उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन द्वारा बिजली दरों में 16.
अश्वनी त्रिपाठी, देहरादून। उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से बिजली दरों में 16.23 प्रतिशत की बढ़ोतरी का प्रस्ताव पेश करते ही प्रश्न उठ खड़ा हुआ है कि करीब एक हजार करोड़ के नुकसान की भरपाई बिजली दरों को बढ़ाकर ही क्यों ? बिजली चोरी व लाइन लास रोककर इस नुकसान की पूर्ति क्यों नहीं की जा रही। यह पहली बार नहीं नहीं है, गत वर्ष भी बिजली दरों में 12 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव यूपीसीएल ने दिया, तो बिजली चोरी रोकते हुए बिजली दरों को स्थिर रखने की पैरोकारी हितधारकों ने की थी। अब नए वित्तीय वर्ष के लिए टैरिफ के निर्धारण का फैसला उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग सुनवाई के बाद लेगा। पिछले वित्तीय वर्ष में बिजली दरों को मंजूरी देने से पूर्व हुई सुनवाई में हितधारकों एसपी चौहान, वीरेंद्र सिंह रावत और टीका सिंह सैनी ने कहा कि बिजली की चोरी रोकी जानी चाहिए। इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के राकेश भाटिया ने कहा कि यूपीसीएल अधिक लास वाले जिलों में बिजली चोरी को रोकने में नाकाम रहा है। यह नुकसान गलत तरीके से लाइन लास कंपोनेंट के तहत एडजस्ट किया जा रहा है, जिसका बोझ उपभोक्ताओं पर पड़ रहा है। यूपीसीएल को टैरिफ बढ़ाने से पहले लाइन लास में बिजली चोरी की हिस्सेदारी का हिसाब साफकर पारदर्शी रिपोर्ट जमा करनी चाहिए। यूपीसीएल कुल नुकसान की बात तो करता है, लेकिन इसमें बिजली चोरी व अन्य हानियों का प्रतिशत कितना है, इसे स्पष्ट तौर पर नहीं बताता। रेवेन्यू जेनरेशन बढ़ा, पावर परचेज कास्ट कम हुईबिजली चोरी व अन्य हानि को रोकने के लिए पिछली बार भी हितधारकों ने कई मुद्दे उठाए थे। शकील सिद्दीकी ने कहा कि यूपीसीएल को लाभ बढ़ाने के लिए हर सब स्टेशन का मूल्यांकन कराना चाहिए। दिनेश मुद्गल ने कहा कि यूपीसीएल 1341.
96 करोड़ रुपये के रेवेन्यू गैप की भरपाई टैरिफ बढ़ोतरी से करना चाहता है। कहा कि यूपीसीएल के फाइनेंशियल परफार्मेंस के विश्लेषण से पता चलता है कि रेवेन्यू जेनरेशन लगातार बढ़ रहा है, जबकि पावर परचेज कास्ट कम हुई है। ऐसे में टैरिफ बढ़ाने से कंज्यूमर्स पर बेवजह बोझ पड़ेगा। इसके अलावा हितधारकों ने कहा था कि ज़्यादा टैरिफ के बजाय यूपीसीएल को कार्य संचालन क्षमता सुधारने, बकाया रकम वसूलने और वित्तीय प्रबंधन सुधारने पर ध्यान देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मैदानी क्षेत्रों में रात को कड़ाके की ठंड, पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी के आसार महावीर प्रसाद भट्ट का कहना था कि हर साल बिजली के रेट बढ़ रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में काफी सब्सिडी है। टैरिफ़ बढ़ोतरी को रेगुलेट किया जाना चाहिए। उत्तराखंड में बिजली कीमतों को हिमाचल प्रदेश के साथ अलाइन किया जाना चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं पर ज्यादा बोझ न पड़े। तब यूपीसीएल ने पक्ष रखा था कि बिजली चोरी रोकने को विजिलेंस रेड, खराब मीटरों को बदलने, लो टेंशन एरियल बंडल्ड केबल बिछाने का काम चल रहा है। बिलिंग सुधार के लिए एंड्रायड बेस्ड बिलिंग शुरू की गई है।
Power Theft In Uttarakhand UPCL Line Loss Uttarakhand Power Corporation Limited Electricity Regulatory Commission Power Purchase Cost Revenue Generation Financial Management Tariff Increase Impact Consumer Burden Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttarakhand: टूटे क्रैश बैरियर दे रहे मौत को आमंत्रण, गायब साइनबोर्ड बने जान का खतराउत्तराखंड की सड़कों पर टूटे क्रैश बैरियर और गायब साइनबोर्ड यात्रियों के लिए खतरा बन गए हैं। सुरक्षा मानकों की अनदेखी के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। कई स्थानों पर क्रैश बैरियर टूटे हुए हैं और साइनबोर्ड गायब हैं, जिससे चालकों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की...
Read more »
Uttarakhand Crime: पति की हत्या मामले में ली जमानत, पत्नी व उसका साथी फरारनैनीताल में पति की हत्या के मामले में जमानत मिलने के बाद पत्नी और उसका साथी फरार हो गए हैं। एसएसपी ने आरोपियों को गिरफ्तार करने और जमानतदारों के बैंक खातों की जांच करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने दोनों आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है और 19 दिसंबर को पेश करने का आदेश दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही...
Read more »
उत्तराखंड-हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट: MP के भोपाल-जबलपुर समेत 17 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे; राजस्थ...IMD Weather Update; Rajasthan MP Cold Wave | uttarakhand Jammu Kashmir Himachal Snowfall Alert
Read more »
Uttarakhand Weather: पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम बदलने के आसार, हो सकती है हल्की वर्षा व बर्फबारीउत्तराखंड में देहरादून समेत कई इलाकों में मौसम शुष्क है। दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ा है, पर सुबह-शाम ठंड बरकरार है। मौसम विभाग के अनुसार, पर्वतीय क्षेत्रों में रविवार को मौसम बदल सकता है, जहाँ हल्की वर्षा या बर्फबारी की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है, जिससे रातें ठंडी हो रही...
Read more »
Uttarakhand News: अगले सप्ताह पेश होगा बिजली दरों में 16% बढ़ोतरी का प्रस्ताव, बोर्ड बैठक में होगा फैसलायूपीसीएल बिजली दरों में करीब 16 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव अगले सप्ताह नियामक आयोग के समक्ष पेश करेगा। बोर्ड बैठक में मुहर लगने के बाद इसकी पिटीशन तैयार की जा रही है। इस बार
Read more »
Uttarakhand Politics: माल्टा सियासत में दिखी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने की विरासतमाल्टा में हरदा की राजनीतिक विरासत की झलक देखने को मिली। लेख में इस विरासत के विभिन्न पहलुओं और माल्टा की राजनीति पर इसके प्रभाव पर प्रकाश डाला गया है।
Read more »
