Kumaoni Nath Tradition: कुमाऊं में पहने जाने वाली पहाड़ी नथ केवल गहना नहीं, बल्कि नारी सम्मान और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है. शादी, त्योहार और पूजा में इसे पहनना शुभ माना जाता है. सुनार पारंपरिक औजारों से इसे महीनों में तैयार करते हैं, जो नारी की सुंदरता और परंपरा को बयां करती है.
उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में पहाड़ी नथ केवल गहना नहीं, बल्कि नारी सम्मान और सामाजिक पहचान का प्रतीक मानी जाती है. इसे पहनना शुभ और सौभाग्य का प्रतीक है. शादी के बाद नथ पहनना स्त्री के वैवाहिक जीवन की शुरुआत का संकेत होता है.
यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है, जो आज भी महिलाओं की शान बनी हुई है. कुमाऊं की बड़ी नथ अपनी भव्यता और बारीक डिजाइन के लिए प्रसिद्ध है. सोने से बनी यह नथ खासतौर पर शादी में दुल्हनें पहनती हैं. इसकी गोल डिजाइन और झूलते मोती इसे अलग पहचान देते हैं. बागेश्वर के स्थानीय सुनार इसे पारंपरिक औजारों से हाथ से बनाते हैं. बड़ी नथ को नारी के सौंदर्य और सम्मान का प्रतीक माना जाता है. बिन्दुली नथ कुमाऊं क्षेत्र की पारंपरिक छोटी नथ होती है, जो रोजमर्रा के पहनावे में भी उपयोग की जाती है. इसका आकार छोटा और डिजाइन सादा होता है, लेकिन यह बेहद आकर्षक लगती है. महिलाएं इसे हल्के त्योहारों, तीज-त्योहार या पूजा में पहनती हैं. यह नथ कुमाऊं की नारी की सरलता और सौम्यता का प्रतीक है. कुमाऊं और गढ़वाल की सीमाओं पर रहने वाले क्षेत्रों में गढ़वाली नथ का प्रभाव भी देखा जा सकता है. बड़ी और गोलाकार इस नथ को गढ़वाली शैली में बनाया जाता है, लेकिन कई कुमाऊंनी महिलाएं भी इसे पसंद करती हैं. यह दोनों क्षेत्रों की सांस्कृतिक एकता और साझा परंपरा की खूबसूरत मिसाल है. सीमांत जिले पिथौरागढ़ की नथें अपनी खास नक्काशी और पारंपरिक डिजाइन के लिए प्रसिद्ध हैं. स्थानीय कारीगर सोने और चांदी के मिश्रण से इन नथों को तैयार करते हैं. इसमें छोटे-छोटे फूल और पत्ती के डिज़ाइन बनाए जाते हैं. यह नथ न केवल आभूषण है बल्कि स्थानीय कला और हस्तशिल्प की पहचान भी है. कुमाऊं की महिलाएं नथ को केवल शादी में ही नहीं, बल्कि देवी पूजा, जागर या त्योहारों के समय भी पहनती हैं. माना जाता है कि नथ पहनने से देवी का आशीर्वाद मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है. यह परंपरा महिलाओं की धार्मिकता और सांस्कृतिक जुड़ाव को दर्शाती है. बागेश्वर के सुनार आज भी परंपरागत औजारों से नथें तैयार करते हैं. हर नथ को डिजाइन करने में महीनों का समय लगता है. कोई नथ मोती और झूलों से सजी होती है तो कोई गोलाकार जड़ाऊ काम से. इन सुनारों की कारीगरी पीढ़ियों से चली आ रही विरासत है. जिसे अब नए डिजाइन के साथ आधुनिक रूप दिया जा रहा है. भले ही आज के दौर में फैशन बदल गया हो, लेकिन कुमाऊं की पहाड़ी नथ का आकर्षण अभी भी बरकरार है. युवा पीढ़ी भी पारंपरिक परिधानों के साथ इसे गर्व से पहनती है. सोशल मीडिया और शादियों में पहाड़ी नथ ट्रेंड बन चुकी है. यह गहना अब लोक संस्कृति का फैशन प्रतीक बन गया है.
Uttarakhand Traditional Jewelry Pahadi Nath Design Indian Bridal Nose Ring Kumaun Craft Jewelry Uttarakhand News कुमाऊंनी नथ उत्तराखंड की पारंपरिक नथ उत्तराखंड के शादी का गहना पहाड़ी नथ उत्तराखंड की पारंपरिक ज्वैलरी उत्तराखंड न्यूज
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड कांग्रेस में नई जान फूंकने की कोशिश, गणेश गोदियाल को कमान, हरक और प्रीतम को मिली अहम जिम्मेदारीUttarakhand Congress News: कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल किया है. गणेश गोदियाल बने नए प्रदेश अध्यक्ष, जबकि प्रीतम सिंह को प्रचार समिति और हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति की कमान सौंपी गई है. मनोज यादव बनाए गए नए प्रदेश प्रभारी.
Read more »
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर बने नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 नए जिलाध्यक्षों की घोषणाUttarakhand Congress Reshuffle News: उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर गणेश गोदियाल की एक बार फिर ताजपोशी हो गई है।
Read more »
Uttarakhand Panchayat By-Election: 12 जिलों की पंचायतों में 12 दिन रहेगी चुनावी रंगत, ये है पूरा कार्यक्रमउत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी माहौल गरमा गया है। 32,959 पदों के लिए 13 नवंबर से नामांकन शुरू होंगे और 22 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है और आचार संहिता लागू हो गई है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के खाली पदों पर चुनाव...
Read more »
Uttarakhand Cabinet: देवभूमि के हर परिवार को मिलेगा विशिष्ट पहचान नंबर, सरकारी योजनाओं में मिलेगा लाभउत्तराखंड कैबिनेट ने देवभूमि परिवार योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत राज्य के हर परिवार को एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। इससे योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान आसान होगी और अपात्रों को हटाने में मदद मिलेगी। आपदा प्रभावितों के लिए मुआवजा राशि भी बढ़ाई गई...
Read more »
Uttarakhand Weather: बीते 10 वर्षों में कभी इतना गर्म नहीं हुआ नवंबर का महीना; अगले छह दिन ऐसा रहेगा मौसमउत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर तापमान में देखने को मिल रहा है। बरसात के दिनों में सामान्य से अधिक बादल बरसे तो आपदा ने खूब तबाही मचाई।
Read more »
उत्तराखंड: आयकर विभाग के 100 अधिकारी कारोबारी-बिल्डरों पर रेड मारने पहुंचे, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीनUttarakhand Income Tax Raid: आयकर विभाग की छापेमारी से व्यापारियों और बड़े-बड़े बिल्डरों के होश उड़ गए हैं। दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।
Read more »
