भारत और अमेरिका के बीच अंडर 19 वर्ल्ड कप का आगाज आज (15 जनवरी) को हुआ. इस मुकाबले में अमेरिकी टीम की कप्तानी उत्कर्ष श्रीवास्तव कर रहे हैं, जिनका जन्म पुणे में हुआ है. वैसे इस अमेरिकी टीम में ज्यादतर सदस्य भारतीय मूल के हैं.
USA U19 Team Indian Origin: ICC मेन्स अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज आज हो चुका है. ओपनिंग मैच अमेरिका की अंडर 19 और भारत की अंडर 19 टीमों के बीच है. बुलावायो में यह ग्रुप B का मुकाबला है. और पढ़ेंइस मुकाबले में भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
वैसे उम्मीद इस बात की थी कि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी, ताकि वैभव सूर्यवंशी की बललेबाजी फैन्स को देखने को मिलती, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. वहीं इस मुकाबले में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 को देखकर तो कोई हैरानी नहीं हुई, लेकिन अमेरिका की जो टीम इस मुकाबले में प्लेइंग देखने को मिली, उसने चौंका दिया.क्योंकि उनकी टीम की प्लेइंग 11 में कोई भी अमेरिका मूल का खिलाड़ी देखने को नहीं मिला. टीम की कप्तानी 18 साल के उत्कर्ष श्रीवास्तव कर रहे हैं. जिनका जन्म 18 फरवरी 2007 को महाराष्ट्र के पुणे शहर में हुआ था. The next wave of USA cricket arrives at the #U19WorldCup 👊Catch every moment from January 15 🗓️Pic 1. Utkarsh Srivastava Pic 2. Amrinder GillPic 3. Sahir BhatiaPic 4. Adit Kappa pic.twitter.com/cKbrzh51bm— ICC January 12, 2026वैसे एक बात और गौर करने वाली है कि अमेरिका की टीम का जो स्क्वॉड है, उसमें सभी 15 सदस्य भी भारतीय मूल के ही प्रतीत हो रहे हैं. बहरहाल, बुलावायो में जो प्लेइंग 11 खेलने उतरी है, उसके नाम आपको बता देते हैं. साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश , उत्कर्ष श्रीवास्तव , ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी. ये सभी भारतीय मूल के प्रतीत होते हैं. Advertisement अमेरिका की टीम में कोई पारंपरिक अमेरिकी नहीं है. वैसे जब ICC ने अपने एक्स अकाउंट पर इन प्लेयर्स के फोटो शेयर किए थे तो कुछ फैन्स ने भी इसे लेकर मजे लिए थे, कुछ फैन्स ने इसे NRI टीम कहा था. वैसे यह असामान्य नहीं है, क्योंकि कई देशों में क्रिकेट 'इमिग्रेंट कम्युनिटी' पर आधारित है. अमेरिका में क्रिकेट का स्तर मुख्य रूप से भारतीय, पाकिस्तानी, श्रीलंकाई, वेस्ट इंडियन और अन्य एशियाई डायस्पोरा के लोगों पर निर्भर करता है. वैसे ध्यान रहे अमेरिका में क्रिकेट एक बड़े पैमाने पर लोकप्रिय खेल नहीं है. स्कूल या कॉलेज लेवल पर ज्यादा डेवलपमेंट नहीं है.कैसे होता है अमेरिका की टीम में सेलेक्शन अंडर 19 में क्वालिफिकेशन का यह नियम है कि खिलाड़ी उस देश का प्रतिनिधित्व कर सकता है जिसमें वह जन्मा हो या जिसकी नागरिकता/रहने की योग्यता हो. अमेरिका में जन्म ना होने के बावजूद, बच्चे वहां रहते हैं या नागरिक हैं. तकनीकी रूप से यह अमेरिका की टीम है, लेकिन सांस्कृतिक और क्रिकेटिंग दृष्टि से यह 'भारतीय डायस्पोरा टीम' जैसी है.संयुक्त राज्य अमेरिका की प्लेइंग 11: साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश , उत्कर्ष श्रीवास्तव , ऋत्विक अप्पीदी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी. Advertisement टीम इंडिया की प्लेइंग 11 : आयुष म्हात्रे , वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू , हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेलअंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए भारत का फुल स्क्वॉड: आयुष म्हात्रे , वैभव सूर्यवंशी, एरॉन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू , कनिष्क चौहान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, उधव मोहन, आरएस अम्बरीश, मोहम्मद एनान और हरवंश पंगालिया. अंडर-19 वर्ल्ड कप के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का फुल स्क्वॉड: अमरिंदर गिल, साहिल गर्ग, अर्जुन महेश , उत्कर्ष श्रीवास्तव , अदनीत झाम्ब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, शिव शनि, अदित कप्पा, साहिर भाटिया, रेयान ताज, अद्वैत कृष्णा, सबरीश प्रसाद, ऋत्विक अप्पीदी और ऋषभ शिम्पी.जब 2024 में अमेरिका ने टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को हरायाअमेरिका की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी अपनी मजबूत स्थिति दर्ज करवाई थी. जहां सौरभ नेत्रवलकर जैसे भारतीय मूल के खिलाड़ी नजर आए थे. जो इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को अमेरिका ने सुपर ओवर में हराकर अमेरिका की टीम ने पड़ोसी मुल्क की हालत खराब कर दी थी. अमेरिका में क्रिकेट भारतीय या दक्षिण एशियाई परिवारों में पैदा हुए और बड़ी उम्र तक क्रिकेट खेलते रहे हैं, वही अमेरिका की नेशनल टीम में जगह बनाते हैं. अमेरिका की टीम पहले भी कुछ मर्तबा पर इंटरनेशनल लेवल पर टूर्नामेंट खेलती रही है, हालांकि उनका प्रदर्शन तब उतना नोटिस नहीं हुआ था. Advertisement ---- समाप्त ---- ये भी देखें
India Vs USA U19 World Cup 2026 American Team Indian Players USA Cricket Team Indian Origin Under 19 World Cup USA Squad India Vs USA U19 Match Indian Origin Players In USA Team USA Cricket News Hindi U19 World Cup 2026 India American Cricket Team Indian Roots Team India Vs USA U19 USA U19 Players List Indian Heritage USA Cricketers IND Vs USA U19 USA U19 Indian Origin Players ICC U19 World Cup 2026 India U19 Vs USA USA Cricket Team Indian Players Bulawayo Match Group B U19 World Cup India Under 19 News अमेरिका टीम में भारतीय खिलाड़ी USA Players Tea Ind Vs Usa Ind Vs Usa U19 Ind Vs Usa U19 World Cup 2026 World Cup 2026 Ind U19 Vs Usa U19 Live Score Ind Vs Usa U19 Match USA Players Under 19 World Cup 2026 India Origin Usa Players Under 19 World Cup 2026 India Origin Usa Players Under 19 World Cup 2026 India Origin Usa Players Under 19 World Cup 2026 India Origin Usa Players Under 19 World Cup 2026 India Origin
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Star Indian Cricketer Returns As Captain: বিশ্বকাপের আগেই BIG BREAKING, ৩৭ বছরের ভারতীয় মহাতারকাই ফিরলেন ক্যাপ্টেনের হটসিটে!Star Indian Cricketer Returns As Captain on 37 years
Read more »
वाशिंगटन सुंदर की जगह किसे मिलेगा मौका: न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार 8वीं घरेलू सीरीज जीत सकता है भारत, दूसरा...India Vs New Zealand (IND Vs NZ) 2nd ODI Live Score Update; Follow IND Vs NZ Playing 11, Rajkot Saurashtra Cricket Stadium Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
அரசியல் செய்யும் கம்பீர்.. இந்திய அணியில் நடப்பது என்ன? முழு விவரம்!Gautam Gambhir Politics In Indian Team: நியூசிலாந்துக்கு எதிரான முதல் போட்டியின்போது வாஷிங்டன் சுந்தர் காயமடைந்தார்.
Read more »
अन्नामलाई के बयान पर अकेले पड़ी बीजेपी, एकनाथ शिंदे ने भी किया किनारा, क्या खेल गए राज ठाकरे?Annamalai vs Raj Thackeray: मुंबई एक अंतरराष्ट्रीय शहर है...
Read more »
U-19 World Cup के इतिहास में भारत की 3 सबसे बड़ी जीत, जानिए कौन रहा इन मैचों का हीरोICC Under-19 World Cup 2026: आज हम आपको अंडर-19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम की सबसे बड़ी जीत के बारे में बताने वाले हैं. खेल समाचार | क्रिकेट
Read more »
Indian Army Day: 15 जनवरी को क्यों मनाया जाता है सेना दिवस, जानिए इसके पीछे का इतिहासEducation News | Education News in Hindi | Indian Army Day | Indian Army Day 2026 | Why is Army Day celebrated on 15 January in hindi | Why is Army Day celebrated | Indian Army Day History | Indian Army Day Significance | Army Day | Indian Army |
Read more »
