Bijnor News चमोली में बादल फटने से बढ़े जलस्तर के कारण बिजनौर के खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। मालन नदी का तटबंध टूटने से गांवों के खेतों में पानी भरने लगा है। पहले भी बरसात के दौरान कई गांव डूब गए थे जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई थी। प्रशासन तटबंध को ठीक करने में जुटा...
जागरण संवाददाता, बिजनौर। चमोली में बादल फटने से बढ़े जलस्तर के कारण जिले के खादर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। मालन का तटबंध टूटने से गांवों के खेतों में पानी भरना शुरू भी हो गया है। लगभग डेढ़ माह पहले उत्तराखंड में हुई तेज बरसात से भी दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी भर गया था। तब ग्रामीणों को छत पर तिरपाल डालकर रहने को मजबूर होना पड़ा था। खेतों में तब भरा पानी कई जगह पर अब तक नहीं सूखा है। पहाड़ों पर होने वाली बरसात का पानी नदियों के जरिए बिजनौर में ही आता है। गंगा और मालन उफन जाती हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में पहाड़ों पर तेज बरसात हुई थी। इससे मालन में बहुत पानी आ गया था और मालन का तटबंध गांव हमीदपुर के सामने टूट गया था। तब दो दर्जन से अधिक गांवों में मालन का पानी खेतों से लेकर घरों तक में भर गया था। दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को घरों की छत पर शरण लेनी पड़ी थी। बेगावाला से लेकर बड़कला तक पांच किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क पर पानी उतर रहा था। दो दिन बाद यह पानी मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज रोड पर भी आ गया था और यहां यातायात रोक दिया गया था। पानी के दबाव से गंगा पर बने बैराज के पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट का गैप भी बढ़ गया था। 72 घंटे बाद तटबंध के कटे हिस्से पर बल्ली गाड़कर और उसमें रेत की बोरी भरकर किसी तरह पानी को रोका गया था। अब चमोली में बादल फटने से तटबंध फिर से उसी स्थान से टूट गया है। प्रशासन ने तटबंध को ठीक करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- UP Flood : चमोली में बादल फटने के बाद बढ़ा जलस्तर, टूटा मालन नदी का तटबंध, बिजनौर में बढ़ा खतरा इन गांवों में रहता है खतरा गांव काजीवाला, शादीपुर, हमीदपुर, नरूल्लापुर, बाखरपुर गढ़ी, सेवारामपुर, धारूवाला, बहादरपुर, ब्रह्मपुरी, चंदपुरा नौआबाद, इटावा, रावली, खानजहांपुर बहादर, बड़कला, मुजफ्फरपुर केशो, मानशाहपुर, बादशाहपुर, चंदपुरा बंगाली कालोनी में पिछली बार भी पानी भर गया था। यहां अभी भी खतरा बना है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शर्मा ने कहा कि मालन का तटबंध ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। श्रमिक बल्ली गाड़ रहे हैं। उनमें रेत की बोरी भरकर पानी को तटबंध के बाहर आने से रोका जाएगा।.
जागरण संवाददाता, बिजनौर। चमोली में बादल फटने से बढ़े जलस्तर के कारण जिले के खादर क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। मालन का तटबंध टूटने से गांवों के खेतों में पानी भरना शुरू भी हो गया है। लगभग डेढ़ माह पहले उत्तराखंड में हुई तेज बरसात से भी दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी भर गया था। तब ग्रामीणों को छत पर तिरपाल डालकर रहने को मजबूर होना पड़ा था। खेतों में तब भरा पानी कई जगह पर अब तक नहीं सूखा है। पहाड़ों पर होने वाली बरसात का पानी नदियों के जरिए बिजनौर में ही आता है। गंगा और मालन उफन जाती हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में पहाड़ों पर तेज बरसात हुई थी। इससे मालन में बहुत पानी आ गया था और मालन का तटबंध गांव हमीदपुर के सामने टूट गया था। तब दो दर्जन से अधिक गांवों में मालन का पानी खेतों से लेकर घरों तक में भर गया था। दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को घरों की छत पर शरण लेनी पड़ी थी। बेगावाला से लेकर बड़कला तक पांच किलोमीटर के क्षेत्र में सड़क पर पानी उतर रहा था। दो दिन बाद यह पानी मेरठ पौड़ी नेशनल हाईवे पर बैराज रोड पर भी आ गया था और यहां यातायात रोक दिया गया था। पानी के दबाव से गंगा पर बने बैराज के पुल के एक्सपेंशन ज्वाइंट का गैप भी बढ़ गया था। 72 घंटे बाद तटबंध के कटे हिस्से पर बल्ली गाड़कर और उसमें रेत की बोरी भरकर किसी तरह पानी को रोका गया था। अब चमोली में बादल फटने से तटबंध फिर से उसी स्थान से टूट गया है। प्रशासन ने तटबंध को ठीक करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। यह भी पढ़ें- UP Flood : चमोली में बादल फटने के बाद बढ़ा जलस्तर, टूटा मालन नदी का तटबंध, बिजनौर में बढ़ा खतरा इन गांवों में रहता है खतरा गांव काजीवाला, शादीपुर, हमीदपुर, नरूल्लापुर, बाखरपुर गढ़ी, सेवारामपुर, धारूवाला, बहादरपुर, ब्रह्मपुरी, चंदपुरा नौआबाद, इटावा, रावली, खानजहांपुर बहादर, बड़कला, मुजफ्फरपुर केशो, मानशाहपुर, बादशाहपुर, चंदपुरा बंगाली कालोनी में पिछली बार भी पानी भर गया था। यहां अभी भी खतरा बना है। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अवधेश कुमार शर्मा ने कहा कि मालन का तटबंध ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है। श्रमिक बल्ली गाड़ रहे हैं। उनमें रेत की बोरी भरकर पानी को तटबंध के बाहर आने से रोका जाएगा।
Bijnor News Malan River Breach Bijnor Flood Alert UP Floods Chamoli Cloudburst Impact River Bank Erosion Bijnor Weather बिजनौर समाचार Uttar Pradesh News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Dehradun Flood: आपदा के कारण आज कई रूट डायवर्ट, मसूरी का रास्ता आज भी बंद, यहां देख लीजिए यातायात प्लानपुलों और मार्गों के क्षतिग्रस्त होने के कारण देहरादून में कई रूट डायवर्ट रहेंगे। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जनता से पुलिस की व्यवस्था में सहयोग की अपील की गई है। वैकल्पिक मार्गों
Read more »
Prayagraj Flood: बाढ़ का पानी हटा तो गंदगी से पटा मोहल्ला, बीमारियों का खौफ बढ़ा रही धड़कनेंPrayagraj Flood: प्रयागराज में गंगा-यमुना की बाढ़ उतरने के बाद निचले इलाकों में गंदगी और मलबे का अंबार है. लोग खुद सफाई कर रहे हैं, नगर निगम पर लापरवाही के आरोप हैं. मच्छरों और संक्रमण का खतरा बढ़ने से लोग परेशान हैं.
Read more »
Dehradun Flood: नदियों का शहर देहरादून, अनियोजित विकास से खो रहा सुकूनदेहरादून शिवालिक श्रेणी में बसा अपनी प्राकृतिक सुंदरता और नदियों के लिए प्रसिद्ध है। रिस्पना बिंदाल जैसी नदियाँ शहर की खूबसूरती बढ़ाती हैं और जल निकासी में मदद करती हैं। हालांकि इन नदियों के किनारे अतिक्रमण बढ़ रहा है जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि नदियों को संकुचित करने से आपदाएँ आ सकती...
Read more »
Punjab Flood: बाढ़ से 4658 किलोमीटर सड़कें, 68 पुलों को नुकसान; अब रिपेयर करने में आएगा इतना खर्चचंडीगढ़ में आई बाढ़ से सड़कों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा है। लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने बताया कि राज्य में 4658 किलोमीटर सड़कें और 68 पुल क्षतिग्रस्त हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों और लिंक मार्गों को भी भारी क्षति हुई है। क्षतिग्रस्त सड़कों और पुलों की मरम्मत पर लगभग 1969.
Read more »
Gorakhpur Flood Alert: राप्ती और रोहिन का बढ़ा जलस्तर, रेग्युलेटर के गेट बंद किएगोरखपुर में राप्ती और रोहिन नदियों के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है जिसके कारण शहर के नालों में जलभराव हो गया है। नगर निगम ने बांध किनारे बने सभी रेगुलेटर के गेट बंद कर दिए हैं और पंपिंग स्टेशनों को सक्रिय कर दिया है। निचले इलाकों के निवासियों ने पंपिंग स्टेशनों के ठीक से काम न करने की शिकायत की...
Read more »
Basti Flood Alert: बारिश से तटबंधों पर दबाव, नदी का बढ़ा जलस्तर देख अलर्ट जारीबस्ती में लगातार बारिश से सरयू नदी का जलस्तर बढ़ गया है जो खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। नदी के किनारे बसे गांवों में पानी फैलने लगा है जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कटरिया चांदपुर और गौरा सैफाबाद तटबंधों पर दबाव बढ़ गया...
Read more »
