ऐसे पाखंडियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष अभियान 'ऑपरेशन कालनेमि' चलाने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य। उत्तराखंड
Dehradun : देवभूमि उत्तराखंड में साधु-संतों की आड़ में ठगी करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई होगी. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ "ऑपरेशन कालनेमि" शुरू करने के निर्देश दिए हैं.
उन्होंने स्पष्ट किया है कि सनातन धर्म की आड़ में लोगों को धोखा देने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. Advertismentनकेल कसने के लिए सरकार गंभीर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि बीते समय में राज्य में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां कुछ लोग साधु-संतों का भेष धारण कर विशेषकर महिलाओं को ठगने की घटनाओं में शामिल पाए गए हैं. इन मामलों ने न सिर्फ लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है, बल्कि समाज में सनातन संस्कृति की छवि को भी नुकसान हुआ है. ऐसे में अब इन पर नकेल कसने के लिए सरकार पूरी तरह गंभीर है. ठगों को बताया समाज का कालनेमि राक्षस धामी ने अपने बयान में कहा कि जैसे त्रेतायुग में असुर कालनेमि ने साधु का वेश धारण कर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास किया था, ठीक वैसे ही आज भी कई 'कालनेमि' समाज में सक्रिय हैं. ये लोग धर्म के नाम पर पाखंड फैलाते हैं और भोलेभाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर ठगी करते हैं. अभियान का नाम दिया 'ऑपरेशन कालनेमि' मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की जनता सरल और धार्मिक प्रवृत्ति की है. इसी विश्वास का फायदा उठाकर कुछ लोग संतों का झूठा वेश बनाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं. ऐसे पाखंडियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पुलिस प्रशासन को विशेष अभियान 'ऑपरेशन कालनेमि' चलाने के निर्देश दिए गए हैं. धामी ने यह भी कहा कि उनकी सरकार सनातन संस्कृति की गरिमा बनाए रखने, जनभावनाओं की रक्षा करने और समाज में सौहार्द बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. आस्था के नाम पर धोखा देने वालों को किसी भी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा. यह भी पढ़ें: Uttarakhand CM : उत्तराखंड के सीएम धामी का खटीमा में दिखा अलग अंदाज, धान रोपाई कर किसानों के श्रम को किया नमन यह भी पढ़ें: Uttarakhand Accident: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस अलकनंदा नदी में बही, कई लापता
Uttarakhand News Dehradun Dehradun News CM Pushkar Singh Dhami
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
उत्तराखंड ऑपरेशन लगाम से हुड़दंग करने वालों पर नकेल, एक सप्ताह में 327 गिरफ्तारियांगढ़वाल पुलिस ने ऑपरेशन लगाम के तहत धार्मिक स्थलों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ सख्ती दिखाई है। एक सप्ताह में 327 गिरफ्तारियां हुईं और 15.
Read more »
उत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुखउत्तराखंड: केदारनाथ के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त : 5 की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख
Read more »
उत्तराखंड में टॉपर्स को मिलेगा विशेष सम्मान, CM के निर्देश पर बनेंगे एक दिन के डीएम और एसपीप्रदेश की प्रमुख नदियों पर होंगे ‘नदी उत्सव’, शिक्षा व पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सीएम पुष्कर सिंह धामी की खास पहल
Read more »
सीएम धामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चासीएम धामी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात, राज्य के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा
Read more »
कश्मीरी स्टूडेंट ईरान से लौटे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर 10 घंटे फंसे रहे, जानें क्योंईरान से ऑपरेशन सिंधु के तहत निकाले गए 110 छात्रों में से 75 जम्मू-कश्मीर के थे, जो दिल्ली एयरपोर्ट पर बसों की खराब हालत के कारण फंसे रहे।
Read more »
धर्मांतरण और डेमोग्राफिक चेंज पर कानूनी रूप से शिकायत के लिए जन जागरूकता भी आवश्यक : सीएम धामीधर्मांतरण और डेमोग्राफिक चेंज पर कानूनी रूप से शिकायत के लिए जन जागरूकता भी आवश्यक : सीएम धामी
Read more »
