दैवीय सम्पद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती महाराज 90 वर्ष की आयु में ब्रह्मलीन हो गए। उनके पार्थिव शरीर को परमार्थ निकेतन में रखा गया है। स्वामी चिदानंद सरस्वती और अन्य साधु-संतों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और इसे एक अपूर्णीय क्षति बताया। स्वामी असंगानंद लंबे समय से अस्वस्थ...
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे दैवीय सम्पद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती महाराज सोमवार दोपहर को ब्रह्मलीन हो गए। उनके पार्थिव शरीर को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में रखा गया है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उनके ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं, ऋषिकेश व हरिद्वार के साधु-संतों ने भी उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। स्वामी असंगानंद पिछले कई महीनों से शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था की व्याधियों से ग्रस्त थे। उनका दिल्ली समेत कई बड़े अस्पतालों में उपचार चल रहा था। सोमवार दोपहर एक बजे हरिद्वार स्थित आश्रम में स्वामी ब्रह्मलीन हुए। शाम को स्वामी के पार्थिव शरीर को परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में लाया गया, जहां संस्था अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती व अन्य संतों ने स्वामी अंसगानंद के पार्थिव शरीर पर भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि स्वामी असंगानंद सरस्वती महाराज ने महज नौ वर्ष की आयु में अपना जीवन महामंडलेश्वर स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती महाराज की सेवा में समर्पित कर दिया था। पहले वे शाहजहांपुर पहुंचे और वहां विद्या-अध्ययन किया।फिर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश आए, जहां उन्होंने अध्यापन कार्य व साधना की। स्वामी चिदानंद ने कहा कि उनका सरल, सहज और सबको अपना बना लेने वाला स्वभाव, उनके चिन्तन, उनके संस्कार, उपदेश और सनातन धर्म की सेवा में उनका अटूट समर्पण सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगा। दैवी सम्पद मंडल के माध्यम से जो सेवा, तपस्या, ज्ञान‑प्रसार, सामाजिक सहयोग और धर्मरक्षा के कार्य उन्होंने जीवन पर्यंत किए, वह हम सभी के लिए एक आदर्श, एक प्रेरणा और एक दीपशिखा है। उनके उपदेश, उनके वचनों में सदैव धर्म, श्रद्धा, कर्म, भक्ति, ज्ञान गूंजता था। पूरे दैवी संपद मंडल एवं सम्पूर्ण परमार्थ निकेतन परिवार की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। कहा उनकी पुण्य स्मृति सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी एवं वे हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी और सभी ऋषिकुमारों ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। मंगलवार सुबह परमार्थ निकेतन में श्रद्धालु उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करेंगे। बता दें कि बीती 15 अक्टूबर को परमार्थ निकेतन परिवार ने स्वामी असंगानंद के 90 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाया था।.
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे दैवीय सम्पद मंडल के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी असंगानंद सरस्वती महाराज सोमवार दोपहर को ब्रह्मलीन हो गए। उनके पार्थिव शरीर को स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन में रखा गया है। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने उनके ब्रह्मलीन होने पर गहरा शोक व्यक्त किया। वहीं, ऋषिकेश व हरिद्वार के साधु-संतों ने भी उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया। स्वामी असंगानंद पिछले कई महीनों से शारीरिक दुर्बलता, वृद्धावस्था की व्याधियों से ग्रस्त थे। उनका दिल्ली समेत कई बड़े अस्पतालों में उपचार चल रहा था। सोमवार दोपहर एक बजे हरिद्वार स्थित आश्रम में स्वामी ब्रह्मलीन हुए। शाम को स्वामी के पार्थिव शरीर को परमार्थ निकेतन स्वर्गाश्रम में लाया गया, जहां संस्था अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती, साध्वी भगवती सरस्वती व अन्य संतों ने स्वामी अंसगानंद के पार्थिव शरीर पर भावभीनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज ने कहा कि स्वामी असंगानंद सरस्वती महाराज ने महज नौ वर्ष की आयु में अपना जीवन महामंडलेश्वर स्वामी शुकदेवानंद सरस्वती महाराज की सेवा में समर्पित कर दिया था। पहले वे शाहजहांपुर पहुंचे और वहां विद्या-अध्ययन किया।फिर परमार्थ निकेतन ऋषिकेश आए, जहां उन्होंने अध्यापन कार्य व साधना की। स्वामी चिदानंद ने कहा कि उनका सरल, सहज और सबको अपना बना लेने वाला स्वभाव, उनके चिन्तन, उनके संस्कार, उपदेश और सनातन धर्म की सेवा में उनका अटूट समर्पण सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगा। दैवी सम्पद मंडल के माध्यम से जो सेवा, तपस्या, ज्ञान‑प्रसार, सामाजिक सहयोग और धर्मरक्षा के कार्य उन्होंने जीवन पर्यंत किए, वह हम सभी के लिए एक आदर्श, एक प्रेरणा और एक दीपशिखा है। उनके उपदेश, उनके वचनों में सदैव धर्म, श्रद्धा, कर्म, भक्ति, ज्ञान गूंजता था। पूरे दैवी संपद मंडल एवं सम्पूर्ण परमार्थ निकेतन परिवार की ओर से उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। कहा उनकी पुण्य स्मृति सदैव हमारे हृदय में जीवंत रहेगी एवं वे हम सबका मार्गदर्शन करते रहेंगे। पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी, पूज्य साध्वी भगवती सरस्वती जी और सभी ऋषिकुमारों ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि अर्पित की। मंगलवार सुबह परमार्थ निकेतन में श्रद्धालु उनके पार्थिव शरीर के दर्शन करेंगे। बता दें कि बीती 15 अक्टूबर को परमार्थ निकेतन परिवार ने स्वामी असंगानंद के 90 वर्ष पूर्ण होने पर उत्सव मनाया था।
Swami Chidanand Saraswati Paramarth Niketan Rishikesh News Uttarakhand News Swami Asanganand Death Hindu Saint Death Religious Leader Passes Away Swami Shukdevanand Saraswati Deivi Sampad Mandal Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
MP के 12 शहरों में पारा 10° से नीचे: राजस्थान में शीतलहर का अलर्ट; केदारनाथ में तापमान -15°C, हिमाचल में 4-...IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar Haryana Delhi Cold Wave | Uttarakhand Himachal snowfall
Read more »
SIR in Uttarakhand: अल्मोड़ा में डीएम ने ली अधिकारियों की बैठक, बोएलओ को दिए निर्देशअल्मोड़ा में एसआईआर-2025 के लिए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। एडीएम युक्ता मिश्र ने अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के निर्देश दिए। बीएलओ को अपने कार्य समय पर पूरे करने और बूथ लेवल एजेंटों की नियुक्ति पर जोर दिया गया। मतदाता सूची को अद्यतन करने के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त आवेदनों का निस्तारण करने के...
Read more »
Uttarakhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, चार दिसंबर से पहाड़ों में वर्षा-बर्फबारी के आसारUttarakhand Weather Update उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदलने की संभावना है। चार दिसंबर से पहाड़ी क्षेत्रों में वर्षा और बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश में अभी मौसम शुष्क है, लेकिन रातें ठंडी हो रही हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने पहाड़ी इलाकों में यात्रा करने वालों को सतर्क रहने की सलाह दी...
Read more »
हिमाचल प्रदेश में कोहरे का अलर्ट, पंजाब में शीतलहर: एमपी में पारा 12°; रोहतांग की बर्फीली वादियां देखने 600...IMD Weather Update; MP Rajasthan Bihar Haryana Delhi Cold Wave | Uttarakhand Himachal Snowfall
Read more »
Uttarakhand: प्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का बढ़ेगा मानदेय, प्रस्ताव तैयार किया गयाप्रदेश की 40 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ेगा। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से इसका प्रस्ताव तैयार किया गया है। मानदेय में 1600 रुपये तक की बढ़ोतरी हो
Read more »
उत्तराखंड में राजभवन अब हुआ 'लोक भवन', देहरादून-नैनीताल को लेकर जारी हुई अधिसूचनाUttarakhand Raj Bhavan Lok Bhavan News: उत्तराखंड में राजभवन अब लोक भवन के नाम से जाने जाएंगे। इस संबंध में राज्यपाल के आदेश पर अधिसूचना जारी की गई है।
Read more »
