UKSSSC Paper Leak: कांग्रेस की बस एक डिमांड, हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो सीबीआई जांच

Dehradun-City-Politics News

UKSSSC Paper Leak: कांग्रेस की बस एक डिमांड, हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में हो सीबीआई जांच
Dehradun City NewsUttarakhand Paper Leak CaseCongress Protest Dehradun
  • 📰 Dainik Jagran
  • ⏱ Reading Time:
  • 76 sec. here
  • 14 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 72%
  • Publisher: 53%

कांग्रेस ने देहरादून में पेपर लीक मामले में गांधी पार्क में धरना दिया। उन्होंने हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग की और 3 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच करने की चेतावनी दी। कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने सरकार पर कमजोर होने का आरोप लगाया और सीबीआई जांच में सत्ता से जुड़े लोगों की संलिप्तता की आशंका...

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपरलीक के मामले में कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की है। कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के माध्यम से राज्यपाल को इस मांग के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया है। चेतावनी दी गई है कि ऐसा न होने की स्थिति में कांग्रेस ने तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कर मुख्यमंत्री का घेराव करने का एलान किया है। कांग्रेस ने पेपरलीक प्रकरण में शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कि इस विषय पर कांग्रेस आरपार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के दावे के अनुसार सख्त नकल विरोधी कानून होने के बावजूद यूकेएसएसएससी का पेपर लीक हो गया। ऐसा लगता है कि ऐसा लगता है कि पूरी सरकार ही वीक हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकरण की सीबीआई जांच होती है तो फिर निश्चित रूप से इसमें सत्ता से जुड़े व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जा सकती है। धरने के संयोजक व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना ने कहा कि जिस मामले का समाधान सरकार के पास नहीं होता वह उसका सांप्रदायीकरण कर देती है। पहले लैंड जिहाद, फिर लव जिहाद और अब नकल जिहाद का नाम देना यह साबित करता है कि भाजपा इस शब्द का इस्तेमाल कर आंदोलन को सांप्रदायिक आधार पर तोडऩा चाहती है। धरने पर प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह व दिनेश कौशल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे।.

राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा में पेपरलीक के मामले में कांग्रेस ने पूरे प्रकरण की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की मांग की है। कांग्रेस ने सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के माध्यम से राज्यपाल को इस मांग के संबंध में ज्ञापन प्रेषित किया है। चेतावनी दी गई है कि ऐसा न होने की स्थिति में कांग्रेस ने तीन अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास कूच कर मुख्यमंत्री का घेराव करने का एलान किया है। कांग्रेस ने पेपरलीक प्रकरण में शुक्रवार को गांधी पार्क में धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कि इस विषय पर कांग्रेस आरपार की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के दावे के अनुसार सख्त नकल विरोधी कानून होने के बावजूद यूकेएसएसएससी का पेपर लीक हो गया। ऐसा लगता है कि ऐसा लगता है कि पूरी सरकार ही वीक हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि इस प्रकरण की सीबीआई जांच होती है तो फिर निश्चित रूप से इसमें सत्ता से जुड़े व्यक्तियों की संलिप्तता पाई जा सकती है। धरने के संयोजक व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्याकांत धस्माना ने कहा कि जिस मामले का समाधान सरकार के पास नहीं होता वह उसका सांप्रदायीकरण कर देती है। पहले लैंड जिहाद, फिर लव जिहाद और अब नकल जिहाद का नाम देना यह साबित करता है कि भाजपा इस शब्द का इस्तेमाल कर आंदोलन को सांप्रदायिक आधार पर तोडऩा चाहती है। धरने पर प्रदेश महामंत्री जगदीश धीमान, महानगर अध्यक्ष जसविंदर गोगी, पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व मंत्री नवप्रभात, पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह व दिनेश कौशल समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता बैठे।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

Dainik Jagran /  🏆 10. in İN

Dehradun City News Uttarakhand Paper Leak Case Congress Protest Dehradun CBI Inquiry Demand UKSSSC Paper Leak Karan Mahra Congress Suryakant Dhasmana Dehradun News Today Uttarakhand Politics Paper Leak Protest Uttarakhand News

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UKSSSC Paper Leak: मुख्‍य आरोपित खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर, दो बहनों की शादी टूटने की भी चर्चाUKSSSC Paper Leak: मुख्‍य आरोपित खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर, दो बहनों की शादी टूटने की भी चर्चाउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC परीक्षा में नकल के मुख्य आरोपी खालिद की संपत्ति पर बुलडोजर चला। खालिद के कदाचार से सुल्तानपुर कस्बे में शोक की लहर है जहाँ उसके परिवार को प्रतिष्ठित माना जाता था। नकल के कारण उसकी दो बहनों की शादी टूटने की अफवाहें हैं। खालिद के कार्यों ने परिवार को अपमानित किया और कस्बे का नाम खराब...
Read more »

UKSSSC Paper Leak: प्रदेशभर में भ्रमण कर फीडबैक लेगी एसआईटी,UKSSSC Paper Leak: प्रदेशभर में भ्रमण कर फीडबैक लेगी एसआईटी,उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं की जांच के लिए गठित एसआईटी जल्द ही पूरे प्रदेश का दौरा करेगी। हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज बीएस वर्मा की निगरानी में बनी यह एसआईटी परीक्षा की जांच और जनमानस की राय लेगी। सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता को प्राथमिकता दे रही है और नकल रोकने के लिए सख्त कानून...
Read more »

UKSSSC Paper Leak: नकल संबंधी कोई सूचना है तो एसआईटी को करें ईमेल, ये है मेल आईडीUKSSSC Paper Leak: नकल संबंधी कोई सूचना है तो एसआईटी को करें ईमेल, ये है मेल आईडीउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC के स्नातक स्तरीय परीक्षा पेपर लीक मामले में सरकार ने SIT गठित की है। SIT ने नागरिकों से सबूतों की अपील की है जिसके लिए ईमेल और व्हाट्सएप नंबर जारी किए गए हैं। हरिद्वार के एक केंद्र से पेपर लीक होने की पुष्टि हुई है। सरकार ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही...
Read more »

UKSSSC Paper Leak : क्‍या पुष्‍कर धामी सरकार गिराने की कोशिश में राहुल गांधी? 'पेपर चोर' बताकर किया बड़ा हम...UKSSSC Paper Leak : क्‍या पुष्‍कर धामी सरकार गिराने की कोशिश में राहुल गांधी? 'पेपर चोर' बताकर किया बड़ा हम...Rahul Gandhi News : राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस लगातार मांग कर रही है कि पेपर लीक रोकने के लिए मजबूत और पारदर्शी सिस्टम बनाया जाए. लेकिन मोदी सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही.
Read more »

UKSSSC Paper Leak मामला, मुख्‍य आरोपित खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 4 निलंबितUKSSSC Paper Leak मामला, मुख्‍य आरोपित खालिद की संपत्ति पर चला बुलडोजर, सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित 4 निलंबितWebDunia is a leading Hindi news and content platform offering the latest updates and in-depth coverage on entertainment, lifestyle, astrology, religion, current affairs, and more. Stay informed with breaking Hindi news, trending web stories, and exclusive features.
Read more »

UKSSSC Paper Leak केस में बड़ा खुलासा, परीक्षा केंद्र पर चल रहा था खालिद के मोबाइल का डाटाUKSSSC Paper Leak केस में बड़ा खुलासा, परीक्षा केंद्र पर चल रहा था खालिद के मोबाइल का डाटाहल्द्वानी में यूकेएसएसएससी की परीक्षा में बड़ी लापरवाही सामने आई है। परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी मोबाइल लेकर गया और परीक्षा के दौरान उसका इंटरनेट चालू रहा। बायोमेट्रिक और जैमर लगाने वाले कर्मचारी भी कम वेतन पर रखे गए थे जिन्हें उचित प्रशिक्षण नहीं दिया था। इस मामले में दो गिरफ्तारियां हुई हैं और कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया है। परीक्षा...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 11:40:52