President Droupadi Uttarakhand Nainital Visit Photos Videos Update; Follow Pushkar Singh Dhami, Kumaun University Convocation Latest News On Dainik Bhaskar.
नयना देवी मंदिर में आरती की, कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी होंगी शामिलराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नैनीताल में स्थित बाबा नीम करौली के दर्शन के लिए राजभवन से निकल चुकी हैं। यह पहली बार होगा जब देश का कोई राष्ट्रपति कैंची धाम में होगा। राष्ट्रपति की इस विजिट के लिए मंदिर सुबह छह बजे से दोपहर 12 बजे तक आम श्रद्धालुओं के लिएइससे पहले राष्ट्रपति ने शक्तिपीठ मां नयना देवी मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने राष्ट्र की सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।वहीं, पूरे इलाके में सुरक्षा के भी पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। एसएसपी नैनीताल ने पूरे क्षेत्र को रेड जोन घोषित किया है और सुरक्षा के लिए 1500 से अधिक अधिकारी व जवान तैनात किए गए हैं। कैंची धाम के दर्शन के बाद राष्ट्रपति नैनीताल स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। वे 11:35 से 12:15 बजे तक समारोह में 20 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल देंगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने इस वर्ष अपना 51वां स्थापना वर्ष पूरा किया है और यह पहला मौका है जब दीक्षांत समारोह में देश की प्रथम नागरिक मुख्य अतिथि होंगी।राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार शाम हल्द्वानी के आर्मी हेलीपैड में लैंड हुआ। राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत, आईजी कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल, डीएम ललित मोहन रयाल, एसएसपी मंजूनाथ टी.
सी., मेयर गजराज बिष्ट और आर्मी स्टेशन कमांडेंट सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। राष्ट्रपति का काफिला सीधे नैनीताल के राजभवन के लिए रवाना हुआ, जहां उन्होंने रात्रि भोज और विश्राम किया।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बीते शाम ही राजभवन नैनीताल की 125वीं वर्षगांठ कार्यक्रम में भाग लिया। यहां पर भी उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखंड की लोक संस्कृति और परंपराओं पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। राजभवन की गौरवशाली विरासत, स्थापत्य सौंदर्य और ऐतिहासिक महत्व को दर्शाती एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई।दौरान राष्ट्रपति ने कहा कि जैसे स्वतंत्र भारत में राष्ट्रपति भवन गणराज्य का प्रतीक है, वैसे ही राज्यों में राजभवन लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक हैं। उन्होंने राज्यपाल कार्यालय से जुड़े सभी सदस्यों को सरलता, विनम्रता, नैतिकता और संवेदनशीलता का पालन करने की प्रेरणा दी। राष्ट्रपति ने उत्तराखंड राज्य की प्रगति और समृद्धि की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल और उनकी टीम राज्य के नागरिकों को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।राष्ट्रपति आज कुमाऊं विश्वविद्यालय के 51वें स्थापना वर्ष के दीक्षांत समारोह में भी मुख्य अतिथि होंगी। वे 20 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देंगी। कुलपति प्रोफेसर डी.एस. रावत ने बताया कि यह विश्वविद्यालय के इतिहास में पहला अवसर है जब देश की प्रथम नागरिक दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। इससे विश्वविद्यालय को देशभर में नई पहचान मिलेगी।राष्ट्रपति ने कहा कि राज्यों में राजभवन लोकतांत्रिक व्यवस्था का प्रतीक हैं और राज्यपाल का कार्य संवैधानिक रूप से महत्वपूर्ण है। उन्होंने राजभवन से जुड़े सभी अधिकारियों को सरलता, विनम्रता और नैतिकता का पालन करने की प्रेरणा दी। राष्ट्रपति ने उत्तराखंड राज्य की निरंतर प्रगति और समृद्धि की सराहना की और विश्वास व्यक्त किया कि राज्य के नागरिकों को राज्यपाल और उनकी टीम से अमूल्य प्रेरणा मिलती रहेगी।आज जिले में बारिश का अलर्टतालकटोरा की हवा खराब, जिला यलो जोन मेंउत्तराखंड के 7 जिलों में बारिशजालोर में 20 मिनट बारिश से बदला मौसम
Droupadi Murmu Murmu Nainital Visit Kumaun University Pushkar Singh Dhami
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पाकिस्तानी राष्ट्रपति चीन में J-10C फाइटर जेट फैक्ट्री देखने पहुंचे: जरदारी ने चीनी हथियारों की तारीफ की, ...Pakistan President China Visit Update; Follow Asif Ali Zardari, Chengdu Aircraft Complex Photos Videos On Dainik Bhaskar.
Read more »
PM मोदी आज पूर्णिया एयरपोर्ट का करेंगे उद्घाटन: SSB ग्राउंड में करेंगे जनसभा, मंच पर CM नीतीश-डिप्टी सीएम भ...Prime Minister Narendra Modi Bihar Visit Live Photos Videos Update; Follow PM Modi Purnia Airport Inauguration, MI-70, SSB Ground Speech Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
गयाजी पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पिंडदान करेंगी: विष्णुपद मंदिर तक छोड़ने आए बिहार के राज्यपाल आरिफ म...President Droupadi Murmu Bihar Visit Update. Follow Gayaji Pind Daan Vishnupad Temple, Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर)
Read more »
ट्रम्प दूसरे कार्यकाल में पहली बार UN को संबोधित करेंगे: पाकिस्तान-कतर समेत 8 देशों के नेताओं से भी मिलेंगे...US President Donald Trump United Nations (UN) Meeting Speech Live Photos Videos Update; Follow Israel Hamas War, Gaza Crisis Latest News On Dainik Bhaskar.
Read more »
भानवी सिंह बोलीं- राजा भैया को दूसरी शादी की जल्दी: कोर्ट में गिड़गिड़ा रहे थे...इंतजार नहीं कर सकता; भानवी...Bhanvi Kumari Singh Bhadri Exclusive Interview Update; Follow Raja Bhaiya Bhanvi Singh, Pratapgarh Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
राजा भैया की पत्नी ने हथियारों का VIDEO जारी किया: न्यूड लड़की की असलहे के साथ तस्वीर भी शेयर की, बोलीं- चरि...Bhanvi Kumari Singh Bhadri Exclusive Interview Update; Follow Raja Bhaiya Bhanvi Singh, Pratapgarh Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
Read more »
