India-Saudi Ties: भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि सऊदी अरब और भारतीय अधिकारियों ने पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले और फिर 10 नवंबर को लाल किले पर हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। UAE और भारत के बीच इस महीने डिफेंस समझौता हुआ है।
रियाद: मिडिल ईस्ट की राजनीति में तेजी से नये नये घटनाक्रम हो रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के साथ पिछले दिनों भारत ने रणनीतिक साझेदारी के लिए 'लेटर ऑफ इंटेंट' साइन किए थे। वहीं अब भारत और सऊदी अरब के बीच को डिफेंस सेक्टर को लेकर बड़ी बैठक की कई है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ सुरक्षा समझौता करने के बाद सऊदी, भारत के साथ संबंधों में विश्वास बहाली करना चाहता है। हालांकि भारत और सऊदी के बीच के संबंध पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुए हैं, लेकिन भारत-UAE रक्षा समझौते ने रियाद को थोड़ा परेशान किया है। भारत और सऊदी अरब के सीनियर अधिकारियों के बीच राजधानी रियाद में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है। इस दौरान दोनों पक्षों ने 'चल रहे सुरक्षा सहयोग की पूरी समीक्षा' की और दुनिया भर में और 'अपने-अपने क्षेत्रों में' आतंकवादी समूहों से होने वाले खतरों पर चर्चा की है। भारत और सऊदी अरब के बीच बड़ी बैठकरिपोर्ट के मुताबिक, भारत और सऊदी अरब के बीच तीसरे सुरक्षा वर्किंग ग्रुप की हुई इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी विनोद बहाडे और सऊदी अरब के गृह मंत्रालय में कानूनी मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के डायरेक्टर जनरल अहमद अल-ईसा ने की है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'दोनों पक्षों ने आतंकवाद का मुकाबला करने में मौजूदा और उभरती चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया, जिसमें उग्रवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करना, आतंकवाद पर फंडिंग से लड़ना, आतंकवादी उद्देश्यों के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को रोकना, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधों और आतंकवाद के बीच संबंध शामिल हैं।'भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि सऊदी अरब और भारतीय अधिकारियों ने पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले और फिर 10 नवंबर को लाल किले पर हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। इसके अलावा दोनों देशों के अधिकारियों ने द्विपक्षीय कानूनी और न्यायिक सहयोग और कानून प्रवर्तन सहयोग को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की है। इस बैठक की चर्चा इसलिए की जा रही है क्योंकि भारत और UAE ने इसी महीने रक्षा साझेदारी बढ़ाने को लेकर समझौता किया है और रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए 'लेटर ऑफ इंटेंट' पर साइन करने के कुछ दिनों बाद ये बैठक हुई है।भारत से रिश्ते में डैमेज कंट्रोल कर रहा सऊदी?सऊदी अरब ने पिछले साल पाकिस्तान के साथ 'NATO' जैसा सुरक्षा समझौता किया था। वहीं यमन युद्ध की वजह से सऊदी और UAE के बीच के संबंध काफी खराब हुए हैं। इस महीने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जाएद ने अचानक कुछ घंटों के लिए भारत का दौरा किया था। इसी दौरान लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किए गये, ऐसे में सऊदी दक्षिण एशिया में अपने बड़े पार्टनर भारत के साथ रिश्तों में बने एक अविश्वास को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।हालांकि, भारतीय अधिकारियों का मानना है कि UAE के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए लेटर ऑफ इंटेंट साइन करना, मध्य पूर्व में नई दिल्ली को किसी संघर्ष में नहीं धकेलेगा। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 19 जनवरी को भारत-UAE रणनीतिक रक्षा साझेदारी पर लेटर ऑफ इंटेंट पर बात की थी। उन्होंने कहा खा कि 'इसलिए मैं इसे दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद काफी रक्षा सहयोग का एक स्वाभाविक विकास कहूंगा, न कि क्षेत्र में हुई किसी खास घटना या क्षेत्र में भविष्य के किसी काल्पनिक हालात में शामिल होने के इरादे का जवाब।' कुल मिलाकर देखा जाए तो स्थिति काफी तेजी से बदल रही है और हर देश अपने अपने हिसाब से शतरंज की चाल चल रहे हैं।.
रियाद: मिडिल ईस्ट की राजनीति में तेजी से नये नये घटनाक्रम हो रहे हैं। संयुक्त अरब अमीरात के साथ पिछले दिनों भारत ने रणनीतिक साझेदारी के लिए 'लेटर ऑफ इंटेंट' साइन किए थे। वहीं अब भारत और सऊदी अरब के बीच को डिफेंस सेक्टर को लेकर बड़ी बैठक की कई है। जिसको लेकर कहा जा रहा है कि पाकिस्तान के साथ सुरक्षा समझौता करने के बाद सऊदी, भारत के साथ संबंधों में विश्वास बहाली करना चाहता है। हालांकि भारत और सऊदी के बीच के संबंध पिछले कुछ सालों में काफी मजबूत हुए हैं, लेकिन भारत-UAE रक्षा समझौते ने रियाद को थोड़ा परेशान किया है। भारत और सऊदी अरब के सीनियर अधिकारियों के बीच राजधानी रियाद में एक महत्वपूर्ण बैठक की गई है। इस दौरान दोनों पक्षों ने 'चल रहे सुरक्षा सहयोग की पूरी समीक्षा' की और दुनिया भर में और 'अपने-अपने क्षेत्रों में' आतंकवादी समूहों से होने वाले खतरों पर चर्चा की है। भारत और सऊदी अरब के बीच बड़ी बैठकरिपोर्ट के मुताबिक, भारत और सऊदी अरब के बीच तीसरे सुरक्षा वर्किंग ग्रुप की हुई इस बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में जॉइंट सेक्रेटरी विनोद बहाडे और सऊदी अरब के गृह मंत्रालय में कानूनी मामलों और अंतर्राष्ट्रीय सहयोग के डायरेक्टर जनरल अहमद अल-ईसा ने की है। विदेश मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि 'दोनों पक्षों ने आतंकवाद का मुकाबला करने में मौजूदा और उभरती चुनौतियों पर सहयोग बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया, जिसमें उग्रवाद और कट्टरपंथ का मुकाबला करना, आतंकवाद पर फंडिंग से लड़ना, आतंकवादी उद्देश्यों के लिए टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को रोकना, अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराधों और आतंकवाद के बीच संबंध शामिल हैं।'भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया है कि सऊदी अरब और भारतीय अधिकारियों ने पिछले साल अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले और फिर 10 नवंबर को लाल किले पर हुए आतंकी हमलों की निंदा की है। इसके अलावा दोनों देशों के अधिकारियों ने द्विपक्षीय कानूनी और न्यायिक सहयोग और कानून प्रवर्तन सहयोग को बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की है। इस बैठक की चर्चा इसलिए की जा रही है क्योंकि भारत और UAE ने इसी महीने रक्षा साझेदारी बढ़ाने को लेकर समझौता किया है और रणनीतिक रक्षा साझेदारी के लिए 'लेटर ऑफ इंटेंट' पर साइन करने के कुछ दिनों बाद ये बैठक हुई है।भारत से रिश्ते में डैमेज कंट्रोल कर रहा सऊदी?सऊदी अरब ने पिछले साल पाकिस्तान के साथ 'NATO' जैसा सुरक्षा समझौता किया था। वहीं यमन युद्ध की वजह से सऊदी और UAE के बीच के संबंध काफी खराब हुए हैं। इस महीने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जाएद ने अचानक कुछ घंटों के लिए भारत का दौरा किया था। इसी दौरान लेटर ऑफ इंटेंट पर साइन किए गये, ऐसे में सऊदी दक्षिण एशिया में अपने बड़े पार्टनर भारत के साथ रिश्तों में बने एक अविश्वास को खत्म करने की कोशिश कर रहा है।हालांकि, भारतीय अधिकारियों का मानना है कि UAE के साथ रणनीतिक साझेदारी के लिए लेटर ऑफ इंटेंट साइन करना, मध्य पूर्व में नई दिल्ली को किसी संघर्ष में नहीं धकेलेगा। भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 19 जनवरी को भारत-UAE रणनीतिक रक्षा साझेदारी पर लेटर ऑफ इंटेंट पर बात की थी। उन्होंने कहा खा कि 'इसलिए मैं इसे दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद काफी रक्षा सहयोग का एक स्वाभाविक विकास कहूंगा, न कि क्षेत्र में हुई किसी खास घटना या क्षेत्र में भविष्य के किसी काल्पनिक हालात में शामिल होने के इरादे का जवाब।' कुल मिलाकर देखा जाए तो स्थिति काफी तेजी से बदल रही है और हर देश अपने अपने हिसाब से शतरंज की चाल चल रहे हैं।
India Saudi Arabia Security Dialogue Uae Pak India Uae Defence Pact Saudi India Middle East Saudi Uae Ballance Saudi Pakistan India Uae Defence Mohammad Bin Salman India Ties भारत सऊदी अरब रक्षा बैठक यूएई मध्य पूर्व भारत सऊदी यूएई संबंध भारत सऊदी बैठक में क्या हुआ सऊदी पाकिस्तान संबंध भारत यूएई रक्षा साझेदारी
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
इस्लामाबाद एयरपोर्ट डील कैंसिल, UAE-भारत रक्षा समझौते से घबराया पाकिस्तान, दौड़े-दौड़े पहुंचे जरदारीपाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी अचानक से यूएई के 4 दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। यूएई ने इस्लामाबाद इंटरनैशनल एयरपोर्ट डील को रद कर दिया है। वहीं भारत के साथ यूएई ने डिफेंस डील की है।
Read more »
सिर्फ EU नहीं UAE, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड... भारत ने इन 8 देशों के साथ कर दिया फ्री ट्रेड डील, अरबों का व्यापारभारत और यूरोपीय यूनियन के बीच ऐतिहासिक ट्रेड हो गई है. भारत और यूरोपीय संघ ने 27 जनवरी को मुफ्त व्यापार समझौता साइन कर लिया. इस डील के साथ ही भारत और यूरोपीय संघ के बीच 200 करोड़ लोगों का बड़ा बाजार तैयार हो गया है. इस डील को इसी वित्तीय वर्ष में लागू की जा रही है.
Read more »
सऊदी-UAE-कतर का इनकार, ईरान से जंग में ये मुस्लिम देश बनेगा अमेरिका का हमसफरअमेरिका ईरान पर हमले की तैयारी में है, लेकिन सऊदी अरब, UAE और कतर ने साफ कर दिया है कि वे अपना एयरस्पेस और लॉन्चपैड नहीं देंगे. ऐसे में जॉर्डन अमेरिका का संभावित रणनीतिक साझेदार बनकर उभर रहा है. खाड़ी देशों की दूरी ने ट्रंप प्रशासन की रणनीति को झटका दिया है, जिससे मिडिल ईस्ट में तनाव और गहरा गया है.
Read more »
ईरान के समर्थन में खुलकर आया सऊदी अरब, अमेरिकी हमले के खिलाफ MBS का बड़ा ऐलान, ईरानी राष्ट्रपति ने चेतायाSaudi-Iran US Strike: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरे एयरक्राफ्ट कैरियर को भी मिडिल ईस्ट की तरफ रवाना कर दिया है। अमेरिकी सेना मिडिल ईस्ट में तो ईरानी सेना होर्मुज जलडमरूमध्य में फायर ड्रिल कर रही है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है।
Read more »
खामेनेई को ट्रंप की ये कैसी डील का ऑफर, ईरान के दुश्मन भी अचानक बने दोस्त ! |Saari Duniya|Iran US War Update: मिडिल ईस्ट में महायुद्ध की आहट! क्या अगले 72 घंटों में ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला होने वाला है?'आज यानी 28 जनवरी, 2026 की सुबह दुनिया एक ऐसी खबर के साथ जागी है जिसने सबको डरा दिया है। एक तरफ Donald Trump ने दूसरे एयरक्राफ्ट कैरियर को मिडिल ईस्ट रवाना कर दिया है, तो दूसरी तरफ सऊदी अरब, UAE और कतर ने अमेरिका को अपना...
Read more »
UAE के बाद भारत के साथ खड़ा हुआ पाकिस्तान का 'दोस्त' सऊदी अरब, आतंकवाद-पहलगाम पर जमकर कोसाUAE के बाद अब Saudi Arabia ने पाकिस्तान को तगड़ा झटका दिया है. सऊदी अरब ने हाल ही में भारत के साथ एक अहम बैठक दी है. रियाद में हुई इस बैठक में आतंकवाद के मुद्दे पर चर्चा हुआ और सऊदी ने इस्लामाबाद के एजेंडे से हटकर दिल्ली के साथ खड़े होने का फैसला किया और आतंकवाद-पहलगाम जैसे मुद्दे पर भारत का साथ दिया.
Read more »
