Uttarakhand Weather Today, 17 फरवरी: शुष्क मौसम से बढ़ी तपिश, 18-19 फरवरी को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी संभव

उत्तराखंड का मौसम News

Uttarakhand Weather Today, 17 फरवरी: शुष्क मौसम से बढ़ी तपिश, 18-19 फरवरी को पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी संभव
उत्तराखंड मौसम अपडेटउत्तराखंड वेदर अपडेटउत्तराखंड में आज का तापमान
  • 📰 NBT Hindi News
  • ⏱ Reading Time:
  • 83 sec. here
  • 11 min. at publisher
  • 📊 Quality Score:
  • News: 65%
  • Publisher: 51%

Uttarakhand Aaj Ka Mausam, 17 February 2026: उत्तराखंड में शुष्क मौसम के कारण तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री अधिक रहेगा। बुधवार-गुरुवार को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना।

रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में फरवरी के महीने में ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों तक तेज धूप के कारण दिन में तपिश महसूस की जा रही है। शुष्क मौसम के चलते तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन बुधवार और गुरुवार से पर्वतीय क्षेत्रों में बदलाव के संकेत हैं।देहरादून में टूटा इस साल का तापमान रिकॉर्डदेहरादून में सोमवार इस साल का अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 27.

6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5 से 6 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। तेज धूप निकलने के कारण दिन के समय गर्मी में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई।मैदानी इलाकों में भी बढ़ा तापमानउधम सिंह नगर में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7.5 डिग्री दर्ज किया गया। मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है, जिससे सुबह और शाम की ठंड में कमी आने लगी है।पर्वतीय क्षेत्रों में भी गर्मी का असरशुष्क मौसम का प्रभाव पर्वतीय जिलों में भी साफ नजर आ रहा है। मुक्तेश्वर में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री और न्यूनतम 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक अधिक दर्ज किया गया है, जो फरवरी के लिहाज से असामान्य माना जा रहा है।बुधवार-गुरुवार को बदलेगा मौसममौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश में शुष्क मौसम और तेज धूप बनी रह सकती है। हालांकि, बुधवार और गुरुवार को पर्वतीय क्षेत्रों में आंशिक बादल छाने की संभावना है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। विशेष रूप से 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।उत्तराखंड के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बर्फबारी के आसार हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।मौसम विभाग की सलाहमौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों को मौसम पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर योजना बनाने को कहा गया है। तापमान में बढ़ोतरी के कारण स्वास्थ्य पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए दिन के समय धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।

We have summarized this news so that you can read it quickly. If you are interested in the news, you can read the full text here. Read more:

NBT Hindi News /  🏆 20. in İN

उत्तराखंड मौसम अपडेट उत्तराखंड वेदर अपडेट उत्तराखंड में आज का तापमान Uttarakhand Weather Update Uttarakhand Mein Aaj Ka Mausam Uttarakhand Weather Forecast Uttarakhand Weather Today Uttarakhand Temperature Today

 

United States Latest News, United States Headlines

Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.

Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17-18 फरवरी को होगी झमाझम बारिशPunjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17-18 फरवरी को होगी झमाझम बारिशपंजाब में लगातार साफ मौसम और सामान्य से अधिक तापमान के बाद, मौसम विभाग ने बदलाव की भविष्यवाणी की है। शनिवार को अधिकांश जिलों में तेज धूप रही, लेकिन अब 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और हल्की वर्षा की संभावना है। लुधियाना सहित कई शहरों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया...
Read more »

उत्तराखंड में 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे: यूपी-राजस्थान में कल से बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में प...उत्तराखंड में 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे: यूपी-राजस्थान में कल से बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में प...Western Himalayan region two western disturbances active Feb 13-16. Follow latest weather updates for UP, Rajasthan, MP, Chhattisgarh & Uttarakhand.
Read more »

UP Weather Today, 16 फरवरी: सर्दी की विदाई, लखनऊ समेत प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, 17-18 फरवरी को बारिश के आसारUP Weather Today, 16 फरवरी: सर्दी की विदाई, लखनऊ समेत प्रदेश में बढ़ेगा तापमान, 17-18 फरवरी को बारिश के आसारUttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 16 February 2026: उत्तर प्रदेश में सर्दी की विदाई के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि 17-18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है।
Read more »

उत्तराखंड के 5 जिलों में कल से बारिश-बर्फबारी: -18 डिग्री में BRO ने हटाई 10 फीट बर्फ, पहली बार फरवरी में ख...उत्तराखंड के 5 जिलों में कल से बारिश-बर्फबारी: -18 डिग्री में BRO ने हटाई 10 फीट बर्फ, पहली बार फरवरी में ख...Uttarakhand weather forecast: 5 districts to experience rain and snowfall from tomorrow. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »

उज्जैन संभाग में भी दिखेगा नए सिस्टम का असर: एमपी में 18-19 फरवरी को बारिश के आसार; भोपाल-इंदौर में बादल छा...उज्जैन संभाग में भी दिखेगा नए सिस्टम का असर: एमपी में 18-19 फरवरी को बारिश के आसार; भोपाल-इंदौर में बादल छा...Madhya Pradesh weather forecast for Feb 18-19, rain alert in Gwalior, Sagar, Ujjain regions. Follow Dainik Bhaskar Latest Updates.
Read more »

Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, पहाड़ों में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाजUttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में बढ़ी गर्मी, पहाड़ों में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाजUttarakhand Weather Forecast उत्तराखंड में मौसम के तेवर तल्ख हैं, पहाड़ से मैदान तक तेज धूप से दिन गर्म हो रहे हैं। सोमवार इस साल का सबसे गर्म दिन रहा, तापमान सामान्य से 5-6 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। आज भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन बुधवार से पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम करवट बदलेगा। उत्तरकाशी, चमोली समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी की...
Read more »



Render Time: 2026-04-02 14:23:23