India U19 vs Afghanistan U19 SemiFinal: भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ शुक्रवार को खेलेगा. टीम इंडिया पिछली बार 2022 में यश ढुल की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. उससे पहले उसने साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में भी खिताब जीता था. टीम 2006, 2016, 2020 और 2024 में उपविजेता रही थी.
U19 World Cup SemiFinal: भारतीय टीम ने इतिहास रचते अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया है. उसने बुधवार को सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया. अब उसका मुकाबला फाइनल में इंग्लैंड से शुक्रवार को होगा.
टीम इंडिया ने इस जीत के साथ रिकॉर्ड 10वीं बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है. उसने पांच टाइटल जीते हैं और 4 फाइनल में हार का सामना किया है. भारत के लिए इस मैच में एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी और कप्तान आयुष म्हात्रे ने बल्लेबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया. शीर्ष क्रम के इन तीन बल्लेबाजों ने मिलकर टीम को जीत दिला दी. भारत कब-कब फाइनल में पहुंचा? टीम इंडिया पिछली बार 2022 में यश ढुल की कप्तानी में चैंपियन बनी थी. उससे पहले उसने साल 2000, 2008, 2012 और 2018 में भी खिताब जीता था. टीम 2006, 2016, 2020 और 2024 में उपविजेता रही थी. दूसरी ओर, अफगानिस्तान ने अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. उसने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम खिताबी मुकाबले तक नहीं पहुंच पाई. भारत ने किया रिकॉर्ड चेज मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 4 विकेट पर 310 रन बनाए. जवाब में टीम इंडिया ने 41.1 ओवर में 3 विकेट पर 311 रन बनाकर मैच को जीत लिया. यह अंडर-19 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे बड़ा रन चेज है. भारत ने फाइनल से पहले ही इतिहास रच दिया. उसने इस धांसू जीत से इंग्लैंड की टीम को चेतावानी भी दे दी है. ये भी पढ़ें: Explained: भारत नहीं, कौन है सलमान की टीम का सबसे बड़ा दुश्मन, ग्रुप राउंड से ही बाहर हो जाएगा पाकिस्तान? वैभव और एरॉन ने किया कमाल भारत के लिए ओपनर एरॉन जॉर्ज ने सबसे ज्यादा 115 रन बनाए. उन्होंने 104 गेंदों की पारी में 15 चौके और 2 छक्के लगाए. विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 33 गेंद पर तूफानी अंदाज में 68 रन बनाकर टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई. उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 206.06 का रहा. वैभव और जॉर्ज ने पहले विकेट के लिए 57 गेंदों पर 90 रनों की साझेदारी की. ये भी पढ़ें: IPL से संन्यास के बाद क्या करेंगे धोनी? कमेंट्री या कुछ और... चैंपियन कप्तान ने कर दिया खुलासा जॉर्ज को मिला कप्तान का साथ इसके बाद जॉर्ज को कप्तान आयुष म्हात्रे का साथ मिला. दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 101 गेंद पर 114 रनों की साझेदारी की. आयुष शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और ऐसा लग रहा था कि वह शतक लगा देंगे, लेकिन 59 गेंद पर 62 रन बनाकर आउट हो गए. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए. आयुष के आउट होने के बाद जॉर्ज को विहान मल्होत्रा का साथ मिला और दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 67 गेंदों पर 82 रनों की साझेदारी की. विहान ने वेदांत त्रिवेदी के साथ मिलकर मैच को फिनिश किया. विहान 47 गेंद पर 38 और वेदांत 6 गेंद पर 5 रन बनाकर नाबाद रहे.
India Vs Afghanistan India Under 19 Vs Afghanistan Under 19 Under19 World Cup Under19 World Cup Final Aaron George Vaibhav Sooryavanshi Ayush Mhatre अंडर-19 वर्ल्ड कप अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल एरॉन जॉर्ज वैभव सूर्यवंशी आयुष म्हात्रे
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
टी-20 वर्ल्डकप का कैप्टन्स डे दो शहरों में होगा: मुंबई में 12 और कोलंबो में 8 टीमों के कप्तान शामिल होंगे, ...ICC T20 World Cup 2026 Captain's Day Venue Schedule Details Update;
Read more »
टी-20 वर्ल्डकप का कैप्टन्स डे दो शहरों में होगा: मुंबई में 12 और कोलंबो में 8 टीमों के कप्तान शामिल होंगे, ...ICC T20 World Cup 2026 Captain's Day Venue Schedule Details Update;
Read more »
इंग्लैंड तीसरी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में: डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराया, कप्तान ...England U19 World Cup Final Berth | Defeats Australia by 27 Runs. Follow Latest Updates.
Read more »
क्या भारत 10वीं बार अंडर-19 वर्ल्डकप फाइनल में पहुंचेगा: सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से मुकाबला; टीम इंडिया ट...U19 ODI World Cup 2026 Semi-Final (India Vs Afghanistan) Live Score/Result Update; Follow IND Vs AFG Playing 11, Match Score, Records And Updates On Dainik Bhaskar.
Read more »
IND U19 vs AFG U19 World Cup Semi Final Live: सेमीफाइनल मैच में अफगानिस्तान ने जीता टॉस, भारत पहले गेंदबाजी...Under 19 World Cup Semi Final, Vaibhav Suryavanshi, IND U19 vs AFG U19 Semi Final, India Semi Final Match Today Live, india vs afganistan u19 world cup semi final live score, vaibhav suryavanshi runs in semi final, england u19, under 19 world cup 2026 final, भारत बनाम अफगानिस्तान अंडर-19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल, भारत अफगानिस्तान सेमीफाइनल, अंडर-19...
Read more »
டி20 உலகக் கோப்பை: இந்திய அணியின் ஒரே ஒரு கவலை இதுதான்.. தோனி அறிவுரை!T20 World Cup 2026 Latest News: டி20 உலகக் கோப்பைக்கான இந்திய அணியை தோனி எச்சரித்துள்ளார்.
Read more »
