पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की निगरानी सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी कर रहे थे. इस आयोग ने कम समय में व्यापक जनसुनवाई की और अभ्यर्थियों सहित संबंधित पक्षों से सुझाव लिए.
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 21 सितंबर 2025 को आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया है. आयोग द्वारा शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षा के दौरान पेपर लीक और सोशल मीडिया पर प्रश्नपत्र वायरल होने की शिकायतों की जांच के बाद यह फैसला लिया गया है.
आयोग ने बताया कि परीक्षा के बाद से ही कुछ व्हाट्सऐप और सोशल मीडिया ग्रुप्स पर पेपर वायरल होने की सूचनाएं सामने आई थीं। इस मामले की प्रारंभिक जांच आयोग द्वारा गठित टीम ने की, जिसमें गड़बड़ी की पुष्टि हुई. इसके बाद आयोग ने 8 अक्टूबर 2025 को बैठक कर परीक्षा को निरस्त करने का प्रस्ताव पारित किया.तीन माह के भीतर परीक्षा पुनः आयोजित की जाएगीआयोग सचिव डॉ. शिव कुमार बर्नवाल द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में कहा गया है कि परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि नई परीक्षा तीन माह के भीतर पुनः आयोजित की जाएगी.प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि आयोग इस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर करेगा, ताकि दोषियों की पहचान की जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. Advertisement गौरतलब है कि इस परीक्षा में प्रदेशभर से लगभग 1.5 लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था. आयोग ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होने वाली सूचनाओं पर ही भरोसा करें.आयोग ने यह भी कहा है कि राज्य सरकार और आयोग, परीक्षाओं की विश्वसनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं.एसआईटी ने मुख्यमंत्री को सौंपी रिपोर्टपेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की निगरानी सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति यू.सी. ध्यानी कर रहे थे. इस आयोग ने कम समय में व्यापक जनसुनवाई की और अभ्यर्थियों सहित संबंधित पक्षों से सुझाव लिए। रविवार को आयोग ने अपनी अंतरिम रिपोर्ट मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपी.---- समाप्त ----
UKSSSC Exam Paper Leak Uttarakhand Subordinate Services Selection Commiss UKSSSC Question Paper Leak Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Statement UKSSSC Exam 2025 Updates Uttarakhand Police Paper Leak Investigation UKSSSC Cheating Mafia UKSSSC Exam September 21 UKSSSC Paper Leak Arrests'/| |Meta Name='News_Keyw UKSSSC Exam Paper Leak Uttarakhand Subordinate Services Selection Commiss Khalid Malik Arrested UKSSSC UKSSSC Question Paper Leak Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Statement UKSSSC Exam 2025 Updates Uttarakhand Police Paper Leak Investigation UKSSSC Cheating Mafia UKSSSC Exam September 21 UKSSSC Paper Leak Arrests
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UKSSSC परीक्षा रद्द: धामी सरकार का बड़ा फैसलाउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की स्नातक स्तरीय परीक्षा को धामी सरकार ने रद्द कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक मामले की जांच के लिए गठित एकल सदस्यीय जांच आयोग की रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। परीक्षा 21 सितंबर को आयोजित की गई थी जिसमें लगभग 1 लाख 5 हजार अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
Read more »
UKSSSC स्नातक स्तरीय समूह-ग की परीक्षा स्थगित करने की तैयारी! CM धामी जल्द कर सकते हैं घोषणाउत्तराखंड सरकार यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा स्थगित करने पर विचार कर रही है। छात्रों की मांग पर मुख्यमंत्री धामी ने सीबीआई जांच का आश्वासन दिया है। भाजपा विधायकों ने भी परीक्षा स्थगित करने का समर्थन किया है। सरकार जल्द ही इस पर निर्णय ले सकती है, क्योंकि जांच आयोग ने भी परीक्षा व्यवस्था में खामियां पाई...
Read more »
पेपर लीक पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, जांच रिपोर्ट के बाद रद्द हो सकती है UKSSSC परीक्षाउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की 21 सितंबर 2025 को हुई वीडीओ/वीपीडीओ परीक्षा में पेपर लीक के आरोपों के बाद राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शनों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परीक्षा रद्द करने की संभावना जताई है.
Read more »
UKSSSC Exam Cancelled:नकल का दंश...परीक्षा पर पंच! देखें चेयरमैन जीएस मर्तोलिया ने क्या कहा?UKSSSC Exam Cancelled: 21 सितंबर की UKSSSC परीक्षा रद्द हो गई है. इस फैसले के बाद UKSSSC के चेयरमैन Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
