UP Police Constable Re-Exam Date 2024 Latest News: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती का री-एग्जाम जल्द आयोजित किया जाएगा. भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है. दोबारा परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है. इस बीच परीक्षा कराने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है.
UP Police Constable Re-Exam 2024 Update: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन लिया गया है. यूपी की स्पेशल टास्क फोर्स की रिपोर्ट के बाद सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाले कंपनी एजुटेस्ट को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है.
यूपीएसटीएफ की जांच के लिए मेरठ यूनिट विनीत आर्य को चार बार नोटिस भेजा गया था, लेकिन वह एक बार भी नहीं आए. सिपाही भर्ती परीक्षा करने की जिम्मेदारी Edutest को दी गई थी. इसी कंपनी ने ही सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर पहुंचाने के लिए नोएडा की लॉजिस्टिक्स कंपनी को ठेका दिया था. एजुटेस्ट के लोगों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के वेयरहाउस का मुआयना किया था, वेयरहाउस में रखें बॉक्स से ही राजीव नयन मिश्रा के कहने पर शुभम मंडल को बुलाया और भर्ती का पेपर निकलवाया था. एसटीएफ की जांच में यह बात सामने आने के बाद एजुटेस्ट के मालिक विनीत आर्य को चार बार नोटिस भेजकर बुलाया गया, लेकिन वह एक बार भी पूछताछ के लिए नहीं आए. जानकारी मिली की एसटीएफ की जांच शुरू होते ही विनीत आर्य अमेरीका चला गया था और अभी तक वापस नहीं लौटा है.बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने फरवरी 2024 में पेपर लीक के चलते कुल 60,244 पदों की यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी. इस परीक्षा के लिए 48 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने परीक्षा रद्द करते हुए छ महीने के भीतर फिर से परीक्षा आयोजित करने का आश्वासन दिया था. बोर्ड जल्द ही परीक्षा नई डेट जारी करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी जारी रखें और अधिक जानकारी के लिए uppbpb की वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर नजर बनाए रखें.Advertisementअधिकारियों से मांगी रिपोर्टअब यूपी पुलिस में रद्द हुई सिपाही भर्ती परीक्षा को दोबारा कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है. इस बार परीक्षा में कोई गडबड़ी न हो इसे लेकर कई लेयर्स में सुरक्षा इंतजामों को चेक किया जा रहा है. दोबारा परीक्षा कराने के लिए भर्ती बोर्ड ने सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी है. भर्ती बोर्ड ने जिलों के कोषागारों के सुरक्षा इंतजामों के संबंध में रिपोर्ट मांगी है. बोर्ड ने पूछा है कि जिले के कोषागार परिसर परीक्षा सामग्री को रखवाने के लिए सुरक्षित हैं या नहीं? कोषागारों में डबल लॉक सिस्टम की व्यवस्था है या नहीं? अगर है तो दोनों लॉक की चाबियां अलग-अलग अफसरों के पास होनी चाहिए. विज्ञापन आजतक कैम्पस: आपका पसंदीदा कॉलेज सर्च साथीये भी देखें Live TV
Up News Up Police Up Police Constable Bharti Cm Yogi Up Police Constable Re Exam Date Up Constable Exam Date 2024 Up Police Constable Paper Leak यूपी योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस सिपाही भर्ती यूपी पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती सरकारी नौकरी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UP Police New Exam Date 2024: यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की नई तारीख जल्द होगी जारी, जानें कब खत्म हो रही है 6 महीने की मियादUP Police Bharti, UP Police Constable Re Exam 2024 Date: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक के चलते रद्द कर दी गई थी जिसे दोबारा कराने का ऐलान किया गया था।
Read more »
NEET-UG परीक्षा पर एनटीए का भी आया जवाब, पेपर लीक और गड़बड़ी के लगे थे आरोपNEET UG 2024 परीक्षा का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. इस बीच परीक्षा कराने वाली संस्था एनटीए का भी जवाब आया है.
Read more »
मोटो जीपी रेस आयोजन करने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने की सिफारिश, जानिए पूरा मामलाMoto GP: यमुना प्राधिकरण के सीईओ डॉ.
Read more »
यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक में बड़ा एक्शन, परीक्षा कराने वाली कंपनी एजुटेस्ट ब्लैक लिस्ट, पुनर्परीक्षा की डेट पर जल्द अपडेटUP police bharti 2024: सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बड़ा एक्शन लिया है. बोर्ड ने अहमदाबाद की कंपनी एजुटेस्ट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी है.
Read more »
Video: यूपी पुलिस भर्ती 2024 पेपर लीक मामला , परीक्षा कराने वाली कंपनी पर बड़ा एक्शनUP Police Bharti 2024 Paper Leak: यूपी पुलिस सिपाह भर्ती परीक्षा 2024 के पेपर लीक मामले में बड़ा Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
UP Police Sipahi Bharti: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक में बड़ा एक्शन, परीक्षा कराने वाली कंपनी एजुटेस्ट ...UP Police Paper Leak: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने का बाद एजुटेस्ट कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है. इसी कंपनी के पास लिखित परीक्षा करवाने की जिम्मेदारी थी.
Read more »
