उत्तर प्रदेश में 45 हजार होमगार्डों की भर्ती पुलिस भर्ती के समान होगी। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। इस भर्ती का उद्देश्य प्रदेश में होमगार्डों की संख्या में वृद्धि करना...
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। प्रदेश में 45 हजार से अधिक होमगार्ड स्वयंसेवकों की भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इनकी भर्ती सिपाही भर्ती की तर्ज पर होगी। निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती के लिए उप्र पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड द्वारा जिलेवार होमगार्ड स्वयंसेवकों के रिक्त पदों के अनुरूप आवेदकों का ऑनलाइन पंजीकरण किया जाएगा। शासन ने इसके लिए उप्र राज्य होमगार्ड एनरोलमेंट मार्गदर्शिका जारी कर दी है। शासनादेश के अनुसार सभी जिलों में होमगार्ड के रिक्त पदों पर पंजीकरण की कार्यवाही पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा की जाएगी। होमगार्ड स्वयंसेवकों का पंजीकरण उनके निवास के जिलों में उत्पन्न रिक्तियों के अनुसार होमगार्ड विभाग द्वारा भेजे जाने वाले अधियाचन के अनुरूप होगा। पंजीकरण वर्ष एक जुलाई से प्रारंभ होगा। जिलेवार रिक्तियों की जानकारी होमगार्ड जिला कमांडेंट देंगे। वर्ष के दौरान भरी जाने वाले रिक्तियों की संख्या, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़ा वर्ग तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए आरक्षित की जाने वाली रिक्तियों की संख्या की पूरी जानकारी डीजी होमगार्ड को भेजी जाएगी। पुरुष व महिला के लिए रिक्तियों की अलग-अलग संख्या भी स्पष्ट की जाएगी। आरक्षण की गणना उपलब्ध रिक्तियों के अनुरूप होगी। होमगार्ड पंजीकरण के लिए डीजी होमगार्ड जिलेवार रिक्तयों की सूचना आरक्षण की गणना के बाद निर्धारित प्रारूप में पुलिस भर्ती बोर्ड को भेजेंगे। इसके उपरांत भर्ती बोर्ड निर्धारित अर्हताओं के साथ जिलेवार पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित करेगा। आवेदक जिस जिले का मूल निवासी होगा, वह उसी जिले के लिए आवेदन कर सकेगा। सार्वजनिक, शासकीय व अर्ध शासकीय अथवा सार्वजनिक उपक्रम की सेवाओं में नियमित रूप से कार्यरत व्यक्ति होमगार्ड के पद पर पंजीकरण के लिए पात्र नहीं होंगे। किसी निगम या निकाय से हटाए गए कर्मचारी का पंजीकरण भी नहीं होगा। किसी व्यक्ति के विरुद्ध यदि कोर्ट में कोई आपराधिक मामला विचाराधीन होगा, तो वह भी पंजीकरण का पात्र नहीं होगा। ऐसे पुरुष/महिला भी पात्र नहीं होंगे, जिनके एक से अधिक पत्नी/पति हो। होमगार्ड के लिए 10वीं पास अभ्यर्थियों का ही पंंजीकरण होगा। अंक तालिका अथवा प्रमाणपत्र आवेदन पत्र के साथ प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। जानें पूरी प्रक्रिया भर्ती में एनसीसी व भारत स्काउट एंड गाइड के प्रमाणपत्र का एक से तीन अंक तक का लाभ भी मिलेगा। आपदा मित्र प्रशिक्षण का प्रमाणपत्र धारक को तीन अंक व ड्राइविंग लाइसेंस धारक को एक अंक अतिरिक्त प्रदान किया जाएगा। न्यूनतम 18 व अधिकतम 30 वर्ष आयु के अभ्यर्थी अपना पंजीकरण करा सकेंगे। आयु की गणना पंजीकरण के वर्ष की एक जुलाई को अभ्यर्थी की आयु के आधार पर होगी। आयु प्रमाणपत्र के लिए हाईस्कूल अथवा समकक्ष परीक्षा के अंकपत्र/प्रमाणपत्र ही मान्य होंगे। पंजीकरण के लिए आवेदन शुल्क का निर्धारण भर्ती बोर्ड के अधिकारी डीजी होमगार्ड से विमर्श के आधार पर करेंगे। भर्ती बोर्ड 100 अंकों की लिखित परीक्षा कराएगा, जो दो घंटे की होगी। अभिलेखों की जांच व शारीरिक मानक परीक्षा होगी। इसके लिए हर जिले में डीएम द्वारा नामित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक बोर्ड गठित होगा। बोर्ड में एक सीओ, डीआईओएस द्वारा नामित एक राजपत्रित अधिकारी व एक चिकित्साधिकारी बतौर सदस्य शामिल रहेंगे। अंत में अभ्यर्थियों की दौड़ होगी। पुरुषों को 4.
8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में व महिलाओं को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 16 मिनट में पूरा करना अनिवार्य होगा। परीक्षा परिणाम जिलेवार जारी होगा। पंजीकरण के लिए कोई प्रतीक्षा सूची तैयार नहीं होगी।
Home Guard Bharti UP UP Police Recruitment 45000 Home Guard Vacancies UP Government Jobs Home Guard Application Update Uttar Pradesh Home Guard Police Recruitment Process Home Guard Selection Process UP Job News Up News Lucknow News Lucknow Latest News Lucknow News In Hindi Lucknow Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
IND vs SA: 45 रन बनाकर भी इतिहास रच गईं स्मृति मंधाना, मिताली राज का 8 साल पुराना रिकॉर्ड ध्वस्तमहिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 में भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. स्मृति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी.
Read more »
हमीरपुर की फैक्ट्री में चोरी कांड: रिमझिम इस्पात के 45 सुरक्षा गार्ड बर्खास्त... गेट पर किया हंगामा-प्रदर्शनUP News: हमीरपुर के सुमेरपुर की रिमझिम इस्पात फैक्ट्री में 45 सुरक्षा गार्डों को माल चोरी के आरोप में बर्खास्त करने से हंगामा मच गया।
Read more »
आधी-अधूरी ही रिलीज हुई थी बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर, बजट 45 करोड़ बजटआधी-अधूरी ही रिलीज हुई थी बॉलीवुड की सबसे बड़ी डिजास्टर, बजट 45 करोड़ बजट,60 हजार भी नहीं कर पाई कमाई
Read more »
Airtel Q2 Result: लगभग दोगुना हो गया एयरटेल का मुनाफा, कमाई ₹50,000 करोड़ के पारBharti Airtel ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 73.6 फीसदी बढ़कर 6,792 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट कमाया, ARPU 256 रुपये, Gopal Vittal ने मजबूत पोर्टफोलियो की सराहना की.
Read more »
एयरटेल ने हर ग्राहक से ₹23 ज्यादा कमाई की: दूसरी तिमाही में मुनाफा 89% बढ़कर ₹6,792 करोड़ रहा; एक साल में 3...Bharti Airtel Q2FY26 Result Update; दूसरी तिमाही में ₹6,792 करोड़ पहुंचा; रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹52,145 करोड़ हुआ
Read more »
यूपी में 45 हजार से अधिक होमगार्ड्स की भर्ती जल्द, लिखित परीक्षा के बाद बनेगी मेरिटउत्तर प्रदेश सरकार जल्द ही 45 हजार से अधिक होमगार्ड्स की भर्ती करेगी। भर्ती प्रक्रिया लिखित परीक्षा के बाद मेरिट के आधार पर होगी। पात्रता, शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया से संबंधित सभी जानकारी यहां देखें।
Read more »
