संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हिस्सों में सोमवार देर से मूसलाधार बारिश हो रही है. यहां दुबई में मंगलवार को एक ही दिन में सालभर के बराबर बारिश हुई. इसके कारण पूरे शहर में भारी बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और घरों में पानी भर गया.
दुबई. संयुक्त अरब अमीरात के विभिन्न हिस्सों में सोमवार देर से मूसलाधार बारिश हो रही है. यहां दुबई में मंगलवार को एक ही दिन में सालभर के बराबर बारिश हुई. इसके कारण पूरे शहर में भारी बाढ़ आ गई, जिससे सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं और घरों में पानी भर गया.
हालात की गंभीरता का अंदाजा आप इसी से लगा सकते हैं कि इस मूसलाधार बारिश के कारण दुबई अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का का तक रनवे डूब गया, जिससे यह समुद्र जैसा दिखने लगा. इस कारण एयरपोर्ट पर लगभग आधे घंटे तक उड़ानों का संचालन रोकना पड़ा. दुबई एयरपोर्ट पर मंगलवार को महज 12 घंटों के अंदर लगभग 100 मिलीमीटर और 24 घंटों में कुल 160 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. यहां गौर करने वाली बात यह दुबई शहर में पूरे साल में लगभग 88.9 मिलीमीटर बारिश दर्ज की जाती है. Dubai airport after the city was hit by a year’s worth of rain in just 12 hours?’! pic.twitter.com/X7CS2f64eE — Griha Atul April 17, 2024 Heavy Rain Battered Dubai pic.twitter.com/QKHM7lnDrU — April 16, 2024 सोशल मीडिया पर शेयर कई वीडियो में दुबई एयरपोर्ट का रनवे पूरी तरह जलमग्न दिख रहा है, जहां बड़े-बड़े विमान नावों की तरह दिख रहे थे, क्योंकि वे बाढ़ में डूबे रनवे पर चल रहे थे, जो समुद्र जैसा दिखता था. UAE View of Dubai Airport after heavy Rain pic.twitter.com/wY2ALp35A8 — Izlamic Terrorist April 16, 2024 A YEAR’S WORTH OF RAIN FLOODS DUBAI Jet skis are reportedly in high demand… https://t.co/pWBdGtT2zb pic.twitter.com/HOTWL3FHzQ — Mario Nawfal April 16, 2024 संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रीय मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार की सुबह दुबई, अबू धाबी और शारजाह सहित देश के बड़े हिस्से के लिए मौसम की चेतावनी जारी की थी. दुबई पुलिस ने अचानक आई बाढ़ के कारण शहर की कुछ सड़कों से बचने के लिए सलाह भी जारी की. इस बीच, क्षेत्र के अन्य देशों में भी भारी बारिश और उसके बाद बाढ़ देखी गई. पड़ोसी देश ओमान में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई. यह भी पढ़ें- अरब में ये क्या हो रहा? UAE में मूसलाधार बारिश के साथ खूब गिरे ओले, रेगिस्तान में आ गया सैलाब बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पीड़ितों में 10 छात्र भी शामिल हैं, जिनकी 14 अप्रैल को उस समय मौत हो गई थी, जब जिस वाहन में वे यात्रा कर रहे थे, वह बाढ़ वाले क्षेत्र को पार करने की कोशिश करते समय तेज धारा में बह गया था. इस बीच, बहरीन में, सोशल मीडिया पर वीडियो में बाढ़ वाली सड़कों पर फंसे हुए वाहन दिखाई दे रहे हैं.
UAE Rain Alert Dubai Floods Dubai Rain Dubai Airport Flood Dubai Airport Rain Dubai Airport Runway Dubai Heavy Rain Heavy Rain UAE UAE Flood Video Wierd News Bizzare News
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
छत्तीसगढ़ के कांकेर में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मौत, बस्तर फाइटर्स के जवान की गई जानChhattisgarh Encounter: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में रविवार को हुई एक मुठभेड़ में बस्तर फाइटर्स के एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई.
Read more »
सरबजीत सिंह : 22 साल तक पाकिस्तान की जेल में रहे, फिर कैदियों ने कर दी थी हत्यासरबजीत सिंह की जेल में हमले के छह दिन बाद लाहौर के एक अस्पताल में मौत हो गई. (फाइल)
Read more »
Oman Flood: ओमान में भीषण बाढ़ का कहर, अब तक 13 की गई जान; लापता लोगों की तलाश जारीमीडिल ईस्ट के शहर ओमान में इस समय कुदरत का कहर बरपा हुआ है। सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के कारण कम से कम 12 लोगों की जान चली गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें 9 छात्र दो निवासी और एक प्रवासी शामिल हैं। मूसलाधार बारिश के कारण ओमान के कई हिस्सों में भीषण बाढ़ आ गई...
Read more »
Weather: खाड़ी में आंधी-तूफान और भारी बारिश, ओमान में मरने वालों की संख्या बढ़कर 18 हुईWeather: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और बहरीन के आसपास मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। रविवार और सोमवार को ओमान में 18 लोगों की मौत हो गई।
Read more »
दुबई में भारी बारिश के बीच लोगों ने निकाला कमाई का जबरदस्त तरीका, इस जुगाड़ से कमा रहे लाखोंHeavy Rain in Dubai: दुबई में जबरदस्त बारिश हो रही है. ऐसेHeavy Rain in Dubai: दुबई में जबरदस्त Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
