UKSSSC Paper Leak: UKSSSC पेपर लीक मामले में सीएम धामी का सख्त रुख, अब सीबीआई करेगी जांच

Uksssc Paper Leak Case Latest News News

UKSSSC Paper Leak: UKSSSC पेपर लीक मामले में सीएम धामी का सख्त रुख, अब सीबीआई करेगी जांच
Uksssc Paper Leak CaseUksssc Paper Leak NewsUksssc Paper Leak Latest News
  • 📰 News18 India
  • ⏱ Reading Time:
  • 86 sec. here
  • 18 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 90%
  • Publisher: 51%

UKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पेपर लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है. छात्रों के प्रदर्शन के बीच सीएम ने विशेष जांच टीम (SIT) की जांच के बाद इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की है.

UKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में प्रदेश की धामी सरकार ने बेहद सख्त रुख अपनाया है. सोमवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदर्शन कर रहे युवाओं के बीच पहुंचे.

इस दौरान सीएम धामी ने पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की है. इससे पहले सीएम धामी ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया था. सीएम पुष्कर सिंह धामी आज प्रदर्शन कर रहे छात्रों के बीच पहुंचे. यहां उन्होंने छात्रों से बातचीत करते हुए कहा कि हम छात्रों के मन में कोई शंका नहीं रखना चाहते. इस दौरान सीएम धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की. बता दें कि यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की जांच के लिए सीएम धामी से कई विधायकों ने मुलाकात की थी. इतना ही नहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी सीएम से इस मामले की CBI से जांच का आग्रह किया था. जिसके बाद सीएम धामी ने सोमवार 29 सितंबर को बेरोजगार संघ के धरना स्थल पर पहुंचे थे. उन्होंने संघ के नेताओं व छात्रों से बातचीत की. साथ ही, सीबीआई जांच की संस्तुति करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर भी किए. इससे पहले पेपर लीक मामले की जांच कर रही एसआईटी की टीम हरिद्वार पहुंची. यहां बहादुरपुर जट सेंटर का दौरा कर उस कमरे की बारीकी से पड़ताल की, जहां मुख्य आरोपी खालिद ने परीक्षा दी थी. यह वही कमरा नंबर 9 है, जो सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों के बाद चर्चा का केंद्र बन गया है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें परीक्षा कक्ष में लगी कुर्सियों के बीच एक नीली कुर्सी स्पष्ट दिखाई दे रही थी. आरोप लगाए गए कि यह कुर्सी खासतौर पर खालिद के लिए रखी गई थी. इस दावे के बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया. हालांकि SIT इंचार्ज जया बलूनी ने इस तरह की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि कमरे में सिर्फ एक नहीं, बल्कि कई नीली कुर्सियां मौजूद थीं. किसी भी विशेष सुविधा की बात पूरी तरह निराधार है. फिर भी सवाल यही है कि जिस कमरे में मुख्य आरोपी बैठा, उसी में तकनीकी गड़बड़ी क्यों हुई जानकारी के मुताबिक, कमरे नंबर 9 में लगाया गया जैमर सही से काम नहीं कर रहा था. इस बीच, ऐसी खबर आ रही है कि एसआईटी की संस्तुति पर आयोग परीक्षा को निरस्त कर सकता है.

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

News18 India /  🏆 21. in İN

Uksssc Paper Leak Case Uksssc Paper Leak News Uksssc Paper Leak Latest News CBI CBI Investigation Uttarakhand Dehradun Dehradun News Pushkar Singh Dhami सीबीआई सीबीआई जांच उत्तराखंड देहरादून देहरादून समाचार पुष्कर सिंह धामी

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

UKSSSC Paper Leak: जांच हुई तेज, देर रात एसआईटी पहुंची खालिद के घर; तीन घंटे तक चली पूछताछUKSSSC Paper Leak: जांच हुई तेज, देर रात एसआईटी पहुंची खालिद के घर; तीन घंटे तक चली पूछताछउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC पेपर लीक मामले में एसआईटी की जांच तेज़ हो गई है। एसआईटी प्रमुख जया बलूनी ने अपनी टीम के साथ आरोपी खालिद के घर पर देर रात छापा मारा और उसके परिवार से तीन घंटे से अधिक पूछताछ की। खालिद की बहन और पिता से अलग-अलग सवाल किए गए और घर की तलाशी ली गई जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जब्त किए...
Read more »

UKSSSC Paper Leak के बीच सख्त नकल रोधी कानून की चर्चा, आरोपितों को आजीवन कारावास तक हो सकती है सजाUKSSSC Paper Leak के बीच सख्त नकल रोधी कानून की चर्चा, आरोपितों को आजीवन कारावास तक हो सकती है सजाउत्तराखंड में अधीनस्थ चयन सेवा आयोग की परीक्षा में धांधली के बाद नकल रोधी कानून फिर चर्चा में है। 2023 में लागू इस कानून के तहत 80 से अधिक गिरफ्तारियां हो चुकी हैं। कानून में आजीवन कारावास और भारी जुर्माने का प्रावधान है जिसका उद्देश्य परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करना और नकल माफियाओं को रोकना है। सरकार ने इस मामले की जांच एएसपी को सौंपी...
Read more »

काला कोट, काला चश्मा और काली बंदूक...शाहरुख खान के किंग सेट से फोटो Leak, कर रहे धुआंधार एक्शनकाला कोट, काला चश्मा और काली बंदूक...शाहरुख खान के किंग सेट से फोटो Leak, कर रहे धुआंधार एक्शनShah Rukh Khan की फिल्म किंग के सेट से एक फोटो लीक हो गई है. इस फोटो में किंग खान ब्लैक आउटफिट में हाथ में बंदूक पकड़े नजर आ रहे हैं. इस फोटो के वायरल होने के बाद फैंस का एक्साइटमेंट काफी ज्यादा बढ़ गया है.
Read more »

UKSSSC: पेपर लीक मामला; सीएम धामी ने की सीबीआई जांच की संस्तुति, छात्रों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापसUKSSSC: पेपर लीक मामला; सीएम धामी ने की सीबीआई जांच की संस्तुति, छात्रों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापसउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में युवाओं का धरना जारी है। वहीं, आज सीएम पुष्कर सिंह धामी आज युवाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीबीआई
Read more »



Render Time: 2026-04-02 08:06:37