Chhath Puja 2024: हर साल की तरह इस साल भी छठ पूजा महापर्व का आयोजन नोएडा के सेक्टर 62 स्थित डी पार्क में किया जा रहा है. इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं.
नोएडा: छठ महापर्व का त्योहार नजदीक आते ही नोएडा के विभिन्न इलाकों में श्रद्धालुओं की तैयारियां चरम पर पहुंच गई हैं. इसी क्रम में आदर्श छठ पूजा समिति द्वारा नोएडा के सेक्टर 62 स्थित डी पार्क में हर साल की तरह इस बार भी छठ पूजा का आयोजन किया जा रहा है.
समिति के महासचिव, बीरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह उनका पांचवां आयोजन है और इस स्थान पर हर साल 20,000 से अधिक श्रद्धालु आकर आस्था और श्रद्धा के साथ सूर्योपासना करते हैं. हालांकि यहां लगने वाली तिब्बत मार्केट श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बन सकती है. ग्राउंड में घाट का निर्माण और साफ सफाई का काम जारी आपको बता दें कि डी पार्क में बनाए जा रहे घाट की लंबाई करीब 60 फीट और चौड़ाई 12 फीट रखी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु एक साथ पूजा कर सकें. इसके अलावा, छठ व्रतियों के कपड़े बदलने के लिए भी उचित व्यवस्था की गई है. बीरेंद्र शर्मा ने लोकल 18 को बताया कि यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरे ग्राउंड में साफ-सफाई का कार्य जारी है और घाट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. उनकी समिति ने यह भी सुनिश्चित किया है, कि घाट पर सुरक्षा की दृष्टि से वॉलेंटियर तैनात रहेंगे ताकि किसी को भी कोई परेशानी का सामना न करना पड़े. श्रद्धालुओं को हो सकती है परेशानी हर साल की तरह इस बार भी तिब्बत मार्केट के लिए इसी ग्राउंड में घाट से सटे स्थान पर तैयारियां की जा रही हैं, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान कुछ असुविधा हो सकती है. बीरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस समस्या को हल करने के लिए स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति के बीच समन्वय स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि पूजा के दौरान किसी भी श्रद्धालु को असुविधा का सामना न करना पड़े. इसके साथ ही फिलहाल ग्राउंड में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लगाए गए ग्रेप 2 का कोई पालन नहीं किया जा रहा है, ग्राउंड में उठ रही सुखी मिट्टी द्वारा धूल पर पानी का छिड़काव बिल्कुल देखने को नहीं मिला. इसके अलावा इन स्थानों पर सज रहे हैं घाट नोएडा के अलावा एनसीआर के अन्य प्रमुख स्थानों पर भी छठ पूजा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. नोएडा के सेक्टर 63 के बहलोलपुर, निठारी, सेक्टर 44, सेक्टर 110, यमुना के घाट, सदरपुर और सेक्टर 71 जैसे स्थानों पर भी अस्थाई रूप से छठ घाट बनाए जा रहे हैं. इन स्थानों पर हर साल श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और छठ पर्व को पूरे जोश और उल्लास के साथ मनाया जाता है.
Chhath Festival News Noida News Greater Noida News Chhath Pooja 2024 Local 18 छठ पूजा समाचार छठ उत्सव समाचार नोएडा समाचार ग्रेटर नोएडा समाचार छठ पूजा 2024 लोकल 18
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Chhath Puja 2024 Date: कब है छठ पूजा? नहाय खाय और खरना का डेट, सूर्योदय-सूर्यास्त समयChhath Puja 2024 Date: छठ पूजा हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से सप्तमी तिथि तक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Chhath Puja 2024: CM Nitish Kumar ने किया Patna के छठ घाटों का निरीक्षण, देखें वीडियोChhath Puja 2024: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नासरीगंज से गायघाट तक छठ घाट का निरीक्षण करने निकले Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Chhath Puja 2024: Patna में जोर-शोर से चल रही छठ घाटों की तैयारियां, देखें वीडियोChhath Puja 2024: बिहार की राजधानी पटना में छठ घाटों की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. लोग घाटों Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Chhath Puja 2024: बिहार में छठ की कैसी हैं तैयारियां? NDTV ने लिया जायजाChhath Puja 2024: बिहार (Bihar) में छठ पूजा की तैयारियां जोरों पर हैं. पटना से हमारे सहयोगी प्रभाकर कुमार की रिपोर्ट.
Read more »
Chhath Puja 2024: नहाय खाय से लेकर अर्घ्य तक, जानें छठ पूजा की सही डेटChhath Puja 2024: कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथी से सप्तमी तिथि तक छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है. चलिए जानते हैं छठ पूजा, नहाय खाय और सूर्य अर्घ्य कब है.
Read more »
Chhath Puja 2024: इस दिन से हो रही है छठ महापर्व की शुरूआत, जानें ठेकुआ प्रसाद बनाने की रेसिपीChhath Puja 2024: छठ की पूजा में ठेकुआ का एक अलग ही महत्व है. लेकिन इसे बनाने के कुछ नियम हैं.
Read more »
