दानिश कनेरिया ने कहा कि वो हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करेंगे. कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट चटकाए थे. वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं.
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया अपने बयानों के चलते हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं. कनेरिया ने भारत में नागरिकता संशोधन कानून लागू होने का सपोर्ट किया था. इस साल मार्च में भारत सरकार ने सीएए का नोटिफिकेशन जारी किया था, जिसके बाद यह पूरे देश में लागू हो गया था.
अब कनेरिया ने CAA लागू करने के लिए एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है. दानिश कनेरिया ने X पर लिखा, 'मैं हमेशा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करूंगा. वह इकलौते प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पड़ोसी देशों में सताए गए अल्पसंख्यक हिंदुओं की मदद के लिए सीएए लाया.'बता दें कि CAA कानून का मकसद तीन पड़ोसी मुस्लिम बाहुल्य देशों पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए लोगों को भारत की नागरिकता देना है जो दिसंबर 2014 तक किसी ना किसी प्रताड़ना का शिकार होकर भारत आए. इसमें गैर-मुस्लिम माइनोरिटी- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई शामिल हैं.43 साल के दानिश कनेरिया ने कुछ महीने पहले आज तक को दिए इंटरव्यू में भारत की नागरिकता लेने के सवाल पर भी बेबाकी से जवाब दिया था. भारत की नागरिकता पर दानिश कनेरिया ने कहा था, 'फिलहाल, नागरिगता लेना या नहीं लेना वाली बात नहीं है. जब मौका मिलेगा, ले लेंगे.'Advertisementकनेरिया ने पीएम मोदी से की थी ये अपीलदानिश कनेरिया ने बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर चिंता व्यक्त की थी. इस पड़ोसी मुल्क में सबसे बुरा हाल अल्पसंख्यक और खासकर हिंदू समुदाय के लोगों का है. इसके चलते हिंदू सड़कों पर उतर आए हैं और अपनी सुरक्षा के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं. कनेरिया ने पीएम मोदी से आग्रह किया कि वो बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा के लिए तुरंत हस्तक्षेप करें.बता दें कि लेग-स्पिनर दानिश कनेरिया पाकिस्तान के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सिर्फ दूसरे हिंदू क्रिकेटर हैं. कनेरिया के चचेरे भाई अनिल दलपत भी पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं. इसके अलावा अनिल दलपत के अन्य दो चचेरे भाई भरत कुमार और महेंद्र कुमार भी पाकिस्तान में प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं.ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के पहले हिंदू क्रिकेटर की कहानी, जिसने डेब्यू मैच में अपनी विकेटकीपिंग से चौंकायादानिश कनेरिया ने पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैचों में 261 विकेट चटकाए. वह पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिन गेंदबाज हैं. कनेरिया ने 8 वनडे मैचों में भी पाकिस्तान टीम का प्रतिनिधित्व किया, जहां उनके नाम पर 15 विकेट दर्ज हैं. कनेरिया ने 206 फर्स्ट क्लास मैचों में 1024 विकेट झटके. इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप प्रो-लीग मैचों में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में उन्हें साल 2012 में ईसीबी ने प्रतिबंधित कर दिया था.
Danish Kaneria On Pm Modi Narendra Modi Pm Modi Pm Modi Danish Kaneria Danish Kaneria News Who Is Danish Kaneria Danish Kaneria Is Hindu Or Muslim Danish Kaneria Statas Danish Kaneria Pakistan Caa What Is CAA CAA Law
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
सीएम योगी आदित्यनाथ से पहले दिल्ली में PM मोदी से मिलीं UP की यह दिग्गज नेता, क्या हुई बात?Anupriya Patel Meet PM Modi: उत्तर प्रदेश में सियासी गर्माहट के बीच अपना दल (सोनेलाल) की अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है.
Read more »
Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, राजनीति में जाने के सवाल पर कही यह बातबॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। इस दौरान उन्होंने राजनीति में आने की संभावनाओं से इनकार दिया।
Read more »
PM Modi Meeting: मुख्यमंत्रियों की बैठक में बिहार सरकार के अवैध खनन के खिलाफ उठाए गए कदमों को पीएम मोदी ने सराहाPM Modi Meeting: दिल्ली में आयोजित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक में पीएम मोदी ने बिहार सरकार की तारीफ की है.
Read more »
Anurag Thakur: लोकसभा में अनुराग ठाकुर के भाषण के मुरीद हुए PM मोदी, कहा- इसे जरूर सुनेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के भाषण का वीडियो साझा कर उनकी तारीफ की है।
Read more »
एफबीआई का बड़ा खुलासा, एक पाकिस्तानी पर ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का आरोपएफबीआई का बड़ा खुलासा, एक पाकिस्तानी पर ट्रंप की हत्या की साजिश रचने का आरोप
Read more »
Saina Nehwal: 'चाइना और अमेरिका की तरह मेडल जीत सकते हैं लेकिन...', साइना नेहवाल ने किस पर साधा निशाना?Saina Nehwal: भारत की तरफ से ओलंपिक में बैडमिंटन में पहला मेडल जीतने वाली साइना नेहवाल ने कहा भारत में खेलों की स्थिति पर बड़ा बयान दिया है.
Read more »
