Bhanvi Kumari Singh Bhadri Exclusive Interview Update; Follow Raja Bhaiya Bhanvi Singh, Pratapgarh Kunda MLA Raghuraj Pratap Singh Latest News, Reports and Updates On Dainik Bhaskar (दैनिक भास्कर).
न्यूड लड़की की असलहे के साथ तस्वीर भी शेयर की, बोलीं- चरित्र हनन की हर कोशिश जारीभानवी सिंह ने अपने पति और बाहुबली विधायक राजा भैया के अवैध हथियारों के जखीरे का वीडियो शेयर किया है। हथियारों के साथ एक न्यूड लड़की की तस्वीर भी पोस्ट की। इसमें वह असलहे के साथ नजर आ रही है। भानवी ने बुधवार को X पर लिखा- जब से मैंने पीएमओ और गृहमंत्रायह शायद पहली बार होगा कि बेहद खतरनाक किस्म के अवैध हथियार का जखीरा किसी व्यक्ति के पास है। इसकी जानकारी सबूत सहित देने के बाद भी संबंधित व्यक्तियों को सबूत मिटाने, तथ्यों से छेड़छाड़ करने और शिकायतकर्ता की सुरक्षा को ही जोखिम में डालने का पूरा मौका दिया जा रहा। दरअसल, 3 सितंबर को भानवी सिंह ने पीएमओ में लेटर दिया था। राजा भैया पर अवैध हथियारों को रखने का आरोप लगाया था। राजा भैया के करीबी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ गोपाल जी ने भानवी के आरोपों को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि 10 साल से भानवी अलग रह रही है, तो तस्वीरें कहां से आईं, फेक और एडिटेड फोटोज हैं। साथ ही ये भी कहा कि भानवी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। अब यह विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अब भानवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया है। इसे पीएमओ, गृह मंत्रालय, योगी और सीबीआई को भी टैग किया है।जब से मेरी शिकायत पीएमओ और गृह मंत्रालय से प्रक्रिया के तहत और संदर्भ सहित जांच के लिए प्रमुख सचिव, गृह विभाग, उत्तर प्रदेश शासन को भेजी गई, तब से सिलसिलेवार तरीके से मुख्य अपराध से ध्यान बंटाने, तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर सहानुभूति अर्जित करने की कोशिश जारी है। मेरे चरित्र हनन के लिए पानी की तरह पैसा बहाने का सिलसिला शुरू हो गया है। फोट में दिख रहा है कि महिला को शस्त्रों से कितना गहरा लगाव है। इस मामले में दुबई से जुड़े यशोधन शेट्टी के खिलाफ एक शिकायत दुबई पुलिस को दी गई थी। वह वहां दर्ज भी हो चुकी है। आरोपों और शामिल नामों की लिस्ट संबंधित जांच एजेंसियों को सौंपी जा चुकी है। मामले की कानूनी जांच वहां जारी है।इतनी बड़ी मात्रा में खतरनाक किस्म के अवैध हथियारों की पुख्ता सबूत देने पर भी जांच एजेंसियां हाथ पर हाथ धर कर क्यों बैठी हैं?क्या इस तरह के हथियार रखने वाले व्यक्ति से लोगों की सुरक्षा को खतरा नहीं है। जिस व्यक्ति पर यह आरोप है, उनका ऑडियो भी सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। इसमें उन्होंने गोली चलाने की बात स्वीकार कर रहे हैं। यह भी धमकी दी है कि फिर से गोली चला देंगे। इतने संगीन अपराध की जानकारी देने के बाद मुझे उम्मीद थी कि सुरक्षा एजेंसियां मुझे सुरक्षा प्रदान करेंगी। ऐसे संगीन अपराध की तत्परता से जांच करेंगी। लेकिन क्या यहां अपराध से ज्यादा व्यक्ति महत्वपूर्ण है?वह व्यक्ति जिसके पास राजनीतिक दल का कवच है। अपने दल में लोगों को पद देकर, कार्यकर्ताओं को भड़काकर मेरे खिलाफ माहौल बना रहा है, जिससे मेरी और मेरी बेटियों की सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।भानवी सिंह ने 3 जून, 2025 को प्रधानमंत्री कार्यालय में जाकर अपने पति रघुराज प्रताप सिंह के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने एक पत्र भी सौंपा। जिसमें कहा गया कि राजा भैया आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके पास अवैध और खतरनाक हथियारों का भंडार है। यह कानून-व्यवस्था और आंतरिक सुरक्षा के लिए खतरा बन सकता है। इन हथियारों में नाटो ग्रेड की जिगाना पिस्टल, ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल्स और कई अन्य जानलेवा हथियार शामिल शामिल हैं। भानवी ने यह भी आरोप लगाया कि उनके पति ने उनके लाइसेंसी हथियार जबरन छीन लिए हैं। उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिलती रहती हैं। एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने लिखा कि राजा भैया ने एक बार कमरे में गोली चलाई थी, जिसमें उनकी छोटी बेटी बाल-बाल बच गई। भानवी सिंह का दावा है कि यह मामला सिर्फ एक परिवार के बीच विवाद का नहीं, बल्कि देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़ा है।राजा भैया और उनकी पत्नी के बीच विवाद काफी पहले से चल रहा है। भानवी सिंह राजा भैया के ऊपर अवैध संबंधों से लेकर मारपीट करने तक के कई सनसनीखेज आरोप लगा चुकी हैं। हालांकि, राजा भैया के सबसे करीबी माने जाने वाले गोपाल जी ने साफ कहा कि भानवी सिंह का मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। 10 साल से वो अलग रह रही हैं। ऐसे आरोप लगाकर अपने ही घर में आग लगा रही हैं। अपने बच्चों का भविष्य खराब कर रही हैं। राजा भैया के माता-पिता और बच्चों सभी के पास लाइसेंस है। वो क्यों अवैध हथियार रखेंगे? राजा भैया का एक भी ऐसा नौकर नहीं है, जिसके पास लाइसेंस और असलहा ना हो। दशहरे पर हम इनकी पूजा करते हैं। सारे लीगल शस्त्र हैं। राजा भैया को अवैध हथियार रखने की जरूरत ही नहीं है। जो आरोप लगा रहा है, जिस बेस पर लगा रहा, पहले उसकी खुद जांच होनी चाहिए। हालांकि, उनके पास खुद ही लाइसेंसी हथियार है।भानवी का दावा है कि राजा भैया के पास नाटो ग्रेड की जिगाना पिस्टल, ऑटोमैटिक असॉल्ट राइफल्स और कई अन्य घातक हथियार हैं। इनका इस्तेमाल किसी भी हमले में मास डिस्ट्रक्शन जैसे हालात पैदा कर सकता है। मास डिस्ट्रक्शन का मतलब हमले में तमाम लोग मारे जा सकते हैं। यानी राजा भैया के पास जो हथियार हैं, उनका उपयोग करने पर कई लोग मारे जा सकते हैं।ये वही जिगाना पिस्तौल है, जिससे अतीक और उसके भाई की हत्या हुई थी। तुर्किए में बनी जिगाना एक ऑटोमैटिक सेमी-ऑटो पिस्तौल है। इसके कई वेरिएंट मौजूद हैं। भारत में आम तौर पर 9mm कैलिबर की जिगाना का इस्तेमाल देखा गया है। इस हथियार को पहली बार तुर्किए की TISAS कंपनी ने 2001 में पेश किया था। फिलहाल बाजार में इसके करीब 16 मॉडल उपलब्ध बताए जाते हैं। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ऑटोमैटिक फायरिंग-पिन ब्लॉक जैसी विशेषता रहती है। प्रेजेंट में 4 देशों की पुलिस और सेना भी इसे अपनी सेवाओं में उपयोग कर रही हैं। जिगाना स्पोर्ट इसका अपग्रेडेड मॉडल है। आजकल यही सबसे अधिक प्रचलित माना जाता है।कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राज भैया की पत्नी भानवी सिंह ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए। नवंबर, 2022 में उन्होंने दिल्ली की साकेत कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी दायर की थी। उन्होंने क्रूरता के आधार पर तलाक मांगा था। भानवी सिंह ने अपनी ससुरालवालों पर भी आरोप लगाया था। कहा था कि उन्होंने घर छोड़ दिया है। राजा भैया का अवैध संबंध है। सितंबर, 2020 से ही राजा भैया ने उन्हें घर में आने से मना कर दिया है। भानवी सिंह ने राजा भैया पर घरेलू हिंसा, मार-पिटाई, खर्च के पैसे नहीं देने, बच्चों की उपेक्षा जैसे तमाम आरोप लगाए थे।राजा भैया की पत्नी भानवी सिंह बिजनेस करती हैं। उनके पास राजा भैया से ज्यादा संपत्ति है। 2017 के चुनाव में राजा भैया ने अपने हलफनामे में 14 करोड़ की संपत्ति का जिक्र किया था। इसमें से 7.
2 करोड़ की संपत्ति पत्नी भानवी के नाम और 6 करोड़ की संपत्ति अपने नाम बताई थी।भानवी सिंह बोलीं- राजा भैया को दूसरी शादी की जल्दी:17 साल की रिश्तेदार को भी नहीं छोड़ा, अबॉर्शन कराना पड़ा 'राजा भैया को पत्रकार रही महिला से शादी की जल्दी है। 2015 में उनके अफेयर के बारे में मुझे पता चला तो मैंने विरोध किया। इसे लेकर राजा भैया ने मुझे इतना पीटा कि हॉस्पिटल में भर्ती होना पड़ा। पसलियां फ्रैक्चर हो गई थीं। ये सनसनीखेज दावा भदरी रिसायत की बहू भानवी सिंह के हैं। भानवी सिंह और राजा भैया के बीच तलाक का केस चल रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर किए गए दावे-प्रतिदावे परसे बातचीत में भानवी सिंह ने हर आरोपों के जवाब दिए। बताया, क्या है राजा भैया से विवाद? अक्षय प्रताप सिंह से क्या है नाराजगी? खुद के बेटे, बहन-चचेरे भाई और मां-पिता को लेकर क्या कहा?अमृतसर में बाढ़ पीड़ितों के लिए ग्रंथी का त्यागपंजाबी गायक गैरी ने बाढ़ पीड़ितों का दी 10 भैंसेलुधियाना DC ने पत्र लिख सेना से मांगी मददचित्तौड़गढ़ में हल्की बारिश, उमस से राहत नहींपंजाब में 24 घंटे में विदा हो जाएगा मानसून
Raja Bhaiya News Bhadari Risayat Bhanvi Singh Bhanvi Singh Raja Bhaiya Divorce Case Akshay Pratap Singh
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
बिहार के पटना में सड़क धंसने से हादसा, ब्लैक स्कॉर्पियो का हुआ बेड़ा गर्क, देख लोगों की लगी भीड़, VIDEOScorpio Viral Video: रोजाना इंटरनेट पर कितनी सारी हैरान कर देने वाली वीडियो वायरल होती हैं. ऐसी ही Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
जाके रखो साइयां, मार सके न कोई...सड़क पर खड़े व्यक्ति के पास अचानक गिरी दीवार, फिर जो हुआ, VIDEO देखेंViral Video: डेली सोशल मीडया पर कितनी सारी दिल दहला देने वाली वीडियो वायरल होती हैं. ऐसी ही एक Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
मुंबई में डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी, बाल-बाल बची ड्राइवर की जान, वायरल हो रहा रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो!Mumbai Lamborghini Accident Video: मुंबई की कोस्टल रोड पर एक तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी डिवाइडर से Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Video: चंदौली के गांव में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, देखकर अटक गईं लोगों की सांसेंChandauli Crocodile Viral Video: चंदौली जिले में बांध से निकलकर एक मगरमच्छ गांव में पहुंच गया. जिसे Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
Video: चोर-चोर चिल्लाता रह गया शख्स, गले से चेन छीनकर भाग गए बदमाश, वीडियो वायरलGhaziabad chain snatching video: गाजियाबाद में चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं. एक वीडियो सामने Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
हरिद्वार के गांव में घुसा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत, देखिये कैसे हुआ रेस्क्यूHaridwar Crocodile Viral Video: हरिद्वार के लक्सर के खेड़ी कलां गांव में अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ Watch video on ZeeNews Hindi
Read more »
