Bharti Airtel Q2FY26 Result Update; दूसरी तिमाही में ₹6,792 करोड़ पहुंचा; रेवेन्यू 26% बढ़कर ₹52,145 करोड़ हुआ
दूसरी तिमाही में मुनाफा 89% बढ़कर ₹6,792 करोड़ रहा; एक साल में 30% चढ़ा शेयरटेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल लिमिटेड को वित्त वर्ष 2025-26 की दूसरी तिमाही में ₹6,791.7 का मुनाफा हुआ है। कंपनी ने पिछले साल की समान तिमाही में ₹3,593.
2 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया था। सालाना आधार पर यह 89% बढ़ा है। जुलाई-सितंबर तिमाही में कंपनी ने संचालन से ₹52,145 करोड़ का रेवेन्यू जनरेट किया, जो पिछले साल के ₹41,473 करोड़ से 25.73% ज्यादा है। वस्तुओं और सेवाओं को बेचने से मिली राशि को रेवेन्यू या राजस्व कहा जाता है।एयरटेल ने फाइलिंग में कहा कि पोस्टपेड सेगमेंट में उसकी पोजीशन मजबूत हो गई है। इस क्वार्टर में 9.5 लाख नए कस्टमर्स जोड़े गए, जिससे कुल पोस्टपेड यूजर्स 2.75 करोड़ हो गए। साथ ही, पिछले 12 महीनों में स्मार्टफोन डेटा यूजर्स 2.22 करोड़ बढ़े, जो सालाना 8.4% की ग्रोथ दिखाता है। क्वार्टर के आखिर में भारत में 45 करोड़ और अफ्रीका में 17.4 करोड़ कस्टमर्स थे, कुल मिलाकर 15 देशों में कंपनी करीब 62.4 करोड़ यूजर्स हो गए। कंपनी ने कंसोलिडेटेड EBITDA 29,919 करोड़ रुपए का रिपोर्ट किया, जिसमें EBITDA मार्जिन 57.4% रहा।जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान एयरटेल का एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर यानी ARPU 10% बढ़कर 256 रुपए पर पहुंच गया। जो पिछले साल की समान तिमाही में 233 रुपए था। ARPU का मतलब हर यूजर से औसत कमाई। कुल रेवेन्यू को एक्टिव यूजर्स से भाग देने पर यह नंबर निकलता है। जैसे- रेवेन्यू 10 लाख है और कंपनी के पास 1000 यूजर हैं, तो ARPU ₹1000 होगा। इससे कंपनी पता लगाती है कि ग्राहक कितना फायदा दे रहा। साथ ही यह प्लानिंग करती है बेहतर सर्विस या अपसेलिंग के लिए क्या किया जाए।दूसरी तिमाही के नतीजों से पहले सोमवार, 3 नवंबर को एयरटेल का शेयर 1.10% चढ़कर 2,077 पर बंद हुआ। बीते एक महीने में यह 9.51%, 6 महीने में 11.31% और एक साल में 30.53% चढ़ा है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से एयरटेल 12.43 लाख करोड़ रुपए मार्केट कैप के साथ देश की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी है। एयरटेल के शेयर ने बीते एक महीने में 10% का रिटर्न दिया है। 3 अक्टूबर को इसकी वैल्यू 1896 रुपए थी जो बढ़कर 3 नवंबर को 2077 रुपए पर पहुंच गई।भारत सरकार ने 1992 में पहली बार मोबाइल सेवा के लिए लाइसेंस बांटने शुरू किए। कंपनी के फाउंडर सुनील मित्तल ने इस अवसर को समझा और फ्रेंच कंपनी विवेंडी के साथ मिलकर दिल्ली और आस-पास के इलाकों के लाइसेंस हासिल किए। 1995 में मित्तल ने सेल्युलर सर्विस ऑफर करने के लिए भारती सेल्युलर लिमिटेड बनाई और एयरटेल ब्रांड के तहत काम शुरू किया।अब गलती से ज्यादा पेंशन मिलने पर रिकवरी नहीं होगी; सिर्फ फ्रॉड या गलत जानकारी देने पर ही कटौतीकंपनी अपने पुराने कर्मचारियों को EPF में एनरोल करेंगी, काटे गए पैसे भी जमा करेंगी; क्या है यह स्कीमगोल्ड ₹1.21 लाख प्रति 10 ग्राम हुआ, चांदी ₹1.50 लाख किलो बिक रहीपाली हिल वाला घर भी शामिल, इसमें हेलीपैड से लेकर जिम और लाउंजजालोर में 20 मिनट बारिश से बदला मौसमजैसलमेर में आज दिन में रहेंगे बादल छाएमोन्था का असर खत्म...दक्षिण-पश्चिम जिलों में अब-भी बारिश की संभावनाश्योपुर में फसलें बर्बाद, शिवराज से मिले भाजपा नेता
Airtel Q2 Results Bharti Airtel Q2 Revenue Bharti Airtel Q2 Net Profit
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Mexico: At Least 23 Dead, Including Children, and 11 Injured In Hermosillo Store FireIn a tragic incident, a massive fire at a general store in Hermosillo, the capital of Mexico’s Sonora state, claimed 23 lives, including several minors, and injured 11 others, officials said.
Read more »
मेक्सिको के सुपमार्केट में जोरदार धमाका, 23 लोगों की मौत; आखिर कैसे हुई दुर्घटना?उत्तरी मेक्सिको के सोनारा राज्य में एक सुपरमार्केट में हुए धमाके में 23 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा बिजली के ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण हुआ। मृतकों में नाबालिग भी शामिल हैं। सरकार ने जांच के आदेश दिए हैं। ज्यादातर लोगों की मौत जहरीली गैस से हुई। राष्ट्रपति ने दुख जताया और सहायता का आश्वासन...
Read more »
Fire in Mall: বিধ্বংসী আগুনের গ্রাসে ভিড়েঠাসা মল, জীবন্ত দগ্ধ ৬ শিশু-সহ ২৩Fire at Mexican general store claims 23 lives including children
Read more »
पंकज त्रिपाठी की मां का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांसअभिनेता पंकज त्रिपाठी की मां, श्रीमती हेमवंती देवी का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। परिवार ने दुखद समाचार की पुष्टि की और निजता बनाए रखने का अनुरोध किया है।
Read more »
प्रदूषण के चलते दिल्ली बॉर्डर पर वाहनों की कड़ी जांच, 23 चेकपोस्ट पर टीमें तैनातदिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर सख्ती की गई है। बीएस-3 और उससे कम मानक वाले वाहनों पर रोक लगाई गई है। 23 सीमा चौकियों पर टीमें तैनात की गई हैं, लेकिन कुछ चौकियों पर ढिलाई देखने को मिली। सिंघु बॉर्डर पर सतर्कता बरती जा रही है, जबकि कुछ अन्य बॉर्डरों पर जांच नहीं हो रही...
Read more »
Airtel Q2 Result: लगभग दोगुना हो गया एयरटेल का मुनाफा, कमाई ₹50,000 करोड़ के पारBharti Airtel ने जुलाई-सितंबर तिमाही में 73.6 फीसदी बढ़कर 6,792 करोड़ रुपये नेट प्रॉफिट कमाया, ARPU 256 रुपये, Gopal Vittal ने मजबूत पोर्टफोलियो की सराहना की.
Read more »
