UP Lok Sabha Phase 1 Election Live: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने INDIA अलायंस को समर्थन देने का किया ऐलान

UP Lok Sabha Phase 1 Election Live News

UP Lok Sabha Phase 1 Election Live: भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने INDIA अलायंस को समर्थन देने का किया ऐलान
BijnorLok Sabha 2024Lok Sabha Election 2024
  • 📰 rpbreakingnews
  • ⏱ Reading Time:
  • 521 sec. here
  • 20 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 247%
  • Publisher: 53%

UP Lok Sabha Phase 1 Election Live: उत्तर प्रदेश की रामपुर, पीलीभीत, सहारनपुर, कैराना, नगीना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और मुरादाबाद सीट पर वोटिंग जारी है।

UP Lok Sabha Phase 1 Election Live: उत्तर प्रदेश में आज यानी 19 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान शुरू हो गया है। आज यूपी की 8 सीटों पर वोटिंग होगी। इन सीटों में सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत शामिल है। अभी तक उत्तर प्रदेश में मतदान का आंकड़ा 12.

22 फीसदी पहुंचा है। यहां पढ़ें पहले चरण के मतदान से जुड़े हर अपडेट: INDIA अलायंस को बिना शर्त समर्थन देंगे चंद्रशेखर पहले चरण की वोटिंग के बीच भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद ने INDIA अलायंस को बिना शर्त के समर्थन देने का ऐलान किया है। पीलीभीत का 11 बजे का मतदान प्रतिशत पीलीभीत -26.95 फीसदीबरखेड़ा -27.16 प्रतिशतपुरनपुर -29.15 फीसदीबीसलपुर -24.35 प्रतिशतबहेड़ी – 26.67 फीसदीकुल प्रतिशत -26.88 प्रतिशत UP Election Live: भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने डाला वोट रामपुर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने ग्राम खैरुल्लापुर में बूथ नंबर 279 पर अपना वोट डाला। ‘वोटर लिस्ट में नहीं मुस्लिम मतदाताओं का नाम ‘ रामपुर लोकसभा में बूथ संख्या 129 पर वोटर लिस्ट में कई मुस्लिम मतदाताओं का नाम नहीं है। सपा ने चुनाव आयोग से संज्ञान लेने और निष्पक्ष मतदान की मांग की है। रामपुर लोकसभा में बूथ संख्या 129 पर वोटर लिस्ट में नहीं है कई मुस्लिम मतदाताओं का नाम।संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।@ecisveep @ceoup @RampurDm— Samajwadi Party April 19, 2024 इमरान मसूद ने किया मतदान सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर मतदान करने पहुंचे। शामली में लोगों ने किया चुनाव का बहिष्कार कैराना लोकसभा क्षेत्र के रसूलपुर गुजरान गांव के लोगों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। लोकसभा चुनाव 2019 में हुए मुकदमे के विरोध में ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। पीलीभीत में पुलिस से भिड़े BJP कार्यकर्ता पीलीभीत में मतदान केंद्र पर अंदर जाने से रोकने पर भाजपाइयों और पुलिसकर्मियों में जमकर नोकझोंक हो गई। उत्तर प्रदेश में 12.22 फीसदी वोटिंग बिजनौर सीट पर 12.37 % वोटिंग कैराना सीट पर 12.45 % वोटिंग मुरादाबाद सीट पर 10.89 % वोटिंग मुजफ्फरनगर सीट पर 11.31 % वोटिंग नगीना सीट पर 13.91 % वोटिंग पीलीभीत सीट पर 13.36 % मतदानरामपुर सीट पर 10.66 % वोटिंगसहारनपुर सीट पर 16.49 % वोटिंग मुजफ्फरनगर में EVM खराब मुजफ्फरनगर लोकसभा के बुढ़ाना में बूथ संख्या 310 पर ईवीएम मशीन खराब होने की सूचना सामने आई है। Moradabad Lok Sabha Election: भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा की जीत के लिए की प्रार्थना मुरादाबाद में वोट डालने से पहले यूपी भाजपा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी अपनी पत्नी के साथ पुलिस लाईन मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने भाजपा की जीत के लिए प्रार्थना की। UP Lok Sabha Election 2024: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया मतदान केंद्रीय मंत्री और मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान और उनकी पत्नी सुनीता बालियान ने कुटबी कुटबा में मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। यहां उनका मुकाबला सपा के हरेंद्र सिंह मलिक और बसपा के दारा सिंह प्रजापति से है। #WATCH | Uttar Pradesh: Union Minister & BJP candidate from Muzaffarnagar, Sanjeev Balyan and his wife Sunita Balyan cast their votes at a polling booth in Kutbi Kutba.He faces SP's Harendra Singh Malik and BSP's Dara Singh Prajapati here.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/UxuKgGfXtn— ANI April 19, 2024 Lok Sabha Election 2024: सपा ने शिकायत के लिए शेयर किया नंबर समाजवादी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कुछ फोन नंबर शेयर किए हैं और लिखा, “प्रथम चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या/अनियमितता आने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता/नेता इन नंबरों पर संपर्क करें।” प्रथम चरण के मतदान के दौरान किसी भी तरह की समस्या/अनियमितता आने पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता/नेता इन नंबरों पर संपर्क करें। pic.twitter.com/TVPFrfBMLl— Samajwadi Party April 19, 2024 Kairana Lok Sabha Seat: सपा ने प्रशासन पर लगाया बड़ा आरोप समाजवादी पार्टी ने ‘X’ पर लिखा, “कैराना लोकसभा के कैराना नगर इस्लामिया इंटर कॉलेज में धीमी गति से चल रहा मतदान, प्रशासन जबरन मतदान की गति को कर रहा प्रभावित। संज्ञान ले चुनाव आयोग, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।” मुजफ्फरनगर में ग्रामीणों ने चुनाव का किया बहिष्कार मुजफ्फरनगर के मीरापुर विधानसभा क्षेत्र के टंढेडा में गांववालों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। सुबह आठ बजे तक बूथ पर कोई वोट ही नहीं पड़ा है। पिछले एक सप्ताह से ग्रामीण धरना दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि रोड नहीं तो वोट नहीं। चंद्रशेखर आजाद ने लगाया बड़ी गड़बड़ी का आरोप नगीना में आजाद समाज पार्टी के उम्मीदवार चंद्रशेखर ने गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कहा, “10 से ज्यादा EVM खराब होने की सूचना मिली है। CCTV कैमरों का रुख अजीब डायरेक्शन में किया गया है, ऐसा लग रहा है कि जैसे लापरवाही बरती गई हो। आधार कार्ड के बाद भी अधिकारी वोट नहीं डालने दे रहे हैं। गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सरकार के दबाव में पुलिस अधिकारी काम कर रहे हैं, ये सही नहीं है।” दुल्हन ने मुजफ्फरनगर में डाला वोट लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में अपना वोट डालने के लिए एक दुल्हन मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्र संख्या 193-194 पर पहुंची। दुल्हन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “चुनाव में वोट डालना हर नागरिक का अधिकार है। मैं यहां अपने चाचा को पूरा समर्थन देने आई हूं…।” #WATCH | Uttar Pradesh: A bride arrives at polling booth number 193-194 in Muzaffarnagar to cast her vote in first phase of #LokSabhaElections2024She says "It is the right of every citizen to cast their votes in elections. I have come here to extend full support to my uncle…" pic.twitter.com/Fpi7qvKRWh— ANI UP/Uttarakhand April 19, 2024 मुरादाबाद में 42 मिनट रुका रहा मतदान मुरादाबाद के लाजपत नगर स्थित महाराजा हरिश्चंद्र डिग्री कॉलेज मतदान केंद्र के छह बूथों में से पांच पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था। बूथ संख्या 166 पर ईवीएम मशीन में खराबी के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका। इस वजह से इन बूथ पर मतदान करीब 42 मिनट तक रुका रहा। सहारनपुर में EVM खराब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के बूथ नंबर 117 की EVM मशीन खराब हो गई है, जिससे मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपुर के सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह ने किया मतदान रामपुर में अपने पैतृक गांव रजानगर के बूथ पर वोट डालने के बाद उंगली पर लगा निशान दिखाते सपा प्रत्याशी मौलाना मोहिबुल्लाह। जयंत चौधरी: वोट जरूर करें रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने पहले चरण के मतदान में जनता से अपील करते हुए लिखा, “लोकतंत्र के पर्व को मनाएं,वोट जरूर करें!” लोकतंत्र के पर्व को मनायें,वोट ज़रूर करें!— Jayant Singh April 19, 2024 कांग्रेस नेता राहुल गांधी की जनता से अपील कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, “आज पहले चरण का मतदान है! याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है। इसलिए बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए ज़ख्मों पर अपने ‘वोट का मरहम’ लगाकर लोकतंत्र को मजबूत कीजिए। नफरत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने में ‘मोहब्बत की दुकान’।” आज पहले चरण का मतदान है! याद रहे, आपका एक-एक वोट भारत के लोकतंत्र और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करने जा रहा है।इसलिए बाहर निकलिए और पिछले 10 साल में देश की आत्मा को दिए गए ज़ख्मों पर अपने ‘वोट का मरहम’ लगाकर लोकतंत्र को मज़बूत कीजिए। नफ़रत को हरा कर खोल दीजिए हर कोने… pic.twitter.com/A9lfRb6yh2— Rahul Gandhi April 19, 2024 शामली बूथ संख्या 46 पर EVM मशीन खराब उत्तर प्रदेश की शामिल लोकसभा सीट के बूथ संख्या 46 पर EVM मशीन खराब होने की खबर सामने आ रही है। सीएम योगी का जनता को संदेश सीएम योगी आदित्यनाथ ने ‘X’ पर लिखा, “आज लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण है। सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लिए, ‘नए भारत’ की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट ‘भारत’ को और अधिक सशक्त बनाएगा। इसलिए ध्यान रहे, पहले मतदान, फिर जलपान! जय हिंद!” आज लोकतंत्र के महापर्व का प्रथम चरण है।सभी सम्मानित मतदाताओं से मेरी अपील है कि 'आत्मनिर्भर भारत' एवं 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए, 'नए भारत' की अविराम विकास यात्रा के लिए मतदान अवश्य करें।आपका एक वोट 'भारत' को और अधिक सशक्त बनाएगा।इसलिए ध्यान रहे,पहले मतदान, फिर…— Yogi Adityanath April 18, 2024 मायावती की वोटरों से अपील बसपा अध्यक्ष मायावती ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा, “देश में हो रहे 18वें लोकसभा आम चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग से ही ’पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ पूरे होश व जोश के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की सभी वोटरों से अपील, ताकि रोजगार, सुरक्षा, आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त जीवन देने वाली अच्छी सरकार देश में बने।” 1. देश में हो रहे 18वें लोकसभा आमचुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग से ही ’पहले मतदान, फिर जलपान’ के संकल्प के साथ पूरे होश व जोश के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की सभी वोटरों से अपील, ताकि रोज़गार, सुरक्षा, आत्म-सम्मान व स्वाभिमान-युक्त जीवन देने वाली अच्छी सरकार देश में बने।— Mayawati April 19, 2024 पहले चरण के मतदान से पहले पीएम मोदी की जनता से अपील आज उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में पहले चरण का मतदान है। इस पर पीएम मोदी ने जनता से अपील करते हुए अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा, “लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार वोट देने जा रहे अपने युवा साथियों से मेरी यह विशेष अपील है कि वे भारी संख्या में मतदान करें। लोकतंत्र में हर वोट कीमती है और हर आवाज का महत्त्व है!” लोकतंत्र का सबसे बड़ा उत्सव आज से शुरू हो रहा है! लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में 21 राज्यों और संघ शासित प्रदेशों की 102 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। पहली बार…— Narendra Modi April 19, 2024 मतदान से पहले जितिन प्रसाद ने की अपील लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान पर पीलीभीत से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा, “…हमें अपार जन समर्थन मिल रहा है। सभी लोग आने वाले 5 सालों में मोदी सरकार की परिकल्पना के अनुसार वोट देंगे। अखिलेश यादव चुनाव के समय डायलॉग बोलते हैं लेकिन जनता उसका उल्टा करती है।” #WATCH उत्तर प्रदेश: लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण के मतदान पर पीलीभीत से भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार जितिन प्रसाद ने कहा, "…हमें अपार जनसमर्थन मिल रहा है… सभी लोग आने वाले 5 सालों में मोदी सरकार की परिकल्पना के अनुसार वोट देंगे… वे चुनाव के समय डायलॉग बोलते हैं… pic.twitter.com/Omt7fl0oGq— ANI_HindiNews April 19, 2024 मतदान से पहले अखिलेश यादव ने क्या कहा? मतदान से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘X’ पर लिखा, “अपने सुनहरे भविष्य के लिए वोट जरूर डालें।” अपने सुनहरे भविष्य के लिए वोट ज़रूर डालें।— Akhilesh Yadav April 19, 2024 मतदाता केंद्र पर पहुंचे लोग मतदाता केंद्र पर सुबह 7 बजे से ही लाइन लगना शुरू हो गया है। हर पोलिंग बूथ पर मतदान को लेकर कड़ी सुरक्षा है। 80 प्रत्याशियों में से सात महिला प्रत्याशी पहले चरण में सबसे ज्यादा मतदाता मुरादाबाद और सबसे कम नगीना लोकसभा क्षेत्र में हैं। सबसे ज्यादा प्रत्याशी कैराना में 14 और सबसे कम नगीना और रामपुर में 6-6 हैं। कुल 80 प्रत्याशियों में से 7 महिला प्रत्याशी हैं। सुबह सात बजे से मतदान शुरू आज यानी 19 अप्रैल को यूपी के सहारनपुर, कैराना, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, नगीना, मुरादाबाद, रामपुर और पीलीभीत में सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

rpbreakingnews /  🏆 11. in İN

Bijnor Lok Sabha 2024 Lok Sabha Election 2024 Pilibhit Sharanpur Up Chunav 2024 UP Lok Sabha Election 2024 Up Lok Sabha Election Phase 1 Up News Up Phase 1 Election 2024 | UP News News | News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

गुलाम नबी आजाद का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, एक दिन पहले कांग्रेस को लेकर दिया था ये बयानगुलाम नबी आजाद का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, एक दिन पहले कांग्रेस को लेकर दिया था ये बयानLok Sabha Election: गुलाम नबी आजाद अब अनंतनाग से लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. उन्होंने बुधवार को चुनाव न लड़ने का ऐलान किया.
Read more »

Bijnor Lok Sabha Election 2024 Voting: अधिकारी नहीं डालने दे रहे वोट, चंद्रशेखर रावण ने लगा दिया बड़ा आरोपBijnor Lok Sabha Election 2024 Voting: अधिकारी नहीं डालने दे रहे वोट, चंद्रशेखर रावण ने लगा दिया बड़ा आरोपBijnor Lok Sabha Election 2024 Voting: बिजनौर में लोकसभा चुनाव की वोटिंग जारी है. इस बीच भीम आर्मी Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »



Render Time: 2026-04-02 15:05:28