पीएम बिहार दौरे पर प्रदेश को कई सौगात देते हैं : दिलीप जायसवाल
पटना, 10 जुलाई । बिहार में होने वाले चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर राज्य के दौरे पर आने वाले हैं। वह 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह बिहार को कई सौगात देंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गुरुवार को कहा कि पीएम मोदी जब भी बिहार दौरे पर आते हैं, सौगात देते हैं।दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान बताया कि प्रधानमंत्री जब भी बिहार आते हैं कई सौगात देकर जाते हैं। वह 18 जुलाई को मोतिहारी के गांधी नगर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरे को लेकर तैयारियां चल रहीं हैं। यह पीएम मोदी का बिहार का 53वां दौरा होगा। पूरे मोतिहारी, पूर्वी चंपारण और शिवहर की जनता इस दौरे को लेकर काफी उत्साहित है। बिहार के विकसित होने की गाथा मोतिहारी से लिखी जाएगी।प्रधानमंत्री के बिहार के दौरे को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकसित बिहार बनाने के संकल्प को लेकर अलग-अलग क्षेत्र में जाकर जनता के मनोबल को बढ़ाते हैं। प्रदेश की जनता को उनके दौरे का इंतजार है। उनके आने से जनता का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहता है।वहीं, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर विजय सिन्हा ने कहा कि चुनाव आयोग ने जो निर्णय लिया और सुप्रीम कोर्ट ने जो फैसला सुनाया है, हम उसका स्वागत करते हैं। हमें भारतीय संविधान पर पूरा विश्वास है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है, जिसका सम्मान किया जाना चाहिए।विपक्ष पर हमला बोलते हुए सिन्हा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां अफवाह फैलाकर जनता को भ्रमित कर रही हैं। संवैधानिक संस्था को अपमानित करना और संविधान को भी अपमानित करने का काम करती हैं। ऐसी मानसिकता के लोग संवैधानिक पदों के हकदार नहीं है, और न ही राष्ट्र के हितैषी हैं।--आईएएनएसएएसएच/एकेजे Advertismentडिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है.
इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पीएम मोदी शुक्रवार से बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभपीएम मोदी शुक्रवार से बिहार, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के दौरे पर, कई विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ
Read more »
जिस कॉलेज में क्लर्क थे... PM मोदी के बिहार दौरे से पहले पीके ने BJP अध्यक्ष का नाम लेकर फोड़ा सियासी बम, जानेंKishanganj Medical College Controversy: बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के विवाद में अब पीएम मोदी की एंट्री हो गई है। प्रशांत किशोर ने पीएम मोदी से कठोर सवाल पूछे हैं। पीके ने कहा है कि पीएम मोदी के बगल में बैठने वाले दिलीप जायसवाल से प्रधानमंत्री को मेडिकल कॉलेज पर कब्जे की कहानी के बारे में पूछना चाहिए। आइए जानते हैं, पूरा...
Read more »
'पीएम मोदी जब भी आते हैं, बिहार को सौगात देते हैं' PM के दौरे पर खुश हुए चिराग और कुशवाहा, RJD पर साधा निशानाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही बिहार दौरे पर आने वाले हैं। चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा ने पीएम मोदी के बिहार आगमन पर खुशी जताई है। चिराग पासवान ने कहा कि पीएम बिहार को विशेष राज्य बनाने के लिए गंभीर हैं। उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि पीएम बिहार को कई सौगात...
Read more »
बिहार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात'बिहार : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने अन्य नेताओं के साथ सुनी प्रधानमंत्री की 'मन की बात'
Read more »
बिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा: दिलीप जायसवालबिहार प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा: दिलीप जायसवाल
Read more »
विकसित बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण होगा मोतिहारी में पीएम मोदी का दौरा : दिलीप जायसवालविकसित बिहार की दिशा में महत्वपूर्ण होगा मोतिहारी में पीएम मोदी का दौरा : दिलीप जायसवाल
Read more »
