: यूपी पुलिस की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। साथ में UPPRPB ने कैंडिडेट्स के लिए जरूरी दिशा निर्देश भी जारी किए हैं। इसमें आधार नंबर पर एक जरूरी सूचना आई है।
Read more »
RRB NTPC Admit Card 2026: रेलवे एनटीपीसी ग्रेजुएट सीबीटी 1 एग्जाम एडमिट कार्ड जल्द होंगे जारी, इन स्टेप्स से कर पाएंगे डाउनलोडआरआरबी एनटीपीसी ग्रेजुएट लेवल सीबीटी 1 एग्जाम का आयोजन 16 से 27 मार्च तक करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कल डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।
Read more »
