UKSSSC Paper Leak के बाद अब उत्‍तराखंड में एक और परीक्षा में धांधली के आरोप, अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

BHEL Artisan Exam News

UKSSSC Paper Leak के बाद अब उत्‍तराखंड में एक और परीक्षा में धांधली के आरोप, अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन
Exam IrregularitiesProtest Against BHELBHEL Recruitment 2024
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 81 sec. here
  • 16 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 81%
  • Publisher: 53%

हरिद्वार में बीएचईएल आरटीजन परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि 90 मिनट की परीक्षा के बाद कुछ अभ्यर्थियों को 15 मिनट के लिए दोबारा लॉगिन करवाया गया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा रद्द कर दोबारा कराने की मांग की और बीएचईएल से जवाब मांगा। उन्होंने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर आंदोलन...

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। भेल गेट पर बीएचईएल आरटीजन परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने परीक्षा को निरस्त कर दोबारा आयोजित किए जाने की मांग की। बीएचईएल आरटीजन भर्ती परीक्षा 515 पदों के लिए आठ अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया, जिसमें उत्तराखंड के तीन परीक्षा केंद्र भी शामिल थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि 90 मिनट की परीक्षा समाप्त होने के बाद उनसे प्रवेश पत्र लेकर 15 मिनट के लिए दोबारा लागिन करवाया गया। यह सभी अभ्यर्थियों के साथ नहीं किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा समाप्त होते ही सभी से प्रवेश पत्र ले लिए गए लेकिन केवल कुछ ही परीक्षार्थियों का लागिन दोबारा कराया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र वापस नहीं दिए गए। इसको लेकर अभ्यर्थियों में भारी रोष है। अभ्यर्थी फैज़ मोहम्मद, रूपेश कुमार और अमित ने कहा कि परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड लेकर दोबारा लागिन करवाना अनियमितता की ओर इशारा करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परीक्षा 90 मिनट की थी तो दोबारा 15 मिनट के लिए लागिन क्यों कराया गया और केवल चुनिंदा अभ्यर्थियों को ही यह अवसर क्यों दिया गया। अभ्यर्थियों ने भेल गेट पर 90 मिनट के बाद 15 मिनट क्यों, जवाब दो बीएचईएल के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता संदेह के घेरे में है। इसलिए परीक्षा को तत्काल निरस्त कर पारदर्शी तरीके से दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए। कहा कि देशभर में आयोजित होने वाली परीक्षा में इस प्रकार की अनियमितता से युवाओं का मनोबल गिर रहा है। कहा कि बीएचईएल को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।.

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। भेल गेट पर बीएचईएल आरटीजन परीक्षा में धांधली के आरोप लगाते हुए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने परीक्षा को निरस्त कर दोबारा आयोजित किए जाने की मांग की। बीएचईएल आरटीजन भर्ती परीक्षा 515 पदों के लिए आठ अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया, जिसमें उत्तराखंड के तीन परीक्षा केंद्र भी शामिल थे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि 90 मिनट की परीक्षा समाप्त होने के बाद उनसे प्रवेश पत्र लेकर 15 मिनट के लिए दोबारा लागिन करवाया गया। यह सभी अभ्यर्थियों के साथ नहीं किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा समाप्त होते ही सभी से प्रवेश पत्र ले लिए गए लेकिन केवल कुछ ही परीक्षार्थियों का लागिन दोबारा कराया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र वापस नहीं दिए गए। इसको लेकर अभ्यर्थियों में भारी रोष है। अभ्यर्थी फैज़ मोहम्मद, रूपेश कुमार और अमित ने कहा कि परीक्षा के बाद एडमिट कार्ड लेकर दोबारा लागिन करवाना अनियमितता की ओर इशारा करता है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब परीक्षा 90 मिनट की थी तो दोबारा 15 मिनट के लिए लागिन क्यों कराया गया और केवल चुनिंदा अभ्यर्थियों को ही यह अवसर क्यों दिया गया। अभ्यर्थियों ने भेल गेट पर 90 मिनट के बाद 15 मिनट क्यों, जवाब दो बीएचईएल के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता संदेह के घेरे में है। इसलिए परीक्षा को तत्काल निरस्त कर पारदर्शी तरीके से दोबारा आयोजित किया जाना चाहिए। कहा कि देशभर में आयोजित होने वाली परीक्षा में इस प्रकार की अनियमितता से युवाओं का मनोबल गिर रहा है। कहा कि बीएचईएल को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए। यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Exam Irregularities Protest Against BHEL BHEL Recruitment 2024 Uttarakhand Exam Controversy BHEL Exam Cancelled BHEL Exam Protest BHEL Exam Fraud Allegations BHEL Artisan Result BHEL Artisan Recruitment Haridwar News Haridwar Latest News Haridwar News In Hindi Haridwar Samachar

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UKSSSC परीक्षा रद्द: धामी सरकार का बड़ा फैसलाUKSSSC परीक्षा रद्द: धामी सरकार का बड़ा फैसलाउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को धामी सरकार ने रद्द कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 1 लाख 5 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
Read more »

UKSSSC स्नातक स्तरीय समूह-ग की परीक्षा स्थगित करने की तैयारी! CM धामी जल्द कर सकते हैं घोषणाUKSSSC स्नातक स्तरीय समूह-ग की परीक्षा स्थगित करने की तैयारी! CM धामी जल्द कर सकते हैं घोषणाउत्तराखंड सरकार यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा स्थगित करने पर विचार कर रही है। छात्रों की मांग पर मुख्यमंत्री धामी ने सीबीआई जांच का आश्वासन दिया है। भाजपा विधायकों ने भी परीक्षा स्थगित करने का समर्थन किया है। सरकार जल्द ही इस पर निर्णय ले सकती है, क्योंकि जांच आयोग ने भी परीक्षा व्यवस्था में खामियां पाई...
Read more »

UKSSSC Exam Cancelled:नकल का दंश...परीक्षा पर पंच! देखें चेयरमैन जीएस मर्तोलिया ने क्या कहा?UKSSSC Exam Cancelled:नकल का दंश...परीक्षा पर पंच! देखें चेयरमैन जीएस मर्तोलिया ने क्या कहा?UKSSSC Exam Cancelled: 21 सितंबर की UKSSSC परीक्षा रद्द हो गई है. इस फैसले के बाद UKSSSC के चेयरमैन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »

UKSSSC परीक्षा रद्द, पेपर लीक की पुष्टि के बाद आयोग का बड़ा फैसलाUKSSSC परीक्षा रद्द, पेपर लीक की पुष्टि के बाद आयोग का बड़ा फैसलापेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की निगरानी सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी कर रहे थे. इस आयोग ने कम समय में व्यापक जनसुनवाई की और अभ्यर्थियों सहित संबंधित पक्षों से सुझाव लिए.
Read more »

पेपर लीक के आरोपों के चलते उत्‍तराखंड SSSC परीक्षा रद्द: 12 अक्‍टूबर को होना था एग्‍जाम; 21 सितंबर को हुई प...पेपर लीक के आरोपों के चलते उत्‍तराखंड SSSC परीक्षा रद्द: 12 अक्‍टूबर को होना था एग्‍जाम; 21 सितंबर को हुई प...Uttarakhand SSSC exam cancelled due to paper leak allegations
Read more »

UKSSSC Paper Leak: भर्ती परीक्षाओं में कब होगी फुलप्रूफ व्यवस्था? उत्‍तराखंड का हर युवा पूछ रहा ये सवालUKSSSC Paper Leak: भर्ती परीक्षाओं में कब होगी फुलप्रूफ व्यवस्था? उत्‍तराखंड का हर युवा पूछ रहा ये सवालउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा रद्द होने के बाद, राज्य में प्रतियोगी परीक्षाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। आयोग के दावों के बावजूद, परीक्षा केंद्रों में खामियां हैं। सरकार नकलरोधी कानून को सख्त कर रही है, लेकिन तकनीकी उपायों की कमी है। अब आयोग परीक्षा व्यवस्था को सुधारने के लिए कदम उठा रहा है, ताकि...
Read more »



Render Time: 2026-04-01 23:46:34