यूपी एसटीएफ ने ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है. मामले में लखनऊ, रायबरेली और फतेहपुर एआरटीओ समेत 11 लोगों पर कार्रवाई की गई है.
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने ओवरलोड वाहनों से अवैध वसूली करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में रायबरेली और फतेहपुर, लखनऊ के एआरटीओ समेत 11 लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.
एसटीएफ ने इस गिरोह के एक दलाल मोहित सिंह और ट्रक चालक सुनील यादव को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही लखनऊ में ARTO राजू बंसल और दलाल विनोद यादव सहित 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि यह नेटवर्क लंबे समय से ओवरलोड ट्रकों से वसूली का खेल चला रहा था. .stroy-870 .read-more-content ~ div {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #tab-link-wrapper-plugin {display: none;} .stroy-870 .read-more-content #live-tv-ico {display: none;}.story-with-main-sec .read-more-content p.edpara {display: none;}और पढ़ेंऐसे बांटी जाती थी वसूली की रकमएसटीएफ की रिपोर्ट के मुताबिक रायबरेली के लालगंज कोतवाली सहित लखनऊ के मड़ियांवं थाना क्षेत्र में दर्ज इस केस में एआरटीओ प्रवर्तन फतेहपुर पुष्पांजली, पीटीओ अखिलेश चतुर्वेदी, एआरटीओ रायबरेली अंबुज, पीटीओ रेहाना, एआरटीओ लखनऊ राजू बंसल दलाल विनोद PTO समेत कई अधिकारी नामजद हैं. गिरफ्तार मोहित सिंह के पास से 141 ओवरलोड वाहनों की सूची, बैंक पासबुक, तीन मोबाइल, सात बैंक कार्ड और एक स्कॉर्पियो कार बरामद की गई.यह भी पढ़ें: 'तू-तड़ाके से बात मत कर, FIR करा दूंगा...', BJP नेताओं पर भड़के RTO, प्रति डंपर ₹2000 की वसूली का आरोपवहीं, चालक सुनील यादव के पास से नकद और मोबाइल मिला. दोनों से पूछताछ में सामने आया कि हर ट्रक से पास कराने के नाम पर 300 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक वसूले जाते थे. एसटीएफ सूत्रों के अनुसार आरोपी मोहित सिंह ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह और उसका साथी मिथुन, अधिकारियों की मिलीभगत से ट्रकों को बिना चालान पास कराते थे. Advertisement मोहित हर महीने प्रतिगाड़ी ₹500 खुद रखता था, जबकि एआरटीओ और पीटीओ के ड्राइवरों को ₹1500 से ₹3500 तक हर महीने दिए जाते थे. बैंक खातों और नकद लेनदेन के जरिए यह रकम बंटाई जाती थी. एफआईआर में यह भी दर्ज है कि वसूली की पूरी रकम विभागीय अधिकारियों तक पहुंचाई जाती थी.हर महीने होती थी 2.5 करोड़ की वसूलीएसटीएफ अब इस गिरोह से जुड़े अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर रही है. कई नामजद अधिकारी फिलहाल पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए हैं. रायबरेली-फतेहपुर रूट पर लंबे समय से चल रहे इस वसूली नेटवर्क ने हर महीने लाखों रुपये का भ्रष्टाचार तंत्र खड़ा कर रखा था. सूत्रों के अनुसार प्रत्येक माह लगभग ₹2.5 करोड़ की अवैध वसूली की जाती थी. एसटीएफ की इस कार्रवाई से पूरे परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया है. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
Lucknow Stf Action लखनऊ में पुलिस का एक्शन लखनऊ लखनऊ में एआरटीओ पर एक्शन
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
क्या 11 11 अंक शुभ है या अशुभ, अंकज्योतिष की यह गणना जानकर रह जाएंगे दंगआज 11 नवंबर है। इसको लेकर बहुत चर्चा है कि यह दिन बहुत खास है। इसमें आपकी चाहत पूरी हो सकती है। लेकिन क्या वास्तव में 11:11 शुभ है। आप वर्तमान घटनाक्रम को देखिए और फिर इसका गणित लगाकर देखिए तो आप हैरान रह जाएंगे कि 11:11 डेट का क्या है रहस्य।
Read more »
Delhi Red Fort blast: দিল্লি বিস্ফোরণ: ঘাতক গাড়ির শেষ ১১ ঘণ্টার পুরো রুট ম্যাপ প্রকাশ্যে! হাড়হিম...Faridabad, Badarpur, Red Fort: The last 11 hours route map Of the Car Behind Delhi Blast
Read more »
Delhi AQI: 10 और 11 नवंबर में अंतरदिल्ली एनसीआर में प्रदूषण के कारण सरकार जीआरएपी 3 लागू कर चुकी है। बढ़ते पॉल्युशन के कारण क्या दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद समेत अन्य जगहों पर स्कूल बंद होंगे? प्रशासन द्वारा निर्देश जारी करने की शुरुआत हो चुकी है। पढ़िए ताजा अपडेट।
Read more »
मुंबई, अमेरिका और अब दिल्ली ब्लास्ट, 9/11, 26/11, 10/11... हैवानियत के 3 मामले और कहर का 11मुंबई, दिल्ली और अमेरिका में हुए आतंकी हमलों में एक समानता है, जो 11 नंबर से जुड़ी है। अमेरिका में 9/11, मुंबई में 26/11 और दिल्ली में 10/11 को हुए इन हमलों ने देश को दहला दिया था।
Read more »
Pakistan Blast: धमाके से दहली पाकिस्तान की राजधानी, हाईकोर्ट के पास कार ब्लास्ट, 11 की मौतPakistan Blast In Islamabad: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में धमाके की खबर है. इस्लामाबाद के हाईकोर्ट परिसर के पास पार्क हुई कार में ये धमाका हुआ है, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है और 20 से 25 लोग जख्मी हुए हैं.
Read more »
भारत में 2026 में 11 प्रतिशत रहेगा 'हायरिंग इंटेंट', बेहतर रोजगार सेंटीमेंट के मिले संकेतभारत में 2026 में 11 प्रतिशत रहेगा 'हायरिंग इंटेंट', बेहतर रोजगार सेंटीमेंट के मिले संकेत
Read more »
