Viral Video: आजकल लोग बिना सोचे समझे अपनी जान खतरे में डाल देते हैं. ऐसा ही अब एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें शख्स बंजी जंपिंग करता दिखाई दे रहा है. मगर कुछ ही पल में जो उसके साथ होता है वो काफी डरावना है.
ऋषिकेश: दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों को एडवेंचर करना पसंद है. हालांकि एडवेंचर और रोमांच की चाहत कभी-कभी लोगों के जीवन पर भारी भी पड़ जाती है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें एक शख्स बंजी जंपिंग करता हुआ नजर आता है, लेकिन इसी बीच ऐसा खतरनाक हादसा होता है कि देखने वालों की रूह कांप गई.
दरअसल, ये वीडियो कहीं और का नहीं बल्कि उत्तराखंड के ऋषिकेश में स्थित शिवपुरी का है. यहां लोग बड़ी संख्या में घूमने जाते हैं. इनमें कई एडवेंचर करने से दूर नहीं रहते. हालांकि, कभी कभी रोमांचक दिखने वाली ये एक्टिविटी कुछ ही सेकंड में डरावने सपने में तब्दील हो जाती है. ऐसा ही एक शख्स के साथ हुआ. उसे क्या पता था कि वो जिस एक्टिविटी के लिए इतना एक्साइटेड है वो उसकी जिंदगी का डरावना सपना बन जाएगा. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स कैसे बंजी जंपिंग के लिए ऊंचे क्रेन टॉवर पर पहुंचा है और नीचे नदी या शायद कोई झील है. फिर पूरी तैयारी के साथ शख्स जैसे ही नीचे छलांग लगाता है, थोड़ा नीचे जाने के बाद अचानक उसकी रस्सी टूट जाती है और शख्स टिन की छत पर गिर जाता है. इंटरनेट पर हर कोई इस वीडियो को देखकर हैरान है कि ऐसे एडवेंचर भी किस तरह जानलेवा साबित हो सकते हैं. युवक को गिरने की वजह से कई चोटें आई हैं. हालांकि, शुक्र रहा कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. आनन-फानन में घायल युवक को एम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया. यहां उसका इलाज चल रहा है. वहीं, हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस के भी संज्ञान में मामला आया है, लेकिन किसी पक्ष की ओर से शिकायत नहीं कराई गई. गौरतलब है, थोड़े दिन पहले ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से बंजी जंपिंग की थी. उन्होंने 117 मीटर की ऊंचाई से कूदकर सबको चौंका दिया था. बुजर्ग महिला का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था. हालांकि, अब शिवपुरी के हादसे से लोगों में डर पैदा हो गया.
Rishikesh Shivpuri Uttarakhand News Dehradun News In Hindi Latest Dehradun News In Hindi Dehradun Hindi Samachar बंजी जंपिंग
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
मैं परेशान हूं.. धमाके से दहला दिल्ली, शुभमन गिल को हो गई टेंशन, पीड़ितों को भेजा खास संदेशShubman Gill, Delhi Red Fort Blast, Delhi Blast, Cricket News in Hindi, Cricket News
Read more »
उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा फेरबदल: गणेश गोदियाल फिर बने नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 नए जिलाध्यक्षों की घोषणाUttarakhand Congress Reshuffle News: उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ा बदलाव हुआ है। प्रदेश में पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर गणेश गोदियाल की एक बार फिर ताजपोशी हो गई है।
Read more »
Uttarakhand Panchayat By-Election: 12 जिलों की पंचायतों में 12 दिन रहेगी चुनावी रंगत, ये है पूरा कार्यक्रमउत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत उपचुनाव की घोषणा के साथ ही चुनावी माहौल गरमा गया है। 32,959 पदों के लिए 13 नवंबर से नामांकन शुरू होंगे और 22 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है और आचार संहिता लागू हो गई है। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के खाली पदों पर चुनाव...
Read more »
Uttarakhand Cabinet: देवभूमि के हर परिवार को मिलेगा विशिष्ट पहचान नंबर, सरकारी योजनाओं में मिलेगा लाभउत्तराखंड कैबिनेट ने देवभूमि परिवार योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत राज्य के हर परिवार को एक विशिष्ट पहचान संख्या मिलेगी। इससे योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान आसान होगी और अपात्रों को हटाने में मदद मिलेगी। आपदा प्रभावितों के लिए मुआवजा राशि भी बढ़ाई गई...
Read more »
Uttarakhand Weather: बीते 10 वर्षों में कभी इतना गर्म नहीं हुआ नवंबर का महीना; अगले छह दिन ऐसा रहेगा मौसमउत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर तापमान में देखने को मिल रहा है। बरसात के दिनों में सामान्य से अधिक बादल बरसे तो आपदा ने खूब तबाही मचाई।
Read more »
उत्तराखंड: आयकर विभाग के 100 अधिकारी कारोबारी-बिल्डरों पर रेड मारने पहुंचे, कैश गिनने के लिए मंगानी पड़ी मशीनUttarakhand Income Tax Raid: आयकर विभाग की छापेमारी से व्यापारियों और बड़े-बड़े बिल्डरों के होश उड़ गए हैं। दिल्ली से उत्तराखंड पहुंचे आयकर विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ छापेमारी की।
Read more »
