UP बोर्ड 10वीं की टॉपर प्राची निगम का glow-up वीडियो आया सामने, चेहरे पर बालों के लिए हुई थी ट्रोल

Up Board Class 10 Topper News

UP बोर्ड 10वीं की टॉपर प्राची निगम का glow-up वीडियो आया सामने, चेहरे पर बालों के लिए हुई थी ट्रोल
Prachi NigamFacial HairGlow Up Video
  • 📰 AajTak
  • ⏱ Reading Time:
  • 84 sec. here
  • 7 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 51%
  • Publisher: 63%

प्राची का कहना है कि वो अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देती आई हैं. उनका ध्यान कभी इन सब चीजों पर गया ही नहीं. न ही उनके सहपाठियों और शिक्षकों ने उन्हें ऐसा कुछ अहसास कराया. लेकिन अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है.

यूपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा में टॉप करने वाली प्राची निगम को आज पूरा देश जानता है. जिस लड़की ने लाखों बच्चों में टॉप किया, उसकी तारीफ कम हुई और ट्रोल ज्यादा किया गया. चेहरे पर बाल होने के कारण सोशल मीडिया पर लोगों ने सभी हदें पार करते हुए प्राची के लिए जाने क्या कुछ नहीं कहा.

हालांकि प्राची का कहना है कि वो अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान देती आई हैं. उनका ध्यान कभी इन सब चीजों पर गया ही नहीं. न ही उनके सहपाठियों और शिक्षकों ने उन्हें ऐसा कुछ अहसास कराया. लेकिन अब उनका एक नया वीडियो सामने आया है. अपने इस ग्लो-अप वीडियो के जरिए प्राची ने लोगों के साथ एक मैसेज शेयर किया है. उनका वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर anishbhagatt नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वायरल वीडियो में इन्फ्लुएंसर अनीश भगत ने प्राची को ग्लो-अप दिया. वो सीतापुर के महमूदाबाद स्थित प्राची के घर पहुंचे थे. वीडियो के शुरुआत में अनीश कहते हैं, 'आज, मैं उनसे मिलने महमूदाबाद जा रहा हूं, जिन पर हम सभी को गर्व होना चाहिए. उन्होंने 55 लाख स्टूडेंट्स में बोर्ड में टॉप किया है. वो हैं प्राची निगम.'अनीश प्राची के घर पहुंचने के बाद उन्हें फूल देते हैं. फिर वो कहते हैं, 'हालांकि, अधिकतर लोगों का ध्यान केवल इस पर ही था कि वो कैसी दिखती हैं. तारीफ के बजाय, उन्हें पूरे देश में परेशान किया गया. अधिकतर महिलाओं को अपने जीवन में इसका अनुभव क्यों करना पड़ता है? इसलिए, मैंने उन्हें एक ग्लो-अप देने का फैसला किया, जिसे देखना पूरा देश डिजर्व करता है.' इसके बाद अनीश प्राची को मसकारा, परफ्लूम और नेल पेंट लगाते हैं. वो चोटी खोलकर उनके बालों की स्टाइलिंग करते हैं. Advertisement View this post on Instagram A post shared by Anish Bhagat इसके बाद प्राची कहती हैं, 'प्रिय महिलाओं, कभी भी ऐसी चीज को ठीक करने का प्रयास न करें, जो कभी टूटी ही न हो.' वहीं वीडियो के कैप्शन में अनीश भगत ने लिखा, 'मुझे उम्मीद है कि इससे ट्रोल्स हमेशा के लिए चुप हो जाएंगे. ये उन सभी के लिए है, जिन्हें इनसिक्योरिटीज हैं और ग्लो-अप का इंतजार कर रहे हैं. आप सभी अपने साथ थोड़ा बेहतर व्यवहार करना डिजर्व करते हैं. अपने साथ अधिक कठोर न बनें.' विज्ञापन आजतक कैम्पस: आपका पसंदीदा कॉलेज सर्च साथीLive TV

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

AajTak /  🏆 5. in İN

Prachi Nigam Facial Hair Glow Up Video Viral Video

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर हो रही ViralCBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर हो रही ViralCBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित होने की फेक न्यूज सोशल मीडिया पर हो रही Viral
Read more »

VIDEO: दिनदहाड़े चोर बाइक सवार की जेब से जबरन निकाल रहा था पैसा, पुलिसवाले ने दौड़कर दबोचाVIDEO: दिनदहाड़े चोर बाइक सवार की जेब से जबरन निकाल रहा था पैसा, पुलिसवाले ने दौड़कर दबोचासोशल मीडिया पर घटना का वीडियो भी आया सामने
Read more »

CBSE 10th Board Result 2024 : स्पोर्ट्स स्टूडेंट ने किया कमाल, कुछ महीनों की मेहनत का मिला शानदार परिणाम, हासिल किए 96.8% अंकCBSE 10th Board Result 2024 : स्पोर्ट्स स्टूडेंट ने किया कमाल, कुछ महीनों की मेहनत का मिला शानदार परिणाम, हासिल किए 96.8% अंकCBSE Topper Success Mantra : सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आने के बाद बच्चों के चेहरे पर रौनक है। पत्रिका से बातचीत के दौरान 10वीं में 98.
Read more »

Swati Maliwal: 'यह राजनीतिक हिटमैन की खुद को बचाने की कोशिश', वीडियो वायरल होने के बाद स्वाति की प्रतिक्रियाSwati Maliwal: 'यह राजनीतिक हिटमैन की खुद को बचाने की कोशिश', वीडियो वायरल होने के बाद स्वाति की प्रतिक्रियासीएम आवास में 13 मई की घटना का मालीवाल का एक कथित वीडियो सामने आया है।
Read more »

यूपी बोर्ड में टॉप करने के बाद भी लुक्स की वजह से हुई थीं ट्रोल, अब करवाया ऐसा 'मेकओवर' कि वीडियो वायरल हो गयायूपी बोर्ड में टॉप करने के बाद भी लुक्स की वजह से हुई थीं ट्रोल, अब करवाया ऐसा 'मेकओवर' कि वीडियो वायरल हो गयाUP Board Topper Prachi Nigam Makeover: यूपी बोर्ड की दसवीं की टॉपर प्राची निगम ने 98.
Read more »

लुक्स के चलते हुई थीं ट्रोल, यूपी बोर्ड की टॉपर प्राची निगम सुर्खियों में, दंग कर देगा ये मेकओवरलुक्स के चलते हुई थीं ट्रोल, यूपी बोर्ड की टॉपर प्राची निगम सुर्खियों में, दंग कर देगा ये मेकओवरUP News : यूपी बोर्ड परीक्षा में टॉप करने के बाद प्राची निगम अपने लुक्‍स के कारण सोशल मीडिया में ट्रोल हो गईं थीं. लोगों ने उनके चेहरे के बालों पर कमेंट किया था. चेहरे पर दाढ़ी और मूछों जैसे बालों को लेकर किए गए ट्रोल ने देश में एक नई बहस को जन्‍म दे दिया था; लेकिन अब एक बार फिर प्राची सुर्खियों में हैं. उनका नया वीडियो वायरल हो रहा है.
Read more »



Render Time: 2026-04-02 18:54:21