Budget 2026 Expectations: अगले महीने की शुरुआत में बजट पेश होने वाला है. इस बजट से लोगों को काफी उम्मीद होती है. बजट से उम्मीद सिर्फ आम लोगों को ही नहीं बल्कि इंडस्ट्री को भी होती है. 2025 में भारतीय बाजार में कई घरेलू कंपनियों ने स्मार्टफोन सेक्टर में कदम रखा है. हालांकि, साल के अंत तक फोन्स की कीमतों में इजाफा भी हुआ है.
बजट 2026-27 जल्द ही पेश होने वाला है. 1 फरवरी 2026 को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बजट को पेश करेंगी. केंद्रीय बजट को लेकर सभी सेक्टर को कई तरह की उम्मीदें हैं. एक सवाल ये भी लोगों के मन में आ रहा है कि इस बजट के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स गुड्स खासकर स्मार्टफोन क्या सस्ते होंगे.
और पढ़ेंये सवाल इसलिए है क्योंकि पिछले कुछ वक्त में स्मार्टफोन्स की कीमतों में इजाफा हुआ है. खासकर AI की मांग बढ़ने से मेमोरी चिप्स की कीमतों में इजाफा हुआ है, जिससे स्मार्टफोन्स महंगे हुए हैं. चूकि स्मार्टफोन्स में इस्तेमाल होने वाली चिप्स का ही इस्तेमाल AI डेटा सेंटर में भी किया जा रहा है, तो मार्केट में इसकी कमी है. क्या हैं इंडस्ट्री की उम्मीदें? इसकी वजह से स्मार्टफोन्स महंगे हो रहे हैं. आम आदमी स्मार्टफोन्स की बढ़ती कीमतों से राहत चाहता है, लेकिन इंडस्ट्री सिर्फ इतना ही नहीं चाहती है. Ai+ स्मार्टफोन्स के CEO और Nxtquantum Shift टेक्नोलॉजीज के फाउंडर माधव सेठ ने इस मामले पर हमसे बातचीत की. यह भी पढ़ें: AI की भूख से महंगे हो रहे हैं स्मार्टफोन्स और लैपटॉप, क्यों मचा बवाल! उन्होंने बताया, 'भारत का कंज्यूमर टेक एक बड़े बदलाव के किनारे पर खड़ा है, जो सिर्फ असेंबली लाइन तक सीमित नहीं रहेगा. AI इंटीग्रेटेड डिवाइसेस का चलन बढ़ने से कीमतों में इजाफा हुआ है. केंद्रीय बजट को डीप वैल्यू क्रिएशन को बढ़ावा देने की जरूरत है. ' Advertisement 'अब भारत को कोर कंपोनेंट्स की मैन्युफैक्चरिंग- कैमरा मॉड्यूल, बैटरी, PCB, एनक्लोज़र, चार्जर और वियरेबल्स को बढ़ावा देना चाहिए. साथ ही रिसर्च एंड डेवलपमेंट, सिस्टम डिजाइन और सॉफ्टवेयर ड्रिवन इनोवेशन से जुड़ी IP को समर्थन देना भी जरूरी है.'...तो सस्ते होंगे स्मार्टफोनवहीं Indkal टेक्नोलॉजी के CEO आनंद दुबे ने बताया, 'कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की उम्मीदें सरकार से और मजबूत पॉलिसी की हैं, ताकि अब तक की उपलब्धियों को नई रफ्तार मिल सके. ये सेक्टर आज भारत की इकोनॉमी का अहम हिस्सा बन चुका है, जो बड़े पैमाने पर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रहा है. इससे लाखों नौकरियां पैदा हो रही हैं और ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की पकड़ मजबूत हो रही है.'यह भी पढ़ें: BlackBerry जैसा डिजाइन, iPhone जैसे फीचर, Clicks का खास स्मार्टफोन लॉन्च कुल मिलाकर इंडस्ट्री की मांग है कि उसे कुछ ऐसी रियायतें दी जाएं, जिससे भारत में मैन्युफैक्चरिंग को और ज्यादा बढ़ाया जा सके. अभी भारत में ज्यादातर कंपनियां सिर्फ असेंबली करती हैं. बहुत से जरूरी पार्ट्स के लिए इंडस्ट्री चीन पर निर्भर है. अगर भारत में ज्यादातर कंपोनेंट्स मैन्युफैक्चर होंगे, तो निश्चित रूप से फोन्स की कीमत भी कम होगी.---- समाप्त ---- ये भी देखें
India Smartphone Market Budget Expectations Budget 2026 Impact On Mobile Phones GST On Smartphones Budget 2026 Budget 2026 Tech Sector Predictions Smartphone Price Trends Budget 2026 Mobile Industry Tax Reforms India Budget 2026 Electronics Manufacturing Incentives Budget 2026 Import Duty On Smartphones Budget 2026 Consumer Electronics Outlook
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Budget 2026: ரயில்வே துறையின் டாப் எதிர்பார்ப்புகள் இவைதான், நிறைவேற்றுவாரா நிதி அமைச்சர்?Railway Budget 2026: பட்ஜெட்டில் ரயில்வே துறைக்கு வரக்கூடிய பிரத்யேக அறிவிப்புகள் என்ன? இந்த துறைக்கான ஒதுக்கீடு எப்படி இருக்கும்? முழு விவரத்தை இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
Budget 2026: ज्वेलरी उद्योग को बजट से क्या चाहिए? जानकार बोले- धातुओं की कीमतों के कारण नीतिगत बदलाव जरूरीभारत जेम्स एंड ज्वलेरी उद्योग केंद्रीय बजट 2026 से कई उम्मींदे कर रहा है, जिसमें संभावित आयात शुल्क को कम करने के साथ अनौपचारिक व्यापार को कम करना और सोने के मूल्य श्रृंखला में
Read more »
Kerala Budget 2026: പതിനഞ്ചാം കേരള നിയമസഭയുടെ സമാപന സമ്മേളനം 20ന് ആരംഭിക്കും; 29ന് സംസ്ഥാന ബജറ്റ്കേരള ബജറ്റ് 2026
Read more »
Union Budget 2026: भारतीय शेयर बाजार में 2026 में मजबूती की उम्मीदबुधवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, 2026 में भारतीय शेयर बाजार मजबूत स्थिति में प्रवेश कर रहा है। शेयरों के बेहतर मूल्यांकन, कमाई को लेकर वास्तविक उम्मीदें और देश की मजबूत आर्थिक स्थिति सकारात्मक दृष्टिकोण को आकार दे रही हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि खपत के आधार पर आर्थिक विकास देखने को मिल सकता है, जिसे नियंत्रित महंगाई, टैक्स में कटौती, जीएसटी में राहत और ब्याज दरों में कटौती से समर्थन मिलेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि 2026 में निवेश कंपनियों की कमाई पर आधारित होगा, इसलिए सोच-समझकर शेयर चुनना जरूरी होगा।
Read more »
Bengal Budget 2026: ভোটমুখী বাংলায় মমতার বাজেটে রাজ্যবাসীর জন্য বড় চমক? বাড়ছে লক্ষ্মী ভান্ডার, ডিএ, কন্যাশ্রী, স্বাস্থ্যসাথী সবের টাকা?Bengal Budget 2026: What suprise lies in Mamata Banerjee this Budget befor West Bengal Assembly Election 2026? Lakshmi Bhandar, DA, Pay Panel in Focus
Read more »
Budget 2026 ஜாக்பாட்: ஓய்வூதியத்திற்கு இனி வரி கட்ட வேண்டாமா? PFRDA முக்கிய பரிந்துரைBudget 2026 Expectations: பட்ஜெட் 2026 -இல் ஓய்வுக்குப் பிறகு பணம் எடுக்கும் முறை மாறுமா? PFRDA கொடுத்துள்ள முக்கிய அப்டேட்டை இந்த பதிவில் காணலாம்.
Read more »
