उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के 45000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन जल्द ही शुरू होंगे। साथ कक्षा दसवीं उत्तीर्ण उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से होम गार्ड के 45000 पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जो उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में सरकारी पदों पर नौकरी करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा मौका है। हालांकि अभी होम गार्ड के पदों पर भर्ती के लिए बोर्ड की ओर से शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है, लेकिन जल्द ही इन पदों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन भी जारी किया जाएगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि विस्तृत विज्ञापन से संबंधित अधिक जानकारी के लिए समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट विजिट करते रहें। पात्रता मानदंड उत्तर प्रदेश में होम गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए या उत्तर प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से उसके समकक्ष शैक्षणिक अर्हता होनी चाहिए। होम गार्ड के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। हालांकि विशेष वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी प्रदान की जाएगी। आयु-सीमा में छूट से संबंधित अधिक जानकारी उम्मीदवार जल्द ही विस्तृत विज्ञापन में देख सकेंगे। परीक्षा पैटर्न लिखित परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न होंगे। लिखित परीक्षा कुल 100 अंकों के लिए आयोजित कराई जाएगी, जिसमें सामान्य ज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल दो घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। शारीरिक मानक परीक्षा पैटर्न सामान्य और अनुसूचित जाति पुरुष उम्मीदवरों की ऊंचाई 168 सेमी और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों की ऊंचाई 160 सेमी निर्धारित की गई है। इसके साथ ही सामान्य और अनुसूचित जाति महिलाओं की ऊंचाई 152 सेमी और अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों की ऊंचाई 147 सेमी निर्धारित है। साथ ही महिला उम्मीदवारों का न्यूनतम वजन 40 किलोग्राम होना चाहिए। शारीरिक दक्षता परीक्षा शारीरिक मानक परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा परीक्षा में शामिल किया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा पमें सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 4.
8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में और महिला उम्मीदवारों को 2.4 किलोमिटर की दौड़ 16 मिनट में पूरी करना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें: RSSB Primary Teacher Recruitment 2025: राजस्थान प्राइमरी टीचर के 5636 पदों पर आवेदन आज से शुरू, 21 जनवरी को होगी परीक्षा
UPPBPB Recruitment Home Guard Jobs UP Uttar Pradesh Police Recruitment 45000 Home Guard Vacancies UP Home Guard Eligibility Criteria UPPBPB Home Guard Selection Process Home Guard Physical Requirements UP How To Apply UP Home Guard
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Jharkhand Home Guard Bharti 2025: होम गार्ड के पदों पर रजिस्ट्रेशन इस दिन से शुरू, सातवीं पास कर सकते हैं अप्लाईझारखंड में होम गार्ड के कुल 737 पदों पर पदों पर आवेदन करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 18 नवंबर से शुरू हो जाएंगे। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जल्द ही रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार कक्षा 7वीं या 10वीं उत्तीर्ण होना...
Read more »
Indian Bank Fire Safety Officer Recruitment 2025: भारतीय बैंक में फायर सेफ्टी ऑफिसर की भर्तीइंडियन बैंक ने फायर सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार 1 नवंबर 2025 से 21 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती चेन्नई मुख्यालय के लिए है और चयनित उम्मीदवारों को एसोसिएट मैनेजर सीनियर ऑफिसर के रूप में नियुक्त किया जाएगा।
Read more »
Airforce Agniveer Result 2025: अग्निवीर वायु भर्ती 02/2026 का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें स्कोरकार्डIAF Agniveer Vayu Result 2025: एयरफोर्स अग्निवीर वायु भर्ती 2025 का परिणाम जारी हो गया है। अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Read more »
Home Guard Bharti 2025: इस राज्य में होमगार्ड पदों पर निकली सैकड़ों वैकेंसी, 7वीं पास भी कर सकेंगे अप्लाई7th Pass Govt Jobs 2025: 7वीं तक पढाई की है तो आप होमगार्ड की नौकरी ले सकते हैं। भर्ती विज्ञापन जारी हो गया है। आवेदन भी शुरू होने वाले हैं।
Read more »
UPSSSC Forest Guard Admit Card 2025: यूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 9 नवंबर को एग्जाम, देखें नोटिसForest Guard Exam 2025 UP: यूपी फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा 9 नवंबर को है। जिसके लिए अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र उपलब्ध हो गए हैं। आयोग ने इसका नोटिस भी जारी किया है।
Read more »
आज की दुल्हन मोरपाल! अंता उपचुनाव में भाजपा के रोड शो और रथ पर सवार हुए भजनलाल-वसुंधरा, पढ़ें सियासी अपडेटRajasthan Anta Bypoll 2025: राजस्थान अंता उपचुनाव 2025 में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने संयुक्त रोड शो कर बीजेपी प्रत्याशी मोरपाल सुमन के लिए समर्थन मांगा।
Read more »
