Skoda Price Cut: स्कोडा इंडिया ने अपनी दो प्रमुख कारों Kushaq और Slavia की कीमतों को अपडेट करते हुए इनके प्राइस में 2.13 लाख रुपये तक की कटौती की है.
चेक रिपब्लिक की प्रमुख लग्ज़री कार निर्माता कंपनी स्कोडा भारतीय बाजार में अपने सेकंड इनिंग को और बेहतर बनाने के प्रयास में है. स्कोडा इंडिया 2.0 प्रोग्राम के तहत कंपनी ने यहां के बाजार में कई नए मॉडलों को पेश किया है.
अब कंपनी ने अपने व्हीकल पोर्टफोलियो के प्राइस को अपडेट किया है. जिसके बाद कंपनी की प्रमुख एसयूवी Kushaq और सेडान कार Slavia की कीमतों में भारी कटौती की गई है. इसके अलावा कंपनी ने इनके वेरिएंट्स के नाम में भी बदलाव किया है. पहले Kushaq और Slavia दोनों कारें एक्टिव, एम्बीशन और स्टाइल नाम के वेरिएंट्स से आती थीं. अब कंपनी ने इनके नाम बदलकर क्लॉसिक, सिग्नेचर और प्रेस्टीज कर दिया है. Skoda Kushaq की अब शुरुआती कीमत महज 10.89 लाख रुपये हो गई है जो कि पहले 11.99 लाख रुपये से शुरू होती थी. सबसे बड़ी 2.13 लाख रुपये की कटौती कुशाक के मॉन्टी कार्लो वेरिएंट में की गई है. इसकी कीमत अब 18.30 लाख रुपये से शुरू होती है जो कि पहले 20.49 लाख रुपये थी. इसके अलावा मॉन्टी कार्लो 1.0 लीटर वेरिएंट की कीमत 1.89 रुपये कम कर दी गई है. ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन में बेस Onyx वेरिएंट की कीमत 13.49 लाख रुपये से शुरू होती है. Skoda Slavia सेडान की बात करें तो इसके बेस एंट्री लेवल क्लॉसिक मॉडल की कीमत 94,000 रुपये तक कम की दी गई है. जो अब 10.69 लाख रुपये से शुरू होती है. हालांकि Slavia के अन्य वेरिएंट्ए की कीमत में इजाफा किया गया है जो कि अलग-अलग वेरिएंट्स के लिए भिन्न है. इसके मैनुअल प्रेस्टीज ट्रीम की कीमत 36,000 रुपये तक बढ़ गई है. कंपनी ने इन दोनों कारों की कीमतों को अपडेट करने के अलावा इनमें कोई बदलाव नहीं किया है. दोनों ही कारें 1.0 लीटर TSI पेट्रोल और 1.5 लीटर TSI टर्बो इंजन के साथ आती हैं. स्कोडा का कहना है कि, कीमतों में ये कटौती लिमिटेड पीरियड के लिए ही है. यानी भविष्य में इनमें इजाफा किया जा सकता है. तो यदि आप भी कम कीमत में लग्जरी कार खरीदना चाहते हैं तो ये बेहतर मौका है.1000CC की BULLET देखी क्या? पावर में Alto को भी देती है मात
Skoda Kushaq Automobile News Skoda Slavia Skoda Kushaq Mileage Skoda Kushaq New Price Skoda Price Cut Skoda Slavia Mileage
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
अभी तक नहीं कराया ई-केवाईसी, तो जल्द करा लें वरना नहीं मिलेगा राशनE-KYC : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना में चयनित पात्र लाभार्थियों की ई-केवाइसी संबंधित राशन डीलर को अपनी पोस मशीन के जरिए 30 जून तक करनी होगी।
Read more »
पैन को आधार से लिंक कराने के आखिरी दो दिन: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कहा- दोगुना TDS कटेगा; साथ ही जुर्माना...अगर आपने अपने अब तक अपने पैन को आधार कार्ड से लिंक नहीं कराया है तो जल्द ये काम करवा लें, नहीं तो आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।
Read more »
600 रुपये में अंदर घूम आएं 3 धांसू जगहें, सोच भी नहीं सकते आप600 रुपये में अंदर घूम आएं 3 धांसू जगहें, सोच भी नहीं सकते आप
Read more »
अगर इन तरीकों से धुलेंगे कपड़े तो कभी नहीं उतरेगा रंगअगर इन तरीकों से धुलेंगे कपड़े तो कभी नहीं उतरेगा रंग
Read more »
कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली CISF महिला अभी तक नहीं हुई गिरफ्तार, आखिर वजह क्या?Kangana Ranaut Slapped by CISF Security Staff at Chandigarh: कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कांस्टेबल पर IPC की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Read more »
कंगना को थप्पड़ जड़ने वाली CISF महिला अभी तक नहीं हुई गिरफ्तारमोहाली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, ‘भाजपा नेता और अभिनेत्री कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली CISF महिला कांस्टेबल पर IPC की धारा 323 और 341 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।’
Read more »
