उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदली, ऊंचे इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। बद्री-केदार धाम सहित कई चोटियों पर बर्फ की चादर बिछ गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहेगा और मैदानी इलाकों में कोहरा छा सकता है, जिससे ठंड और बढ़ने की संभावना...
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बाद चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में झमाझम वर्षा हुई। बदरी-केदार धाम समेत तमाम चोटियों में बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई। साथ ही आसपास के निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के दौर होते रहे। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। सुबह-शाम ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं उथला कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा सकता है। पारे में मामूली कमी आने के आसार हैं। बुधवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे। इस बीच दिन में मौसम में गर्माहट महसूस की गई। हालांकि, शाम को ठंडी हवा चलने से ठिठुरन रही। बदरीनाथ और केदारनाथ में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ खूब बर्फबारी हुई। चारों ओर बर्फ की चादर बिछने से पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। इसके अलावा हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हुई। अल्मोड़ा और हर्षिल में भी झमाझम वर्षा के दौर हुए। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दिनभर धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है। पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।.
जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में मौसम के बदले मिजाज के बाद चोटियों पर हिमपात और निचले इलाकों में झमाझम वर्षा हुई। बदरी-केदार धाम समेत तमाम चोटियों में बर्फबारी से सफेद चादर बिछ गई। साथ ही आसपास के निचले क्षेत्रों में हल्की वर्षा के दौर होते रहे। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहा। सुबह-शाम ठिठुरन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार से अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं उथला कोहरा छाया रह सकता है। पहाड़ों में पाला दुश्वारी बढ़ा सकता है। पारे में मामूली कमी आने के आसार हैं। बुधवार को सुबह से ही दून समेत आसपास के क्षेत्रों में धूप खिली रही। हालांकि, कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराते रहे। इस बीच दिन में मौसम में गर्माहट महसूस की गई। हालांकि, शाम को ठंडी हवा चलने से ठिठुरन रही। बदरीनाथ और केदारनाथ में दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की वर्षा के साथ खूब बर्फबारी हुई। चारों ओर बर्फ की चादर बिछने से पुनर्निर्माण कार्य भी प्रभावित हो गए हैं। इसके अलावा हेमकुंड साहिब और पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी हुई। अल्मोड़ा और हर्षिल में भी झमाझम वर्षा के दौर हुए। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में दिनभर धूप खिली। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्का कोहरा छाया रह सकता है। पारे में एक डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की उम्मीद है।
Badrinath Kedarnath Snowfall Uttarakhand Cold Wave Uttarakhand Rain India Weather Forecast Himalayan Weather Uttarakhand Tourism Uttarakhand Temperature India Weather Update Uttarakhand Weather News Dehradun News Dehradun Latest News Dehradun News In Hindi Dehradun Samachar
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बदला मौसम, सात जिलों में बारिश के साथ बर्फबारी का अलर्टउत्तराखंड में मौसम बदल रहा है। पहाड़ों में बादल छाए हैं और मैदानों में धूप है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत सात जिलों में हल्की बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आ सकती है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक है, जिससे दिन में गर्मी का अनुभव हो रहा...
Read more »
उत्तराखंड के 7 जिलों में बारिश: ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी, निचले क्षेत्रों में कोहरा; ठंड बढ़ीUttarakhand Weather Rain Snow Forecast 7 Districts Today Update उत्तराखंड के 7 जिलों में आज बारिश हो सकती है, जिसमें उत्तरकाशी, चमोली, देहरादून, टिहरी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ शामिल है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) देहरादून के अनुसार, इन जिलों में बहुत हल्की से हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की...
Read more »
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कैंची धाम के लिए निकलीं: नयना देवी मंदिर में आरती की, कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक...President Droupadi Uttarakhand Nainital Visit Photos Videos Update; Follow Pushkar Singh Dhami, Kumaun University Convocation Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
Uttarakhand News: पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण की कार्रवाई शुरू, पहले बनेगी 6.5 KM दीवारउत्तराखंड में पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का कार्य आरंभ हो गया है। सबसे पहले, एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए लगभग 6.5 किलोमीटर लंबी दीवार बनाई जाएगी। यह कदम एयरपोर्ट के विस्तार को सुरक्षित और सुगम बनाने में मदद करेगा।
Read more »
Uttarakhand News: तीन साल में 43 लोग बनें डिजिटल अरेस्ट का शिकार, 30 करोड़ रुपये ठगेउत्तराखंड में साइबर ठगों ने 'डिजिटल अरेस्ट' के जरिए 43 लोगों से 30 करोड़ रुपये लूटे। पीड़ितों में ज्यादातर बुजुर्ग हैं। साइबर पुलिस ने 29 ठगों को गिरफ्तार किया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर चिंता जताई है। ठग फोन या वीडियो कॉल के जरिए गिरफ्तारी का डर दिखाते हैं और पैसे ऐंठते हैं। पुलिस का कहना है कि जागरूकता और सतर्कता से ही इससे बचा जा सकता...
Read more »
उत्तरांखड में सुबह और शाम में शीतलहर का 'करंट', इन जिलों में बर्फबारी से से होगी ठिठुरन भरी ठंडuttarakhand weather today, उत्तराखंड के सात जिलों में आज कल की बारिश होने की संभावना है जबकि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वही शीतलहर चलने से सुबह और शाम के समय ठिठुरन भरी ठंड परेशान कर सकती है।
Read more »
