UP Police Exam: 14-15 मार्च को UP Police SI Exam, धारा 163 लागू, ये न करें गलती

Chitrakoot Police Exam News

UP Police Exam: 14-15 मार्च को UP Police SI Exam, धारा 163 लागू, ये न करें गलती
Sub-Inspector ExamSection 163Exam Security
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 109 sec. here
  • 23 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 117%
  • Publisher: 53%

चित्रकूट में 14 और 15 मार्च को यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा होगी। सात केंद्रों पर होने वाली इस परीक्षा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां दोनों दिनों में दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर ने बताया भर्ती बोर्ड से प्राप्त निर्देश पुस्तिका के अनुसार परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी के तहत यदि किसी क्षेत्र में कर्फ्यू जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र तथा परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के ड्यूटी कार्ड को ही कर्फ्यू पास के रूप में मान्यता दी जाएगी। इससे परीक्षार्थियों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। वर्तमान में जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावी है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी ,इस दौरान परीक्षा केंद्र और उसके आसपास 100 मीटर की परिधि में केवल अधिकृत अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षार्थी तथा सुरक्षा में तैनात कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा , आवश्यकता पड़ने पर इस प्रतिबंध को 100 मीटर की सीमा से बाहर भी लागू किया जा सकता है। परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तकनीकी गतिविधियों पर भी नियंत्रण लगाया है। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र से कम से कम एक किलोमीटर की परिधि में फोटो कॉपियर और स्कैनर का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्र से 100 मीटर के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठान और दुकानों को भी परीक्षा समय के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की संभावना को रोका जा सके।.

जागरण संवाददाता, चित्रकूट। उत्तर प्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जहां दोनों दिनों में दो-दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व चंद्रशेखर ने बताया भर्ती बोर्ड से प्राप्त निर्देश पुस्तिका के अनुसार परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसी के तहत यदि किसी क्षेत्र में कर्फ्यू जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र तथा परीक्षा से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के ड्यूटी कार्ड को ही कर्फ्यू पास के रूप में मान्यता दी जाएगी। इससे परीक्षार्थियों और ड्यूटी पर तैनात स्टाफ को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सख्त नियम लागू किए गए हैं। वर्तमान में जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 प्रभावी है। इसके तहत परीक्षा केंद्रों और उनके आसपास किसी भी प्रकार की भीड़ या अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी ,इस दौरान परीक्षा केंद्र और उसके आसपास 100 मीटर की परिधि में केवल अधिकृत अधिकारी, केंद्र व्यवस्थापक, परीक्षार्थी तथा सुरक्षा में तैनात कर्मियों को ही प्रवेश की अनुमति होगी। इसके अतिरिक्त किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा , आवश्यकता पड़ने पर इस प्रतिबंध को 100 मीटर की सीमा से बाहर भी लागू किया जा सकता है। परीक्षा की गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने तकनीकी गतिविधियों पर भी नियंत्रण लगाया है। परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र से कम से कम एक किलोमीटर की परिधि में फोटो कॉपियर और स्कैनर का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परीक्षा केंद्र से 100 मीटर के दायरे में आने वाले प्रतिष्ठान और दुकानों को भी परीक्षा समय के दौरान बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि इन सभी निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई है। इसके लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल की तैनाती भी की जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या नकल की संभावना को रोका जा सके।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Sub-Inspector Exam Section 163 Exam Security Curfew Pass Exam Restrictions Uttar Pradesh Police March 14 15 Exam Chitrakoot UP Police SI Exam Alert Chitrakoot Exam Centres UP Police SI Exam 2026 UP Police Recruitment Exam यूपी पुलिस एसआई परीक्षा चित्रकूट परीक्षा केंद्र यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा UP_TOP_NEWS Chitrakoot News Chitrakoot Latest News Chitrakoot News In Hindi Chitrakoot Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UP Police SI परीक्षा पर होगी बोर्ड की नजर, जारी किया ईमेल और व्हाट्सएप नंबरUP Police SI परीक्षा पर होगी बोर्ड की नजर, जारी किया ईमेल और व्हाट्सएप नंबरउत्तर प्रदेश में 14 और 15 मार्च 2026 को होने वाली UP Police SI परीक्षा से पहले बोर्ड ने नोटिस जारी कर बड़ी जानकारी दी है.
Read more »

UPSC में रैंक-301 को लेकर आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण: यूपी की आकांक्षा सिंह का सिलेक्शन, ब्रह्मेश्वर मुखि...UPSC में रैंक-301 को लेकर आयोग ने जारी किया स्पष्टीकरण: यूपी की आकांक्षा सिंह का सिलेक्शन, ब्रह्मेश्वर मुखि...UPSC Rank 301 Clarification For Civil Services Exam 2025. Follow Latest Updates.
Read more »

CBSE Exam: 12वीं के मैथ एग्जाम के क्वेश्चन पेपर को स्कैन करने पर खुल रही है ऐसी चीज, सोशल मीडिया पर हर कोई हो गया शॉकCBSE Exam: 12वीं के मैथ एग्जाम के क्वेश्चन पेपर को स्कैन करने पर खुल रही है ऐसी चीज, सोशल मीडिया पर हर कोई हो गया शॉकCBSE Exam: 12वीं के मैथ एग्जाम के क्वेश्चन पेपर को स्कैन करने पर खुल रही है ऐसी चीज, सोशल मीडिया पर हर कोई हो गया शॉक Social Media Users Claim 12th CBSE Maths Question Paper Scan Rickroll Youtube Video शिक्षा
Read more »

CBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट देशों में 12 से 16 मार्च तक होने वाली परीक्षाएं की स्थगित, 14 मार्च को होगी समीक्षाCBSE Board Exam 2026: सीबीएसई ने मिडिल ईस्ट देशों में 12 से 16 मार्च तक होने वाली परीक्षाएं की स्थगित, 14 मार्च को होगी समीक्षासीबीएसई की ओर से मिडिल ईस्ट के देशों में 12th क्लास की 12 से 16 मार्च तक होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। नई डेट्स की घोषणा जल्द होगी।
Read more »

CBSE Board Exam 2026: गणित का पेपर हो गया खराब तो न हों परेशान, इस तरीके से कर पाएंगे रिजल्ट में सुधारCBSE Board Exam 2026: गणित का पेपर हो गया खराब तो न हों परेशान, इस तरीके से कर पाएंगे रिजल्ट में सुधारसीबीएसई 12th गणित का पेपर कठिन रहा है। ऐसे में कई छात्रों का पेपर खराब हो गया है। लेकिन इन छात्रों को पेरशान होने की जरूरत नहीं है। स्टूडेंट्स सप्लीमेंट्री एग्जाम में भाग लेकर रिजल्ट में सुधार कर सकेंगे।
Read more »

फांसी पर झूलते मिले 14-15 साल के किशोर और किशोरी, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंकाफांसी पर झूलते मिले 14-15 साल के किशोर और किशोरी, प्रेम प्रसंग में सुसाइड की आशंकाबेतिया जिले के सिकटा थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में शनिवार सुबह 14 और 15 साल के किशोर और किशोरी के शव फांसी पर झूलते मिले. इलाके में सनसनी फैल गई. माना जा रहा है कि ये प्रेम प्रसंग में सुसाइड का मामला है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 05:39:52