UKSSSC Paper Leak: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी परेड ग्राउंड पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे और उन्होंने सीबीआई जांच की घोषणा की है.
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं. दरअसल, मुख्यमंत्री धामी देहरादून में परेड ग्राउंड पर धरने पर बैठे प्रदर्शनकारियों से मिलने पहुंचे थे.
इस दौरान सीएम धामी ने सीबीआई जांच की घोषणा की. बता दें कि यूकेएसएससी के पेपर लीक के आरोपों के बाद 21 सितंबर को उम्मीदवारों ने प्रदर्शन करना शुरू किया था. प्रदेशभर में हो रहे प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने मांग की थी परीक्षा को रद्द किया जाए और सीबीआई जांच की जाए. अब मुख्यमंत्री ने सीबीआई जांच करवाने का फैसला किया है.LIVE: परेड ग्राउंड, देहरादून में युवाओं को संबोधित करते हुए https://t.co/5gtvIFHSY2— Pushkar Singh Dhami September 29, 2025हल्द्वानी में पुलिस की कार्रवाईवहीं, हल्द्वानी में प्रदर्शन कर रहे उम्मीदवारों पर पुलिस ने कार्रवाई की है. हल्द्वानी में की गई पुलिस कार्रवाई में भूख हड़ताल पर बैठे युवा भूपेंद्र कोरंगा और उनके साथियों को जबरन उठा लिया गया है. इसके बाद भारी हंगामा हो गया और मौके पर मौजूद प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई. साथ ही पुलिस पर अभद्रता के आरोप भी लगे. हल्द्वानी में महिला प्रदर्शनकारियों ने अभद्रता के आरोप लगाए हैं. Advertisement पहले बनाई गई थी SITइससे पहले पुष्कर सिंह धामी ने कहा था कि सीबीआई जांच की मांग भर्ती प्रक्रिया को बाधित करने का षड्यंत्र है. उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच में कई साल लग जाते हैं, जिससे भर्ती परीक्षाएं ठप हो जाती हैं. साथ ही सरकार ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच दल का गठन किया था. इस टीम की निगरानी एक सेवानिवृत्त हाईकोर्ट जज कर रहे हैं. ---- समाप्त ---- ये भी देखें
UKSSSC Paper Leak UKSSSC Paper Leak Issue CBI Probe In UKSSSC Paper Leak Pushkar Singh Dhami
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
UKSSSC Paper Leak: जांच हुई तेज, देर रात एसआईटी पहुंची खालिद के घर; तीन घंटे तक चली पूछताछउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UKSSSC पेपर लीक मामले में एसआईटी की जांच तेज़ हो गई है। एसआईटी प्रमुख जया बलूनी ने अपनी टीम के साथ आरोपी खालिद के घर पर देर रात छापा मारा और उसके परिवार से तीन घंटे से अधिक पूछताछ की। खालिद की बहन और पिता से अलग-अलग सवाल किए गए और घर की तलाशी ली गई जिसमें कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जब्त किए...
Read more »
UKSSSC: पेपर लीक मामला; सीएम धामी ने की सीबीआई जांच की संस्तुति, छात्रों पर दर्ज मुकदमे होंगे वापसउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्नातक स्तरीय परीक्षा के पेपर लीक मामले में युवाओं का धरना जारी है। वहीं, आज सीएम पुष्कर सिंह धामी आज युवाओं के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सीबीआई
Read more »
UKSSSC Paper Leak: UKSSSC पेपर लीक मामले में सीएम धामी का सख्त रुख, अब सीबीआई करेगी जांचUKSSSC Paper Leak Case: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) के पेपर लीक मामले को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सख्त रुख अपनाया है. छात्रों के प्रदर्शन के बीच सीएम ने विशेष जांच टीम (SIT) की जांच के बाद इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की संस्तुति की है.
Read more »
UKSSSC Paper Leak Case: पेपर लीक मामले में सीएम धामी का बड़ा ऐलान, अब सीबीआई करेगी जांचउत्तराखंड में UKSSSC पेपर लीक मामले पर आठ दिन से आंदोलन कर रहे छात्रों को बड़ा राहत मिला है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीबीआई जांच की संस्तुति की घोषणा की है. उन्होंने छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने का भी ऐलान किया.
Read more »
युवाओं के बीच कूल अंदाज में नजर आए सीएम धामी, ग्राउंड जीरो पर पहुंच UKSSSC पेपर लीक का ऐसे निकाला हलPushkar Singh Dhami in UKSSSC Paper Leak Row: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में पुष्कर सिंह धामी ने अपने अलग अंदाज के साथ समस्या के समाधान की कोशिश की है। वे छात्रों के बीच पहुंचे थे।
Read more »
UKSSSC Paper Leak मामले की सीबीआई जांच होगी, CM धामी ने युवाओं को दिया आश्वासनउत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच होगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं के प्रदर्शन के बीच यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है और युवाओं के हित में हर संभव कदम उठाएगी। आंदोलन के दौरान दर्ज मुकदमे भी वापस लिए जाएंगे। सरकार पहले ही दो गिरफ्तारियां और चार...
Read more »
