उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन UKPSC की ओर से उप निरीक्षक पीएससी/ आईआरबी एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी भर्ती 2024 शारीरिक दक्षता परीक्षा PET के लिए डेट की घोषणा कर दी गई है। पीईटी का आयोजन 2 सितंबर 2024 को करवाया जाएगा। आवेदनकर्ताओं के लिए एडमिट कार्ड 23 अगस्त को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जाएंगे। इस भर्ती के माध्यम से कुल 222 रिक्त पदों पर भर्ती...
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से उत्तराखंड में पुलिस उपनिरीक्षक के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यूकेपीएससी ने एग्जाम डेट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट psc .
uk.gov.in पर अधिसूचना जारी कर प्रदान की है। जिन भी अभ्यर्थियों ने इस भर्ती शामिल होने के लिए आवेदन किया था वे पीईटी में शामिल हो सकते हैं। अधिसूचना में दी गई जानकारी के मुताबिक शारीरिक नाप जोक एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन दिनांक 2 सितंबर 2024 को पुलिस विभाग द्वारा करवाया जाएगा। एडमिट कार्ड 23 अगस्त को होंगे जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 23 अगस्त 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in पर जारी होंगे जहां से आप लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर सकेंगे। किसी भी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाक द्वारा पृथक से नहीं भेजे जाएंगे। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि वे जब भी परीक्षा केंद्र पर जाएं तो प्रवेश पत्र एवं वैलिड पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लेकर जाएं। यह भी पढ़ें- UKSSSC Recruitment 2024: युवा रहे तैयार, उत्तरखंड में पुलिस सहित 11 विभागों में होने वाली है बंपर भर्ती आपको जानकारी के लिए बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी से 20 फरवरी 2024 तक पूर्ण की गई थी। इसके बाद 16 से 22 मार्च 2024 तक आवेदन प्रक्रिया री-ओपन की गई थी। इस भर्ती के माध्यम से उप निरीक्षक एवं अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 222 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में आईटीआई अप्रेंटिसशिप पदों पर निकली भर्ती, 31 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई
Uttarakhand Si Physical Test Uttarakhand Si Physical Test Date Uttarakhand Si Physical Test 2024 Psc Uk Gov In
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
आईबीपीएस आरआरबी CRP XIII 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोडशिक्षा | बैंक जॉब्स आईबीपीएस आरआरबी CRP XIII 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुका है, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन किया है वे प्रवेश पत्र डाउनलोड कर लें.
Read more »
BPSC BHO Admit Card: बीपीएससी ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती परीक्षा के लिए कल जारी होंगे एडमिट कार्ड, इन डेट्स में होगा एग्जामबीपीएससी की ओर से ब्लॉक हॉर्टिकल्चर ऑफिसर भर्ती 2024 का आयोजन 12 एवं 13 अगस्त को दो शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड कल यानी 5 अगस्त को जारी कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र जारी होते ही बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन डिटेल दर्ज करनी...
Read more »
RSMSSB: राजस्थान में क्लर्क- जूनियर असिस्टेंट भर्ती के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी, एडमिट कार्ड 8 अगस्त को होंगे उपलब्धराजस्थान में जूनियर असिस्टेंट/ क्लर्क ग्रेड II भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में 11 अगस्त 2024 को निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा। एग्जाम के लिए आरएसएमएसएसबी की ओर से एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है जिसे अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड 8 अगस्त को जारी...
Read more »
UP पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 23 अगस्त से, दो शिफ्टों में होगा एग्जामUP Police Constable Exam: परीक्षा के जरिए यूपी पुलिस में कांस्टेबल के 60244 पदों पर होगी भर्ती, 15 अगस्त के आसपास एग्जाम सिटी व एग्जाम डेट की डिटेल्स जारी होने की उम्मीद
Read more »
DSSSB MTS एडमिट कार्ड 2024 कब होगा जारी, परीक्षा शेड्यूल के साथ एग्जाम का प्रारूप देखेंDSSSB MTS 2024 Exam: डीएसएसएसबी एमटीएस भर्ती 2024 लिखित परीक्षा शेड्यूल और दिल्ली एसएसएसबी एमटीएस एडमिट कार्ड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है.
Read more »
UKSSSC LT Admit Card 2024: उत्तराखंड सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 18 अगस्त को संपन्न होगा एग्जामयूकेएसएसएससी की ओर से सहायक अध्यापक LT भर्ती परीक्षा के लिए आवेदनकर्ताओं के एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए गए हैं। अभ्यर्थी प्रवेश पत्र वेबसाइट पर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा के आयोजन 18 अगस्त को एक शिफ्ट- सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक करवाया...
Read more »
