Uttar Pradesh Aaj Ka Mausam, 16 February 2026: उत्तर प्रदेश में सर्दी की विदाई के साथ तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि 17-18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के कारण पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। सर्दी अब विदाई की ओर है और गर्मी की आहट साफ महसूस की जा रही है। हालांकि, बीच-बीच में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में बादल, बूंदाबांदी और तेज हवाएं मौसम में अस्थायी बदलाव ला सकती हैं।लखनऊ में बढ़ेगा तापमानराजधानी लखनऊ में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले 15 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके चलते पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।सोमवार, 16 फरवरी को सुबह से आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और रात के समय ठंडक बनी रहेगी, जबकि दोपहर में गर्मी का अहसास होगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार फरवरी सामान्य से अधिक गर्म रह सकती है।अगले 2-3 दिन शुष्क रहेगा मौसमभारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो से तीन दिनों तक कोई मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। ऐसे में अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।17-18 फरवरी को बदलेगा मौसमआंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।आगरा मंडल और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बादलों की आवाजाही अधिक रहने की आशंका है।मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखने और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। सर्दी अब विदाई की ओर है और गर्मी की आहट साफ महसूस की जा रही है। हालांकि, बीच-बीच में सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ इलाकों में बादल, बूंदाबांदी और तेज हवाएं मौसम में अस्थायी बदलाव ला सकती हैं।लखनऊ में बढ़ेगा तापमानराजधानी लखनऊ में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। आने वाले 15 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इसके चलते पारा 30 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की संभावना है।सोमवार, 16 फरवरी को सुबह से आसमान साफ रहने और तेज धूप निकलने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह और रात के समय ठंडक बनी रहेगी, जबकि दोपहर में गर्मी का अहसास होगा। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि इस बार फरवरी सामान्य से अधिक गर्म रह सकती है।अगले 2-3 दिन शुष्क रहेगा मौसमभारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार फिलहाल अगले दो से तीन दिनों तक कोई मजबूत मौसम तंत्र सक्रिय नहीं है। ऐसे में अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी जारी रहेगी। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।17-18 फरवरी को बदलेगा मौसमआंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ से जुड़े वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 17 और 18 फरवरी को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।आगरा मंडल और बुंदेलखंड क्षेत्र के कुछ इलाकों में हल्की वर्षा की संभावना है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, बूंदाबांदी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बादलों की आवाजाही अधिक रहने की आशंका है।मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखने और तेज हवाओं के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।
उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट उत्तर प्रदेश वेदर अपडेट उत्तर प्रदेश में आज का तापमान Uttar Pradesh Weather Update Uttar Pradesh Mein Aaj Ka Mausam Uttar Pradesh Weather Forecast Uttar Pradesh Weather Today Uttar Pradesh Temperature Today
United States Latest News, United States Headlines
Similar News:You can also read news stories similar to this one that we have collected from other news sources.
पंजाब- चंडीढ़ में आज चलेंगी ठंडीं हवाएं: 17 को बारिश की संभावना, छाए रहेंगे बादल, फिरोजपुर में 26.6 डिग्री त...Punjab Chandigarh weather update: High temperatures expected, chance of rain Feb 17. Latest Updates.
Read more »
फिर करवट लेगा मौसम, IMD ने 11 राज्यों में जारी किया अलर्ट; यूपी-बिहार में आंधी-बारिश की चेतावनीमौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के 11 राज्यों के लिए अगले 24 घंटों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी और बिहार में 17-18 फरवरी को बारिश की संभावना है, जबकि उत्तराखंड में 16-17 फरवरी को भारी बारिश और हिमाचल में बर्फबारी का अनुमान है। बारिश से तापमान में हल्की गिरावट आएगी, लेकिन ठंड वापस नहीं लौटेगी। दिल्ली में दिन में धूप...
Read more »
Punjab Weather: पंजाब में बदलेगा मौसम का मिजाज, 17-18 फरवरी को होगी झमाझम बारिशपंजाब में लगातार साफ मौसम और सामान्य से अधिक तापमान के बाद, मौसम विभाग ने बदलाव की भविष्यवाणी की है। शनिवार को अधिकांश जिलों में तेज धूप रही, लेकिन अब 17 और 18 फरवरी को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बादल छाए रहने, बूंदाबांदी और हल्की वर्षा की संभावना है। लुधियाना सहित कई शहरों में दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया...
Read more »
Himachal Weather: हिमाचल में 17-18 फरवरी को बर्फबारी की संभावना, शिमला की रातें कांगड़ा-ऊना से अधिक गर्ममौसम विभाग के अनुसार हिमाचल में 17-18 फरवरी को हल्के पश्चिमी विक्षोभ के कारण पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी और वर्षा की संभावना है। शिमला, कुल्लू, चंबा, लाहौल-स्पीति और किन्नौर के ऊंचे इलाकों में हिमपात हो सकता है, हालांकि भारी बर्फबारी की चेतावनी नहीं है। 19-20 फरवरी को मौसम फिर साफ रहेगा। शिमला की रातें मैदानी इलाकों से गर्म हैं, जबकि...
Read more »
उत्तराखंड में 3 शहरों का तापमान -20°C से नीचे: यूपी-राजस्थान में कल से बारिश की संभावना; MP-छत्तीसगढ़ में प...Western Himalayan region two western disturbances active Feb 13-16. Follow latest weather updates for UP, Rajasthan, MP, Chhattisgarh & Uttarakhand.
Read more »
வங்கக்கடலில் புயல் சின்னம்? கொட்டப்போகும் மழை.. எந்தெந்த மாவட்டங்கள்? வானிலை அப்டேட்Tamil Nadu Weather Update Today: தமிழகத்தில் இரண்டு நாட்களுக்கு மிதமான மழை பெய்யக் கூடும் என சென்னை வானிலை ஆய்வு மையம் தெரிவித்துள்ளது.
Read more »
