सरबजीत सिंह की जेल में हमले के छह दिन बाद लाहौर के एक अस्पताल में मौत हो गई. (फाइल)
नई दिल्ली : पाकिस्तान में आतंकवाद का दोषी करार दिए जाने के बाद सरबजीत सिंह ने लाहौर की कोट लखपत जेल में करीब 22 साल बिताए और फिर 2013 में कैदियों के हमले में उनकी जान चली गई थी. स्थानीय मीडिया ने बताया कि आज उनकी मौत के 11 साल बाद हमलावरों में से एक अमीर सरफराज तांबा की अज्ञात बाइक सवारों ने लाहौर में गोली मारकर हत्या कर दी.
खबरों के मुताबिक तांबा कथित तौर पर लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद का करीबी सहयोगी था. सरबजीत सिंह अटवाल का जन्म पंजाब के तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान की सीमा पर भिखीविंड में हुआ था. सरबजीत सिंह और उनकी पत्नी सुखप्रीत कौर की दो बेटियां थीं - स्वप्नदीप और पूनम कौर. बहन दलबीर कौर ने 1991 से 2013 में सरबजीत सिंह की मौत तक उनकी रिहाई के लिए लगातार कोशिश की. 1990 में लाहौर और फैसलाबाद में सिलसिलेवार बम धमाकों के लिए पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने उन पर मुकदमा चलाया गया था और दोषी ठहराया गया था, जिसमें 14 लोग मारे गए थे. साथ ही सरबजीत सिंह को आतंकवाद और जासूसी का भी दोषी ठहराया गया. हालांकि भारत का कहना था कि सरबजीत सिंह एक किसान थे, जो इन धमाकों के महीनों बाद भटककर पाकिस्तान चले गए थे. 1991 में कोर्ट ने उन्हें मौत की सजा सुनाई. हालांकि पाकिस्तान ने उनकी सजा को कई बार टाला. सरबजीत सिंह 26 अप्रैल 2013 तक उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद रहे, जब उन पर अमीर सरफराज तांबा सहित अन्य कैदियों ने हमला किया. कैदियों के एक समूह ने मैटल की शीट, लोहे की रॉड, ईंटों और टिन के टुकड़ों से उनके सिर पर हमला किया, जिसके बाद उन्हें गंभीर दिमागी चोट आई, रीढ़ की हड्डी टूट गई और वो कोमा में चले गए. उन्हें लाहौर के जिन्ना अस्पताल ले जाया गया. वहीं डॉक्टरों ने चेतावनी दी थी कि उनके ठीक होने की संभावना नहीं है. उनकी बहन और पत्नी को अस्पताल में उनसे मिलने की इजाजत दी गई और डॉक्टरों ने कहा कि वे कोमा से बाहर नहीं आ सकेंगे. 29 अप्रैल, 2013 को भारत ने पाकिस्तान से अपील की कि वह मानवीय आधार पर सिंह को रिहा कर दें या उन्हें चिकित्सा देखभाल के लिए भारत आने दें, लेकिन पाकिस्तान ने बार-बार अनुरोधों को ठुकरा दिया. हमले के छह दिन बाद 1 मई 2013 को अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई. उनका शव एक विशेष विमान से भारत लाया गया और भारतीय डॉक्टरों ने अमृतसर के पास पट्टी में उनका दूसरा शव परीक्षण किया. डॉक्टरों ने निष्कर्ष निकाला कि"व्यक्ति को मारने" के इरादे से हमला किया गया था. डॉक्टरों ने कहा कि सिंह के हृदय और गुर्दे सहित महत्वपूर्ण अंगों को निकाल लिया गया था और और कहा कि यह पाकिस्तान में पहली शव परीक्षा के हिस्से के रूप में किया गया हो सकता है. प्रारंभिक शव परीक्षण रिपोर्ट में कथित तौर पर कहा गया कि सिंह को सिर में चोट लगने के कारण बड़े पैमाने पर आंतरिक रक्तस्राव हुआ. लाहौर में शव परीक्षण करने वाले मेडिकल बोर्ड के एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा,"ऐसा लगता है कि सरबजीत सिंह की खोपड़ी के शीर्ष पर पांच सेमी चौड़ी चोट उनकी मौत का कारण बनी."ये भी पढ़ें : Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com* बैसाखी उत्सव में भाग लेने 2,400 भारतीय सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान पहुंचे* "आतंकवादी नियम नहीं मानते तो उनका जवाब नियमों से कैसे हो सकता है" : एस जयशंकर Sarabjeet SinghPakistanAmir Sarfaraz Tambaटिप्पणियां पढ़ें बॉलीवुड,राजनीति,खेल समाचार,देश और विदेश की ताजा समाचार अब हिंदी में
Pakistan Amir Sarfaraz Tamba Lahore Kot Lakhpat Jail Sarabjit Singh Killer पाकिस्तान सरबजीत सिंह लश्कर-ए-तैयबा हाफिज सईद अमीर सरफराज तांबा
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड में तरसेम सिंह हत्याकांड का शार्पशूटर अमरजीत एनकाउंटर में ढेर, 12 दिन से था फरारनानकमत्ता गुरुद्वारे के कारसेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की 28 मार्च को उधम सिंह नगर के नानकमत्ता गुरुद्वारे में दो बाइक सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।
Read more »
नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम सिंह की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियांBaba Tarsem Murder: गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारे में बाबा तरसेम की गोली मारकर हत्या कर दी गई.
Read more »
पाकिस्तान की कोट लखपत जेल में कैसे हुई थी सरबजीत की मौत, जिसके हत्यारे का आज हुआ खात्मा, जानें 2013 का वो वाकयापाकिस्तान की कोट लखपत जेल में अमीर सरफराज ने भारतीय नागरिक सरबजीत की पॉलीथिन से गला घोंटकर और पीट- पीट कर हत्या कर दी थी. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के कहने पर अमीर ने सरबजीत को तड़पा-तड़पा कर मारा था.
Read more »
Pakistan: पाकिस्तान की जेल में सरबजीत सिंह की हत्या करने वाला अमीर सरफराज मारा गया; लाहौर में गोली मारकर हत्याअंडरवर्ल्ड डॉन अमीर सरफराज की पाकिस्तान में हत्या कर दी गई है। लाहौर में अज्ञात लोगों ने उसे गोलियों से भून डाला।
Read more »
लाहौर में सरबजीत सिंह के हत्यारे की हत्या, 'अज्ञात हमलावरों' ने दिनदहाड़े गोलियों से किया छलनीपाकिस्तान में मौत की सजा पाए भारतीय कैदी सरबजीत सिंह की हत्या के आरोपी अमीर सरफराज तांबा की आज लाहौर में अज्ञात बंदूकधारियों ने हत्या कर दी। सरफराज तांबा लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के संस्थापक और अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी हाफिज सईद के करीबी था। हालांकि, अमीर सरफराज तांबा के मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी...
Read more »
Punjab: सरबजीत की बेटी ने लगाया आरोप, पाकिस्तान ने सबूत मिटाने के लिए कराया सरफराज का कत्लसरबजीत 1990 में शराब के नशे में पाकिस्तान पहुंच गए थे। वर्ष 1991 में सरबजीत सिंह को पाकिस्तान की अदालत ने फांसी की सजा सुनाई।
Read more »
